फोटो: The Quint
ऋचा चड्ढा के हाथों में लगी अली फजल के नाम की मेहंदी
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू हो गई है। मेहंदी की रस्म की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में ऋचा के हाथों में गाढ़ी मेहंदी लगी हुई दिख रही है जिसमें अली का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही उनकी मेहंदी पर ऋचा का आर भी लिखा हुआ है। वहीं अली ने भी अपने हाथ पर मेहंदी से ऋचा का नाम लिखा है।
Tags: Bollywood, Richa Chadha, Ali Fazal, Marriage
Courtesy: AajTak News
फोटो: News Bytes
शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ऋचा चड्ढा: कहा, अक्टूबर तक नहीं कर सकती इंतज़ार
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बताया कि वह और अभिनेता अली फजल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने अक्टूबर में बॉयफ्रेंड अली के साथ अपनी शादी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा: "नया जीवन, लोड हो रहा है" उन्होंने लिखा कि, "अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकती"। बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Tags: Richa Chadha, Ali Fazal, Wedding, Tweet
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Hindustan times
अक्टूबर 6 को परिणय सूत्र में बंधेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल व अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अक्टूबर 6 के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी का पूरा कार्यक्रम 6 दिन का होगा, जिसमें दिल्ली में सितंबर 30 से प्री वेडिंग फंक्शन होंगे जो 3 दिन तक चलेंगे। इसके बाद दोनों अक्टूबर 6 के दिन मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे और अक्टूबर 7 के दिन दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Tags: Richa Chadha, Ali Fazal, Marriage, couple
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Times of India
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर आई बड़ी डिटेल सामने
बॉलीवुड का स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें सप्ताह भर तक शादी की रस्में चलेंगी। दोनों दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में पंजाबी रीति रिवाज से निभाई जाएंगी। दिल्ली में शादी के बाद दोनों अपने बॉलीवुड दोस्तों को मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी देंगे। इसमें फिल्मी दुनिया के चेहरे नजर आएंगे।
Tags: Richa Chadha, Bollywood, Ali Fazal, Marriage
Courtesy: Zee News
फोटो: Aajtak
सितंबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
अली फजल और ऋचा चड्ढा सितंबर 2022 में शादी करने के लिए तैयार हैं। इस जोड़े की शादी 2020 में होनी थी, लेकिन महामारी के कारण शादी की योजना में देरी हुई। अली और ऋचा की शादी में हल्दी और मेहँदी के दो समारोह मुंबई और दिल्ली में आयोजित किये जायेंगे। अली और ऋचा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में 'फुकरे' में साथ काम किया और उसके बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे।
Tags: Ali Fazal, Richa Chadha, married, date
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: OpIndia
कबीर खान के मुग़लों पर बयान के बाद दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू में मुग़लों को असली राष्ट्र निर्माता बताया था। इसके बाद गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो शेयर कर मुग़लों को डकैत बताया है। इसके बाद से ही बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। फ़िल्म निर्देशक नीरज घेवान और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मनोज की खूब आलोचना की। कबीर खान ने कहा था कि मुग़लों और अन्य मुस्लिम शासकों पर उंगलियां उठाना आज सबसे आसान काम है।
Tags: Kabir Khan, manoj muntashir, Richa Chadha, niraj ghewan
Courtesy: Dainik Bhaskar