India has 43 out of 100 major cities facing risk

फोटो: History.com

विश्व के 100 शहरों में भारत के 43 शहर कर रहें पर्यावरण और जलवायु समस्याओं का सामना

विश्व में बढ़ते प्रदूषण, पानीविश्व में बढ़ते प्रदूषण, पानी की घटती सप्लाई, बाढ़, सूखा, तूफान और हीटवेव जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे 100 शहरों में से 43 शहर भारत और 37 शहर चीन के है। एनवायर्नमेंटल रिस्क आउटलुक 2021 की नई रिपोर्ट अनुसार पर्यावरण और जलवायु सम्बन्धी समस्याओं  के आधार पर 576 शहरों को श्रेणीबद्ध किया गया, जिसमें अधिक खतरे की सूचि में 100 शहरों में से 99 अकेले एशिया में है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 01:16 PM / by Shruti

Tags: Climate Change, water crises, Pollution, Research Report

Courtesy: Downtoearth News

A significant rise of oxygen

फोटो: Forbes

लगभग 243 करोड़ साल पहले हुई थी धरती पर ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण वृद्धि

जर्नल नेचर में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक धरती पर ऑक्सीजन में महत्वपूर्ण वृद्धि लगभग 243 करोड़ साल पहले हुई थी जिसे ग्रेट ऑक्सिडेशन एपिसोड शुरुआत कहा जाता है। ये विकास वर्तमान अनुमान से करीब 10 करोड़ वर्ष बाद हुआ था जो पृथ्वी के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। शोध के अनुसार उस समय वातावरण में ऑक्सीजन स्थिर रूप में मौजूद नहीं होने की वजह से जीवन की उत्पत्ति नहीं हो सकी थी। शोधकर्ताओं द्वारा यह जानकारी दक्षिण अफ्रीका में चट्टानों के विश्लेषण में… read-more

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 06:43 PM / by Shruti

Tags: Earth, oxygen, Science Research, atmosphere, Research Report

Courtesy: Downtoearth News

Research Study

फोटो: The Guardian

कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए शारीरिक दूरी से अधिक महत्वपूर्ण है मास्क और वेंटिलेशन

फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स पत्रिका में प्रकाशित एक नए शोध के मुताबिक कमरे में हवा से होने वाले कोरोना-वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए शारीरिक दूरी से अधिक महत्वपूर्ण मास्क और बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था है। इस शोध को विद्यार्थियों और एक शिक्षक के साथ एक कक्षा के कंप्यूटर मॉडल पर हवा के प्रवाह से संक्रमण फैलने के खतरे को मापा गया है। यह अध्ययन स्कूलों या अन्य स्थानों पर क्षमता बढ़ाने के लिए मास्क को आवश्यक बनाने की जरूरत को दर्शाता है।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 07:44 PM / by Shruti

Tags: Research Report, Face Masks, corornavirus, New study

Courtesy: The Print News

Study revealed

फोटो: Nytimes.com

एप्पल की तुलना में गूगल 20 गुना ज्यादा डेटा करता है एकत्र - शोध

आयरलैंड के शोधकर्ता ने Pixel फोन जो Google के साथ और iPhone जो Apple के साथ डाटा साझा करता है उसकी तुलनात्मक अध्ययन कर पाया है कि गूगल अपने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप्पल की तुलना में 20 गुना अधिक हैंडसेट डेटा एकत्र करता है। शोध में ये देखा गया है कि "न्यूनतम रूप से कॉन्फिगर" होने के बावजूद भी पिक्सल और आईफोन मॉडल ने औसतन काफी बार डेटा साझा किया। वहीं इस रिपोर्ट को देखने के बाद गूगल कंपनी के प्रवक्ता इस शोध की पद्धति से असहमति जताई है। … read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 08:56 PM / by Shruti

Tags: Google, Apple, Research Report, data collection, Research Study

Courtesy: Gadgets360 News

Treatment

फोटो: The Indian Express

श्वेत के मुकाबले अश्वेतों में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सफल होने की संभावनाएं कम: शोध

ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रायोलॉजी अथॉरिटी की रिसर्च में दावा किया गया कि श्वेत के मुकाबले अश्वेतों में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सफल होने की संभावनाएं कम होती है। शोध में देखा गया है कि IVF के जरिए 30-34 साल की अश्वेत मरीजों का औसतन बर्थ रेट 23% था तो वहीं, श्वेत मरीजों में यही आंकड़ा 30% देखा गया है। शोधकर्ताओं ने 2014-2018 तक, 4 साल चली रीसर्च में यह कहा कि बर्थ-रेट कम होने की वजह से आर्थिक तंगी और शरीर में मौजूद बीमारियां जैसे मोटापा हो सकता… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 08:00 PM / by Shruti

