फ़ोटो: Indian Express
जनता दल यूनाइटेड में हुआ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय
तमाम अटकलों के बाद आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में हो गया। कुछ दिनों पहले से ही यह खबर थी कि मार्च 14 के दिन रालोसपा के अन्य नेताओं से चर्चा कर इस बात पर विराम लगाया जाएगा। हालांकि दोनों पार्टियों के विलय की जरूरत व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार व उपेंद्र कुशवाहा दोनों को ही है। बता दें कि यह एलान पार्टी के अन्य नेताओं से सहमति के बाद लिया गया हैं।
Tags: RLSP, JDU, Nitish Kumar, Upendra Kushwaha
Courtesy: Live Hindustan
फ़ोटो: Indiatv.in
मार्च 14 को हो सकता है औपचारिक ऐलान, जदयू में रालोसपा का होगा विलय
उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में होना तय हो गया है और इस बात की औपचारिक घोषणा मार्च 14 के दिन होगी। हालांकि अभी पार्टी के अन्य नेताओं से इस बारे में अंतिम राय लेना बाकी है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव माधव आनंद ने कहा- "पार्टी ने 13-14 मार्च को दो दिवसीय बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यकर्ताओं से विलय की मंजूरी ली जाएगी।" वहीं, खबर यह है कि विलय के बाद कुशवाहा सरकार में शामिल नहीं होंगे बल्कि संगठन… read-more
Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, JDU
Courtesy: Amarujala News
फ़ोटो: Indiatv.in
रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा, नितीश व कुशवाहा की मुलाकात से सभी थे नाराज़
बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 41 नेताओं ने अचानक से इस्तीफा दे दिया है और अब पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर गाज गिर गई है। दरअसल सभी नेताओं का कहना है कि वे सभी जदयू प्रमुख नितीश कुमार का विरोध करने सड़क पर उतर रहे हैं लेकिन कुशवाहा अभी भी नितीश से गले मिल रहें हैं। वहीं, इस्तीफा देने वाले नेता विनय ने इन 41 इस्तीफों को महज शुरुआत बताया है और कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा समुदाय को गुमराह कर रहें हैं।
Tags: Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, RLSP
Courtesy: Outlook hindi
फ़ोटो: Indian express
आरएलएसपी का जदयू में हो सकता है विलय, सीएम नीतीश से मिलें उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जनवरी 31 के दिन मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में कर सकते हैं। वहीं, जानकारी यह भी है कि यह वार्ता 40 मिनट तक चली है और वार्ता में चर्चा भी विलय को लेकर हुई है। इसके साथ ही इस मुलाकात में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।
Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, CM Nitish Kumar, JDU, Bihar
Courtesy: Aajtak
फोटो: DNA
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में होगा विलय,राजनीतिक भविष्य की है चिंता
एनडीए से अलग हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में कर सकते है। दरअसल हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी ,जिसके बाद यह विलय की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक भविष्य की चिंता करते हुए विलय का यह फैसला कुशवाहा ने लिया है। कुशवाहा ने बिहार चुनाव ओवैसी से गठबंधन करके लड़ा था।
Tags: Nitish Kumar, JDU, RLSP
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Indian express
एक साथ बिहार विधान सभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी आरएलएसपी और बीएसपी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव में बने गठबंधन के मद्देनजर होने वाले सीट बंटवारे पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच सहमति बन गई है। अब 153 सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और 90 सीटों पर मायावती की बसपा बिहार के चुनावी मैदान में उतरेगी। इस गठबंधन को कोई नाम नहीं दिया गया है, लेकिन अभी विस्तार और गठबंधन में शामिल करने के लिए कई और दलों से बात चल रही है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम पार्टी भी… read-more
Tags: Bihar Assembly Elections, RLSP, BSP
Courtesy: Live hindustan