Himanta Biswa Sarma

फोटो: Shortpedia

असम समझौते के कार्यान्वयन हेतु रोडमैप तैयार करने के लिए 8-सदस्यीय पैनल बनाएगी असम सरकार

असम समझौते को लागू करने के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए असम सरकार 8 सदस्यीय पैनल बनाने जा रही है जिसमें कैबिनेट मंत्री और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य शामिल हैं। पैनल के 3 महीने में रोडमैप तैयार करने की संभावना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने AASU के साथ बैठक के दौरान यह फैसला लिया। असम समझौते का उद्देश्य विदेशी नागरिकों का पता लगाना और उन्हें निष्कासित करना है।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: 8member-panel, road map, assam goverment

Courtesy: Navbharat Times