Tags: IVF, treatment, Black & White, Newborn, Research Report

Courtesy: Bhaskar News

Waste Management

फोटो: BBC

प्रकृति द्वारा प्रति वर्ष लगभग 417 लाख टन मानव अपशिष्ट को किया जाता है साफ़: अध्ययन

दुनिया भर में पारिस्थितिक तंत्र प्रति वर्ष लगभग 417 लाख टन मानव अपशिष्ट को भूमिगत जल में प्रवेश करने से पहले साफ़ करती है, जिसमें प्रति वर्ष लगभग 4.4 बिलियन डॉलर की लागत है। भारत और यूनाइटेड किंगडम द्वारा किए गए पहले वैश्विक मूल्यांकन से अंदाज़ा लगाया गया है कि प्रकृति दुनिया के 48 शहरों में प्रति वर्ष 22 लाख क्यूबिक मीटर मानव अपशिष्ट को संसाधित करती है, वहीं शहरों में जो प्रत्येक वर्ष 20 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक मानव अपशिष्ट, बिना बुनियादी… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 06:09 PM / by Shruti

Tags: Ecosystem, Waste management, Nature, Human waste, Research Report

Courtesy: Downtoearth News

Whale Fossil found in Pakistan

फोटो: The Vintage News

पाकिस्तान: 5 करोड़ साल पहले जमीन पर चार पैरों से चलने वाली व्हेल मछली के मिले अवशेष

पाकिस्तान में मिले एक अवशेष से वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि 5 करोड़ साल पहले दुनिया कि सबसे विशालकाय मछली व्हेल जमीन पर 4 पैरों से चलती थी। अवशेष में मिले लोमड़ी के आकार के कंकाल पर किये अध्ययन से पता चला कि खोपड़ी और कान वाले हिस्से हिरन और व्हेल से काफी मिलते-जुलते हैं। अमेरिका की नॉर्थईस्ट ओहियो मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक 5 करोड़ साल पहले छोटे हिरन के वंशजों से व्हेल मछली का विकास हुआ है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 09:02 PM / by Shruti

Tags: Research Report, Whales, Pakistan, Whale Fossil, Pakicetus

Courtesy: Bhaskar News

Research Report

फोटो: Ranger Rick

लॉकडाउन के बाद चिड़ियाघर खुलने पर ‘मीयरकैट्स’ ने लोगों को देखकर जाहिर की ख़ुशी

एप्लाइड एनिमल बिहेवियर साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक देखा गया है की यू.के. और दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के पहले और बाद में जानवरों के व्यवहार में बदलाव आया है। जिसके अनुसार चिड़ियाघरों में मनुष्यों के लौटने पर मीयरकैट्स ने सकारात्मक व्यवहार दिखाया, वहीं अफ्रीकी पेंगुइन द्वारा सामान्य व्यवहार दर्ज़ किया गया। एलेन विलियम्स (पशु व्यवहार और कल्याण के एक व्याख्याता) के अनुसार 'जानवर क्या महसूस कर रहे थे ये कहना मुश्किल है पर जो… read-more

सोम, 15 मार्च 2021 - 09:00 AM / by Shruti

Tags: Research Report, Meerkats, penguin, animal behavior and welfare

Courtesy: LIVE SCIENCE

Environmental Issues

फोटो: Financial Times

फेस मास्क दुनियाभर में पर्यावरणीय खतरे को दे रहा बढ़ावा

एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर महीने 129 अरब फेस मास्कों का उपयोग होता है, जिसका मतलब यह है कि हर मिनट 30 लाख मास्कों का उपयोग किया जाता है। जिनमें से ज्यादातर प्लास्टिक माइक्रोफाइबर से बने डिस्पोजेबल फेस मास्क हैं। शोध में चेतावनी के रूप में कहा गया है कि इस वक़्त प्लास्टिक बैग की तुलना में मास्क की चिंता अधिक होनी चाहिए, जिसके अनुचित तरीके से निपटान की वजह से पर्यावरणीय खतरे बढ़ सकते हैं, जिसे अगली प्लास्टिक की समस्या बनने… read-more

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:44 PM / by Shruti

Tags: facemask, Disposal, Worldwide, Research Report, Environmental Issues

Courtesy: Downtoearth News

Eating almonds reducing belly fat

फोटो: NPR

बेली फैट को कम करने में मददगार है बादाम: अध्ययन

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार रोजाना 40 ग्राम बादाम का सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। पेट की चर्बी, फैट का एक खतरनाक रूप है जिसकी वजह से उम्र से पहले ही हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। प्रोटीन से भरपूर बादाम में गुड और हेल्दी फैट होता है, जो बॉडी मास इंडेक्स को बनाए रखता है जिससे पेट के आसपास मौजूद चर्बी कम होती है।

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:28 PM / by Shruti

Tags: Health & Lifestyles, almonds, Research Report, Heart attack, BELLY FAT

Courtesy: Zee News