फोटो: Deccen Chronicles
अजय देवगन के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द करेंगे सिंघम 3 की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी अजय देवगन के संग आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा, “हमने पहले ही सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। मुझे सिंघम फिल्म बनाये काफी समय हो गया है। हम अगले साल अप्रैल में शूटिंग शुरू कर देंगे। अजय देवगन अभी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कमिटमेंट्स की वजह से बिजी हैं और मैं फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर व्यस्त हूं।
Tags: Ajay Devgn, Rohit Shetty, Singham 3, Shooting
Courtesy: News18
फ़ोटो: The Indian Express
रोहित शेट्टी ने बताया जल्द शुरू होगी सिंघम 3 की शूटिंग
अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जल्द ही 'सिंघम 3' अनाउंस हो सकती है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में पुष्टि की कि पुलिस ड्रामा अपनी तीसरी किस्त शुरू करने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी ने बताया कि वह सिंघम के नेक्स्ट चैप्टर पर फोकस कर रहे हैं। हम सर्कस रिलीज होने के बाद अप्रैल में फिल्म शुरू करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2011 और दूसरा 2014 में आया था।
Tags: ajay devgan, Singham 3, Rohit Shetty, Police Drama
Courtesy: Hindustan
फोटो: Youtube
आर्टिकल 370 पर आधारित होगी अजय देवगन की फिल्म "सिंघम 3" की कहानी
अजय देवगन की मशहूर कॉप फिल्म सिंघम का जल्द तीसरा सीक्वल आने वाला है। इस बार सिंघम आर्टिकल 370 पर आधारित होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कैसे आतंकी गतिविधियों पर रोक लग पाई। एक रिपोर्ट की माने तो सिंघम 3 वहीं से शुरू होगी जहां अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी खत्म हुई है। सिंघम 3 को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है।
Tags: Ajay Devgn, Rohit Shetty, Singham 3, Article 370
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: KoiMoi
दीवाली पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी'
रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' को दीपावली पर रिलीज करने का एलान कर दिया है। इससे पहले सूर्यवंशी अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह यह फिल्म अब तक रिलीज़ नही की गई है। सूर्यवंशी के अलावा डिज़्नी ने मार्वेल स्टूडियोज़ की फिल्म इटर्नल्स को भी दीपावली के मौके पर नवंबर 5 को रिलीज करने का एलान पहले ही कर दिया है। दोनो फिल्मो का एक साथ आना दर्शकों के लिए डबल मज़ा लायेगा।
Tags: Akshay Kumar, Sooryavanshi, Sooryavanshi Release Date, Rohit Shetty
Courtesy: Amar Ujala
फ़ोटो: DNA
पहले ही हफ्ते में खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुई निक्की तंबोली
मशहूर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले हफ्ते में ही निक्की तंबोली शो से बाहर हो गई। दरअसल विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच हुए मुकाबले में विशाल ने टास्क अच्छे से पूरा किया। निक्की ने लगातार तीसरी बार भी टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया, जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े और उन्हें बाहर कर दिया गया।
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, NIKKI TAMBOLI, Rohit Shetty
Courtesy: Zee News
फोटो: Pinkvilla
खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले एपिसोड ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 11वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। इस बार प्रतियोगी के रूप में भाग लेने वाले सितारे श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, वरुण सूद, आस्था गिल, निक्की तंबोली, सना मकबूल, महक चहल, सौरभ रज्ज जे हैं। शो का पहला एपिसोड शनिवार को ऑन एयर हुआ। सोशल मीडिया पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।… read-more
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, Social Media
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फ़ोटो: India Today
15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हो सकती है अक्षय कुमार की फ़िल्म सूर्यवंशी
अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ स्टारर फ़िल्म 'सूर्यवंशी' की नई रीलीज़ डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूर्यवंशी अगस्त 15 के आस पास रिलीज़ हो सकती है। कोविड के हालात सामान्य होने के बाद फ़िल्म की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। बता दें कि पहले सूर्यवंशी ईद 2020 के मौके पर रिलीज़ होने की बात की जा रही थी। लेकिन कोविड के चलते फ़िल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।
Tags: Akshay Kumar, Katrina Kaif, Rohit Shetty, Sooryavanshi
Courtesy: Dainik Bhaskar
'खतरों के खिलाडी 11' के नए प्रोमो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
हाल ही में निर्माताओं ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में अर्जुन बिजलानी बिजली से जुड़ा एक खतरनाक स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। इस बार दर्शक 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अर्जुन बिजलानी के साथ साथ विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन को खतरनाक स्टंट्स करते देख पाएंगे।
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, arjun bijlani
Courtesy: Newstrack Live
फ़ोटो: Zee News
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट वरुण सूद तीन-चार दिन पहले एक रिस्की स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं। इस शो की शूटिंग कैप्टाउन में हो रही है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद में वरुण सूद को अस्पताल पहुंचाया गया। वरुण की कलाई में गहरी चोट लगी है। ऐसा माना जा रहा था, कि शायद उनके हाथ ही हड्डी टूट गई है, लेकिन कुछ घंटों के इलाज के बाद हालत में सुधार है और वो बेहतर महसूस कर रहे हैं।
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, varun sood, anushka sen
Courtesy: Zee News
फोटो: Indian Express
खतरों के खिलाड़ी 11: कंटेस्टेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से शो पर मंडराया खतरा
टीवी का जाना माना रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शो पर खतरा मंडरा रहा है। अनुष्का सेन में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को ध्यान रखकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। शो की शूटिंग बीते महीने से ही केप टाउन में हो रही है। इस सीज़न में काफी मशहूर सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है।
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, anushka sen, celebrity, Rohit Shetty
Courtesy: Zee News