Amit Shah Announce 33 Percent Reservation For Women In Tripura
त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 8 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोषणा करते हुए कहा, त्रिपुरा में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए उद्यम पूंजी निधि का 50 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया गया है। पूर्वोत्तर राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिप्लब देब के प्रशासन ने राजनीतिक हिंसा पर पूर्ण विराम लगा दिया है। 

बुध, 09 मार्च 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, reservation for women, Tripura

Courtesy: Amar Ujala News