lalu prasad yadav

फोटो: The Times of India

लालू प्रसाद यादव फिर चुने गए आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लालू प्रसाद यादव लगातार 12वीं बार निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। उनके खिलाफ किसी का भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। बता दें कि ये बैठक दिल्ली में हो रही है। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगादनंद सिंह के शामिल ना होने पर बीजेपी ने आरजेडी पर हमला बोला है। माना जा रहा है कि सिंह अपने बेटे सुधाकर सिंह द्वारा इस्तीफा लिए जाने से नाराज है इसलिए बैठक में नहीं आए।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: RJD, RJD Chief, Lalu Prasad, RJD Leader

Courtesy: AajTak News

lalu and tejaswi

फोटो: News Day Express

लालू की अध्यक्षता में तेजस्वी यादव को मिली आरजेडी में बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की उपस्थिति में मई 31 को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर हुई बैठक में फैसला किया गया है कि तेजस्वी यादव नीतिगत फैसले लिया करेंगे। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के नेता आलोक मेहता ने बताया कि तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता है। उन्हें फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बुध, 01 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: RJD, Lalu Prasad Yadav, Tejaswi Yadav, RJD Chief

Courtesy: News 18 Hindi

Lalu Prasad Yadav

फोटो: Latest News Headlines

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत हुई खराब, एम्स दिल्ली किए जाएंगे शिफ्ट

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत मार्च 22 को अधिक खराब हो गई है जिसके बाज उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया है। उन्हें पटना स्थित रिम्स से निकालकर एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें एम्स कब भेजा जाएगा ये जेल अधिकारी तय करेंगे। रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसका असर अब उनके हार्ट और किडनी पर हो रहा है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 07:55 PM / by रितिका

Tags: Lalu Prasad, Lalu Prasad Yadav, RJD, RJD Chief

Courtesy: TV9Hindi

Lalu and Sharad yadav

फोटो: Jagran

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात

बिहार और केन्द्र की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। शरद यादव पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। लालू यादव की इस भेंट के कई राजनीतिक कयास लगाये जा रहे हैं। जब से लालू को जमानत मिली है, वे बड़े बड़े नेताओं से लगातार मिल कर राजनीति में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Lalu Prasad Yadav, Bihar Politics, RJD Chief, RJD

Courtesy: News 18