Rohit Sharma

फोटो: Desh Bandhu

रोहित शर्मा बने भारत के दूसरे सबसे सफल टी20 कप्तान, विराट कोहली को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने अगस्त 31 को एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 40 रन बनाकर टी 20 में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। शर्मा, ने 37 में से 31 मैच जीते हैं, जबकि कोहली ने 50 T20I मैचों में 30 जीत हासिल की हैं। एमएस धोनी अभी भी सूची में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा रोहित T20I में 3500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rohit Sharma, 2nd successful captain, India, Virat Kohli

Courtesy: ABP Live

Rohit Sharma

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, T20, asia cup 2022, most t2oi runs, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Amar Ujala News

ravindra jadeja new jersey

फोटो: InsideSport.IN

Asia Cup 2022 में नई जर्सी में उतरेंगी भारत-पाक की टीमें, सामने आया लुक

एशिया कप 2022 की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के साथ हो रही है। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों की नई जर्सी का लुक सामने आ गया है। दोनों टीमें नए भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे पहले इस जर्सी को पहना है। वहीं भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली भी जर्सी में शूट करते दिखे। भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम भी नई जर्सी पहने मैदान पर नजर आएगी।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, India vs Pakistan, Jersey, Rohit Sharma, Virat Kohli

Courtesy: ABP Live

Rohit Sharma

फोटो: Oneindia hindi

रोहित शर्मा के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में बनाए सबसे अधिक रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज के साथ ही बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है। रोहित शर्मा ने 129 टी 20 मैचों में कुल 3443 रन 32.48 की औसत से बनाए है। उनका बेस्ट स्कोर 118 रन रहा है। रोहित शर्मा के बाद इस सूची में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नंबर आता है।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, T20 International, t20 matches, westindies

Courtesy: ABP Live

Martin Guptill

फोटो: Hindustan Times

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने T20I सबसे ज्यादा रनों का बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले T20I में 40 रनों की धुआंधार पारी खेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ा है। गप्टिल ने अपनी इस पारी के दम पर T20I में 3399 रन अपने नाम कर लिए हैं। वहीं T20I में मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ही हैं जिनके नाम 3300 से अधिक रन दर्ज है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 09:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Newzealand, Martin Guptill, Netherland, Rohit Sharma

Courtesy: Hindustan

Shikhar Dhawan,Rohit Sharma

फोटो: CricTracker.com

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 10 विकेट से दी मात

भारतीय क्रिकेट टीम ने द ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 110 विकेट पर समेट दिया और फिर बल्लेबाजी करते हुए मैच को 10 विकेट से जीता। मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टी20 मैच की तरह अपना खेल दिखाया और 19वें ओवर में जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए और शिखर धवन ने 31 रन ठोके।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Indian Cricket, Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Indian Cricket Team

Courtesy: AajTak

Rohit Sharma,Ricky Ponting

फोटो:Navabharat

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। रोहित शर्मा के पास लगातार सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच (टेस्ट, वनडे और टी20) जीतने का मौता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में अबतक भारतीय टीम कुल 19 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है। वर्ष 2019 से रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी मैच जीते है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग  ने लगातार कुल 20 मैच जीते है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 04:31 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, Cricket, Ricky Ponting, Indian Cricketer

Courtesy: aajtak.in

Rohit Sharma

फोटो: NDTV

टेस्ट की हार का बदला लेने के लिए T20 की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद टेस्ट की हार का बदला लेने के लिए T20 की कमान संभालेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला साउथम्प्टन के रोस बाउल स्टेडियम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। संजू सैमसन भी टी20 टीम का हिस्सा हैं। दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Rohit Sharma, T20, test, series

Courtesy: News18

rohit sharma

फोटो:News On Air

कोविड 19 संक्रमण से ठीक हुए रोहित शर्मा, अब लेंगे टी20 सीरीज में हिस्सा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद आइसोलेशन से बाहर आ गए है। अब रोहित जुलाई सात से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि रोहित ने अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया। उन्हें शुरुआती मैच से पहले आराम और अभ्यास की आवश्यकता है। पर्याप्त रेस्ट लेने के बाद रोहित शर्मा टी20 मैच में हिस्सा लेंगे।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, Covid-19

Courtesy: News 18 Hindi

Virat Rohit Club

फोटो: Cricket Addictor

भारतीय खिलाड़ी हरमन प्रीत कौर और स्मृति के पास विराट रोहित के क्लब में शामिल होने का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का श्रीलंका के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज जून 23 से खेलने जा रही है। पहला मुकाबला डमबुला में हुआ है। इस मैच में स्मृति मांधना 2000 रन बनाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो जाएंगी। टी 20 में अबतक कुल चार भारतीय खिलाड़ी 2000 से अधिक रन बना चुके है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ये उपलब्धि हासिल कर चुके है।

गुरु, 23 जून 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, smriti mandhana, Virat Kohli, Rohit Sharma

Courtesy: Abp Live