corona deaths

फोटो: India TV

कोरोना से गई 30 लाख से अधिक लोगों की जान, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण से चार लाख 18 हजार लोगों की मौत हुई है, मगर अमेरिकी रिपोर्ट का दावा है कि भारत में असल आंकड़ा सरकारी आंकड़े से 10 गुणा अधिक हो सकता है। इसे विभाजन के बाद सबसे बड़ी त्रासदी के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में 34-37 लाख मौतें कोरोना के कारण हुई। सेंटर फॉर ग्लोबल डेवपलमेंट के शोधकर्ताओं ने जनवरी 2020-जून 2021 तक 34-37 लाख मौतों का अनुमान है। 

बुध, 21 जुलाई 2021 - 01:02 PM / by रितिका

Tags: America, Coronavirus Pandemic, Noval corona virus, Research Study

Courtesy: ABP News

IMCR Study

फोटो: ET Health World

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने से कम होता है मौत का खतरा

कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने और मौत की आशंका काफी कम हो जाती है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च द्वारा 677 लोगों पर की गई रिसर्च में ये बात सामने आई है। रिसर्च में शामिल लोगों में से सिर्फ 9.8 फीसदी को ही  अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस स्टडी का उद्देश्य दोनों डोज लेने के बाद संक्रमण संबंधित जानकारी लेना था। 

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: ICMR, Corona virus, Coronavirus Pandemic, Research Study

Courtesy: News 18 Hindi

https://www.freepik.com/premium-photo/tinospora-giloy-herb-wooden_2402188.htm#&position=3

फोटो : Freepik

गिलोय के ज्यादा सेवन से लिवर को हो रहा नुकसान

आयुर्वेद के लिहाज से गिलोय बहुत फायदेमंद है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर गिलोय का उपयोग भी काफी बढ़ा है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक गिलोय का अधिक सेवन लिवर को खराब कर रहा है। मुंबई में डॉक्टरों की टीम ने लिवर डैमेज के छह मामले देखे थे। इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर में छपी एक रिपोर्ट के… read-more

बुध, 07 जुलाई 2021 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Giloy, Ayurveda, Coronavirus, Research Study

Courtesy: News 18 Hindi

https://www.ndtv.com/india-news/most-elderly-persons-are-subject-to-abuse-in-old-age-reveals-study-1418786

फोटो : NDTV

अमेरिकी स्टडी का दावा, 130 साल तक हो सकेगी इंसान की उम्र

अमेरिका स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि सदी के अंत तक इंसान की उम्र 130 साल तक हो सकती है। इंसान की औसत उम्र निकालने के लिए यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अंतरराष्ट्रीय डाटा का इस्तेमाल किया है। ये डाटा जर्मनी के मैक्स प्लैंक संस्थान ने मुहैया करवाया है। रिसर्च में सामने आया कि आने वाले सालों में इंसान की उम्र में बढ़ोतरी होगी। सदी खत्म होते होते यानी 70-80 सालों में व्यक्ति 120-130 साल तक जी सकेगा।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: Old age, Research Study, Washington University, Washington

Courtesy: Hindi News 18

Old couple smiling

फोटो: HealthLine

वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का खोजा तरीका, 120 वर्ष तक बढाई जा सकती इंसानों की उम्र

इजराइल के बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसानों की उम्र को 120 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर इंसानों की उम्र लंम्बी की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर किया था, जिससे चूहों की उम्र 23 फीसदी तक बढ़ गई थी। यह प्रयोग आने वाले वाले समय में बंदरों और इंसानों पर भी किया जाएगा।

शुक्र, 04 जून 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Scientist, Research Study, Israel, animals

Courtesy: Bhaskar

corona testing

फोटो: Time Magazine

कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को अगले 10 महीने तक संक्रमण का खतरा कम

