फ़ोटो: Indian express
रोहिंग्या मुसलमानों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट मुहैया नहीं करा रही है सरकार - गृह मंत्रालय
भारतीय गृह मंत्रालय ने इस बात को साफ किया है कि दिल्ली में कई रिफ्यूजी कैंपों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को वो ईडब्ल्यूएस फ्लैट मुहैया नहीं करवा रही है। वहीं,गृह मंत्रालय अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह सुनिश्चित करने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को अपने वर्तमान स्थानों पर ही रखा जाए। बता दें कि अगस्त 17 की शाम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के हवाले से खबर आई थी के मोदी सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया करवा रही है।
Tags: Amit Shah, Home Ministry, Rohingya refugees, EWS flats
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: AGL
मलेशिया में हिरासत से भागे 500 रोहिंग्या मुसलमान, पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मलेशिया में हिरासत से 528 रोहिंग्या मुसलमान फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 362 लोगों को फिर से हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि 528 रोहिंग्या उत्तरी पिनांग राज्य में बने एक अस्थायी हिरासत केंद्र का ब्लॉक दरवाजा और बैरियर ग्रिल तोड़कर भाग गए थे, लेकिन पुलिस की सख्त चेकिंग से उन्हें हिरासत में लिया गया। बता दें कि मलेशिया शरणार्थियों को कोई दर्जा नहीं देता है।
Tags: Rohingya refugees, Malaysia, Police
Courtesy: Zeenews
फ़ोटो: Scroll.in
यूपी में बसी बांग्लादेशी परिवार की महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं रोहिंग्या
यूपी में अपने लिये आसरा बना रहे बांग्लादेशी परिवार की महिलाओं को रोहिंग्या अपना शिकार बना रहे हैं। यूपी के मेरठ में ATS की टीम ने जब चार रोहिंग्या को गिरफ्तार किया, तो उनके पास से भारतीय दस्तावेज़ बरामद हुये हैं। आरोपियों ने ये कबूला है कि, वो दो साल पहले बंग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से निकलकर भारत आए थे और उन्होंने यूपी में रह रही उनके देश और बांग्लादेशी महिलाओं को मलेशिया में बेचा है।
Tags: Rohingya refugees, Bangladeshi, ATS, UP
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Jagran News
रोहिंग्या मुसलमानो को लेकर आपस मे भिड़ी दिल्ली और यूपी सरकार
रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर यूपी और दिल्ली सरकार आपस मे भिड़ गई हैं। यूपी के जल शक्ति मंत्री का आरोप है कि, यूपी की सिंचाई विभाग की ज़मीनों पर रोहिंग्या मुसलमानों का कब्ज़ा है। जो दिल्ली सरकार के विधायक द्वारा कराया गया है। इस पर जवाब देते हुये आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह का कहना है कि, 2008 से रोहिंग्या वहां रह रहे थे। ये शरणार्थी हैं। केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है कि इन्हें शरण दे।
Tags: AAP, UP government, Rohingya refugees, amanatullah khan
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: One india
योगी सरकार ने दिल्ली में सिंचाई विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने के दिए निर्देश
दिल्ली में यूपी सरकार के अधीन सरकारी जमीन पर रोहिंग्या मुस्लिमों को बसाने के आरोपों के बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में सिंचाई विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार की यह जमीनें ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद और खुरेजी खास में मौजूद है। जिसमें 51.66 एकड़ भूमि पर रोहिंग्या का अवैध कब्जा है। वहीं, यूपी सरकार का यह भी आरोप है कि यह कब्ज़ा बीती सरकारों की… read-more
Tags: Yogi Adityanath, Rohingya refugees, Delhi
Courtesy: Outlook hindi
फोटो: DNA India
जम्मू: हिरासत में लिए गए 150 रोहिंग्या मुसलमान
म्यांमार से भाग कर भारत में घुसे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर से 150 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें वापिस म्यांमार और बांग्लादेश भेजने की तैयारी चल रही है। यह समुदाय म्यामांर में हुई हिंसा के बाद बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस आया है। एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों एवं बांग्लादेशियों समेत 13,700 से ज्यादा विदेशी गैरकानूनी तरीके से बसे हुए हैं।
Tags: Rohingya refugees, mayanmar, Bangladesh, Jammu and Kashmir
Courtesy: Amarujala News