Mumbai

फोटो: India TV News

मुंबई के मार्वे क्रीक में पांच लड़के डूबे; 2 को बचाया गया, 3 अभी भी लापता

आज सुबह मुंबई के मलाड (पश्चिम) में मार्वे क्रीक में 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के डूब गए। दो लड़कों को डूबने से बचा लिया गया, जबकि अन्य तीन लापता लड़कों की तलाश की जा रही है। बचाये गए लड़कों की पहचान कृष्णा जीतेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भारत शिवारे (13) के रूप में हुई है। लापता लड़कों की पहचान सुभम राजकुमार जयसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13) और अजय जितेंद्र हरिजन (12) के रूप में हुई है… read-more

रवि, 16 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: boys drown, Mumbai, marve creek, rescued, missing, Death, RESCUE OPERATION, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Uttarakhand

फोटो: India TV News

उत्तराखंड में बारिश: टिहरी में वाहन नीचे की ओर लुढ़कने के बाद 11 में से 5 को बचाया गया

एसडीआरएफ के अधिकारियों ने आज जानकारी देते हुए को बताया कि ग्यारह यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन उत्तराखंड के टिहरी जिले के गूलर में पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। उन्होंने बताया कि अब तक ग्यारह यात्रियों में से पांच को बचाया जा चुका है। एसडीआरएफ के अधिकारियों ने कहा, "ग्यारह यात्रियों में से पांच को बचा लिया गया और छह अन्य लोगों की तलाश जारी है।"

रवि, 09 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: uttarakhand rains, rescued, vehicle rolled downhill, Tehri

Courtesy: Amar Ujala News

Kareri Lake

फोटो: Latestly

भारी बारिश के कारण करेरी झील में फंसे 26 पर्यटकों को बचाया गया: हिमाचल प्रदेश

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ कांगड़ा और मैक्लोडगंज पुलिस ने करेरी झील से 26 पर्यटकों को बचाया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, "कल रात करीब 10 बजे, हमने भारी बारिश के कारण करेरी झील क्षेत्र में फंसे लगभग 26 लोगों को बचाया। हमें भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी यही जानकारी मिली और रविवार शाम को भी वहां से कुछ लोगों को बचाया गया।" 

सोम, 19 जून 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, 26 tourists, rescued, kareri lake

Courtesy: Live Hindustan

Leh Changla Axis

फोटो: One India

लेह के चांगला एक्सिस से बर्फ में फंसे सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया गया

भारी हिमपात के बाद लेह में खतरनाक चांगला एक्सिस से करीब 100 यात्रियों को बचाया गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम को बचाव अभियान शुरू किया गया था क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को सहायता की आवश्यकता थी। लद्दाख पुलिस की यूटीडीआरएफ (केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया बल) बचाव दल के अलावा, सेना और ग्रीफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) बचाव दल ने भी बचाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

शनि, 27 मई 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Leh, hundred of passengers, snow storm, rescued, Changla axis

Courtesy: Newstrack

Kerala man rescued

फोटो: NDTV.in

दो पहाड़ियों के बीच फंसे युवक को आर्मी-एयरफोर्स ने मिलकर बचाया

केरल में पलक्कड़ के मलमपुझा इलाके में फरवरी 7 से दो पहाड़ियों के बीच फंसे आर बाबू नामक 20 वर्षीय युवक को बचा लिया गया है। युवक को भारतीय सेना और वायुसेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया है। युवक ट्रैकिंग के दौरान पैर फिसलने से पहाड़ियों के बीच फंस गया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फरवरी 9 को ट्वीट कर कहा कि सेना का एक बचाव दल… read-more

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: rescued, RESCUE OPERATION, भारतीय सेना, indian airforce

Courtesy: NDTV India

Mumbai Railway Protection Force Rescued 47 People At Railway Stations

फोटो: Times Now News

रेलवे सुरक्षा बल ने साल 2021 में रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर बचाई 47 लोगों की जान: मुंबई

रेलवे सुरक्षा बल ने साल 2021 में शुरू किए गए 'मिशन जीवन रक्षक' के तहत रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर 47 लोगों की जान बचाई। आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि, आरपीएफ ने उन यात्रियों में से अधिकांश की जान बचाई, जो तेज रफ्तार ट्रेनों से चढ़ने और उतरने के दौरान लापरवाही करते थे। ऐसी सभी घटनाएं मुंबई उपनगरीय/गैर-उपनगरीय नेटवर्क के तहत हुईं। अधिकारी ने कहा, आरपीएफ के जवानों ने लोगों को खुदकुशी करने से भी रोका। 

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: railway protection force, Mumbai, rescued

Courtesy: Jagran News