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन(यूसीएल) के अनुसार कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों में संक्रमण का खतरा 10 महीने तक कम रहता है। द लैंसेट हेल्दी लॉन्गविटी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे, उनमें संक्रमित होने का खतरा अन्य लोगों की अपेक्षा 85 फीसद तक कम था। प्रमुख शोधकर्ता मारिया क्रिटिकोव ने कहा कि, 'कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का खतरा बहुत कम प्रतीत होता है और यह अच्छी खबर है'।

शुक्र, 04 जून 2021 - 09:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus, coronavirus recovery rate, covid positive, Research Study

Courtesy: Jagran

vitamin D

फोटो: Diabetes UK

कोरोना से बचाव और इलाज में कारगर नहीं विटामिन-डी: वैज्ञानिकों का दावा

कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार विटामिन-डी कोरोना से बचाव में प्रभावी नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि, “विटामिन-डी न तो कोरोना से बचाता है और न ही संक्रमण के बाद हालत नाजुक होने से रोकता है।” वहीं इस रिसर्च के विपरीत शिकागो मेडिसिन यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार विटामिन-डी मात्रा अधिक होने से कोरोना के संक्रमण का खतरा घटता है और बार्सिलोना यूनिवर्सिटी के अनुसार विटामिन-डी कोरोना से होने वाली मौतों का खतरा 60 फीसदी तक… read-more

गुरु, 03 जून 2021 - 09:55 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: vitamins, Vitamin D, Coronavirus, Research Study

Courtesy: Bhaskar

cow and calf

फोटो: The Motley Fool

पशुओं में जीन से लगाया जा सकेगा रोगों का पता: शोध

मैसी विश्वविद्यालय और पशुधन सुधार निगम (एलआईसी) के एक अध्ययन के अनुसार पशुओं में जीन से रोगों का पता लगाया जा सकेगा। यह अध्ययन नेचर जेनेटिक्स नाम की एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख अध्ययनकर्ता और मैसी के एएल रे सेंटर ऑफ जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग में पीएच.डी. छात्र एडवर्डो रेनॉल्ड्स के अनुसार आनुवंशिक विकारों को सक्रिय रूप से पहचान कर डेयरी पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

मंगल, 01 जून 2021 - 03:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: animals, genes, Research Study, Study

Courtesy: Down To Earth

Vaccination

फोटो: India Today

कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की ज़रुरत नहीं: स्टडी

साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित दो स्टडीज़ के अनुसार कोरोना से रिकवर हुए लोगों को वैक्सीन के बूस्टर-डोज या दूसरी डोज की जरूरत नहीं होगी। इन लोगों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी कम-से-कम एक साल से लेकर अधिकतर मामलों में उम्र भर बनी रहती है और वैक्सीन के पहले डोज़ के साथ ये और भी सुधर जाती है। हालांकि जिनमें संक्रमित होने के बावजूद मजबूत इम्यूनिटी विकसित नहीं हुई उन्हें दूसरी डोज की जरूरत होगी।

सोम, 31 मई 2021 - 01:10 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus Vaccines, vaccine dose, Immunity, Research Study

Courtesy: Bhaskar News

Depression

फोटो: Psychiatric Times

सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन का खतरा 23 फीसद तक कम: शोध

जेएएमए साइकाइअट्री नामक जर्नल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार रात में जल्दी सोने व सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन का खतरा 23 फीसद तक कम हो जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बाउल्डर और ब्रॉड इंस्टीट्यूट ऑफ एमआइटी एंड हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने मिलकर करीब 8.4 लाख लोगों पर अध्ययन कर निष्कर्ष निकाला कि हमारे सोने की प्रवृत्ति पर डिप्रेशन का खतरा निर्भर करता है। देर से सोने वाले लोगों में डिप्रेशन का खतरा जल्दी जागने वालो की अपेक्षा दोगुना होता है।

रवि, 30 मई 2021 - 03:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Research Study, Researchers, depression, Sleep

Courtesy: Jagran News