Earthquack

फोटो: Aajtak

ग्रीस में आए 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके; किसी नुकसान की सूचना नहीं

आज सुबह मध्य ग्रीस में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। एथेंस इंस्टीट्यूट ऑफ जियोडायनामिक्स ने जानकारी देते हुए बताया  कि भूकंप सुबह 1:02 बजे आया और राजधानी से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में कुरिन्थ की खाड़ी में समुद्र तल से 12.7 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके कम से कम 15 सेकेंड तक महसूस किये गए। 

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Greece, richter scal

Courtesy: Janta Se Rishta