Tania Bhatia

फ़ोटो: Timesofindia

इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेटर के होटल रूम में हुई चोरी, जेवरात व नगदी गायब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने एक मामले को लेकर ट्वीट करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को टैग किया है। दरअसल इंग्लैंड के मैरियट होटल लंदन मैडा वेले में तानिया के रूम में चोरी हुई है जिसमें उनके जेवरात, कुछ कैश , घड़ी , बैग और कार्ड लेकर चोर रफूचक्कर हो गया है। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट… read-more

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tania Bhatia, Indian Cricketer, robbery, England

Courtesy: News18hindi

Barmer incident

फ़ोटो: News18hindi

राजस्थान: बाड़मेर में पुजारी ने की आत्महत्या, चोरी का आरोप लगने से थे परेशान

राजस्थान के बाड़मेर के समदड़ी कस्बे के हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी भीमदास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सितंबर 7 को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से पुजारी का सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में पुजारी ने लिखा था कि, मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी में उनका कोई हाथ नहीं है लेकिन खत्री समाज के लोग उन्हें बदनाम कर रहे है। पुजारी ने यह भी लिखा कि उसके परिवार को परेशान ना किया जाए।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Priest, Rajasthan, Suicide, robbery

Courtesy: Aajtak

Sonam Kapoor

फ़ोटो: the news international

सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा, नर्स और उसके पति ने मिलकर दिया था अंजाम

अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी का तुगलक रोड थाने की पुलिस ने खुलासा कर बताया कि चोरी घर में ही काम करने वाली नर्स और उसके पति ने की थी। दरअसल आरोपी नर्स अपर्णा रुथ विल्सन सोनम की ददिया सास की देखभाल के लिए रखी गई थी। बता दें कि दोनों ने 2.41 करोड़ की नगदी और गहने सोनम के घर से चुराए थे। पुलिस को अबतक चोरी किए हुए सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sonam Kapoor, robbery, Thief, Bollywood

Courtesy: Amar ujala

Sonam Kapoor

फोटो: Vogue India

सोनम कपूर के घर चोरी, 1.41 करोड़ के जेवर और नगदी हुई पार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 1.41 करोड़ रुपये के जेवर और नगदी पार कर ली है। इस चोरी की शिकायत सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चोरी की शिकायत फरवरी 23 को की गई। मगर मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने इसकी जानकारी सामने नहीं आने दी।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 04:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sonam Kapoor, robbery, JEWELLERY

Courtesy: Amar ujala

Washington poilice

फोटोः King5

अमेरिका में कार चोरों ने की भारतीय मूल के डॉक्टर की हत्या

वाशिंगटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार चोरों ने भारतीय मूल के एक डॉक्टर की हत्या कर दी है। चोरों ने कथित तौर पर डॉक्टर की मर्सिडीज बेंज चुराकर उनकी कार से उन्हें ही टक्कर मार दी। चोर का नाम राकेश पटेल बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए 25 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। चोरी की कार को बरामद कर लिया गया है। 

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: robbery, Luxury cars, Crime

Courtesy: Dainik Bhaskar

45 lakh robbery ghaciabad

फोटो: UP city news

गाजियाबाद में 45 लाख रुपए की लूट के मामले में हापुड़ के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से गाजियाबाद में 45 लाख रुपए की लूट के मामले में हापुड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद के दुर्गा टावर में अगस्त 17 को हुई लूट के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों गिरफ्त में लेकर इनके पास से 38.30 लाख रुपए, कुछ अवैध हथियार और एक कार बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपियों की 23 अगस्त को एक बिहार के व्यापारी को लूटने की भी योजना थी।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 07:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: robbery, MLA, Indian National Congress, Ghaziabad

Courtesy: Amar Ujala News

Theft

फ़ोटो: Hindustan Samachar

जयपुर: चोरी के लिए बनाई 20 फिट लम्बी सुरंग, ले उड़ें 4 क्विंटल चांदी

राजस्थान की राजधानी जयपुर से चोरी का एक अनूठा मामला सामने आया है जहां चोरों ने चोरी के लिए करीब 20 फिट लंबी सुरंग का इस्तेमाल किया। यह चोरी जयपुर के नामी डॉक्टर सुनीत सोनी के घर हुई जहां चोरों ने 20 फिट लम्बी सुरंग के इस्तेमाल से चोरी को अंजाम दिया और बक्सों से करीब 4 क्विंटल चांदी ले उड़ें। जयपुर के एसीपी रायसिंह बेनीवाल के अनुसार करीब 2 दिन पहले जब शिकायतकर्ता अपने घर के बेसमेंट में गए तब वहां उन्हें चांदी नहीं मिली।

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Crime, robbery, Jaipur, Rajasthan Police

Courtesy: Live Hindustan