Borewell

फोटो: Lokmat News

बिहार के नालंदा में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को सुरक्षित बचाया गया

बिहार के नालंदा के कुल गांव में आज बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा 100 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया और करीब 40-50 फुट की गहराई पर फंस गया। बचाव अभियान शुरू किया गया और बच्चे को बचाने के लिए एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर थे। एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि बच्चा ठीक है और उसे बचा लिया गया है। 

रवि, 23 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: child falls borewell, Nalanda, RESCUE OPERATION, Bihar

Courtesy: Live Hindustan

Mumbai

फोटो: India TV News

मुंबई के मार्वे क्रीक में पांच लड़के डूबे; 2 को बचाया गया, 3 अभी भी लापता

आज सुबह मुंबई के मलाड (पश्चिम) में मार्वे क्रीक में 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के डूब गए। दो लड़कों को डूबने से बचा लिया गया, जबकि अन्य तीन लापता लड़कों की तलाश की जा रही है। बचाये गए लड़कों की पहचान कृष्णा जीतेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भारत शिवारे (13) के रूप में हुई है। लापता लड़कों की पहचान सुभम राजकुमार जयसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13) और अजय जितेंद्र हरिजन (12) के रूप में हुई है… read-more

रवि, 16 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: boys drown, Mumbai, marve creek, rescued, missing, Death, RESCUE OPERATION, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Juhu-Chowpatty

फोटो: Latestly

मुंबई के जुहू बीच पर डूबे 5 बच्चे; 4 अब भी लापता: महाराष्ट्र

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि जून 12 को मुंबई के जुहू बीच पर पांच बच्चे डूब गए, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि चार अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पश्चिमी उपनगर के जुहू कोलीवाड़ा में हुई, जहां 12 से 15 साल की उम्र के पांच लड़कों का एक समूह शाम करीब साढ़े पांच बजे समुद्र में गया। 

मंगल, 13 जून 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: people drown, juhu beach, Mumbai, RESCUE OPERATION, missing

Courtesy: NDTV Hindi

MP-Borewell

फोटो: Latestly

'ऑपरेशन सृष्टि': मध्य प्रदेश में बोरवेल में 20 फीट और नीचे गिरी बच्ची

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाने के लिए ड्रिलिंग प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। घटना के बाद से पिछले 17 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सृष्टि कुशवाहा के रूप में पहचानी जाने वाली बच्ची बोरवेल में 20 फीट और गहराई तक चली गई है। अधिकारियों ने कहा कि वह अब इसमें करीब 50 फुट पर फंस गई है।

बुध, 07 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Sehore, efforts, save girl, fell in borewell, RESCUE OPERATION

Courtesy: India TV

Greece

फोटो: Latestly

दो ट्रेनों के गिरने से 26 की मौत, 85 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: ग्रीस

आज सुबह ग्रीस के लारिसा शहर के पास दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 85 से अधिक घायल हो गए। मालगाड़ी पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते है दमकलकर्मियों ने आग पर काफी मुश्किलों के बाद काबू पाया। सूत्रों ने कहा कि मालगाड़ी से टक्कर के बाद कुछ यात्रियों को बेहोशी की हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया… read-more

बुध, 01 मार्च 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Greece, killed and injured, two trains accident, RESCUE OPERATION

Courtesy: News 24 Online

Earthquake

फोटो: Latestly

तुर्की में आज भूकंप का दूसरा झटका, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,900

यूएसजीएस के अनुसार, दो दिनों में पांचवीं बार 5.4 तीव्रता के भूकंप ने पूर्वी तुर्की को एक और झटका दिया। सूत्रों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,900 हो गई है। बीते 24 घंटे में पांच बार आये भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0, 5.6 और 5.4 मापी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया है कि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 8 गुना बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

मंगल, 07 फ़रवरी 2023 - 02:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Turkey, Earthquake, Death, RESCUE OPERATION

Courtesy: India TV

Earthquack

फोटो: Nayi Duniya

देश में भूकंप के ताजा झटके से मची अफरा-तफरी, बढ़कर 4,300 हुई मरने वालों की संख्या

5.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने आज सुबह तुर्की को फिर से हिलाकर रख दिया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के कारण अबतक कम से कम 4,300 लोगों की जान जा चुकी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने भारतीय वायु सेना के विमान से तुर्की को भूकंप राहत सामग्री का पहला बैच भेजा है।

मंगल, 07 फ़रवरी 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Turkey, Earthquake, Death, RESCUE OPERATION

Courtesy: India TV

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Oneindia

अमरनाथ त्रासदी: भारतीय वायुसेना ने बचाव और राहत कार्यों के तहत तैनात किये 8 हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना ने जुलाई 9 को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने की घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों के तहत आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। तीर्थस्थल के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 16 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। वायुसेना ने कहा कि चार एमआई-17वी5 और चार चीतल हेलीकॉप्टर अमरनाथ मंदिर में बचाव और राहत प्रयासों के लिए तैनात किए गए हैं।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath cloudburst, indian airforce, Pilgrims, Helicopter, RESCUE OPERATION

Courtesy: Trending Watch

Jammu And Kashmir

फोटो: Ddaily Excelsior

जम्मू-कश्मीर के रामबन सुरंग ढहने से फंसे 9 श्रमिक

जम्मू कश्मीर के रामबन इलाके में मई 19 की रात हुए एक हादसे में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन  सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में अभी भी 9 लोगों के फंसे होने की सम्भावना है। पीड़ितों को बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से एक मज़दूर का शव भी बरामद किया गया है। अभी तक मलबे से तीन लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

शनि, 21 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, ramban tunnel collapse, RESCUE OPERATION

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Major Fire Breaks Out Banquet Hall

फोटो: India TV News

दिल्ली के रोहिणी में विवाह स्थल पर भीषण आग

अधिकारियों ने कहा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में मार्च 24 की दोपहर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। दमकल विभाग को दोपहर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि अभी तक आग के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल की सात गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

गुरु, 24 मार्च 2022 - 07:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi major fire breaks, -banquet hall, RESCUE OPERATION

Courtesy: Jagran News