Earthquake

फोटो: Latestly

हरियाणा के रोहतक में महसूस हुए 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

हरियाणा के रोहतक जिले में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन सुबह-सुबह जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी करीब 3.57 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग डर के मारे नींद से उठकर अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

शनि, 24 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, magnitude strikes, Haryana, Rohtak, NCS

Courtesy: Times Now Hindi

Ramrahim

फ़ोटो: India TV

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल दी है। गुरमीत राम रहीम सिंह वर्तमान में हरियाणा के रोहतक की जेल में 2017 में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है। उसके साथ हनीप्रीत भी है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ram Rahim, Hariyana, Rohtak, Honeypreet, life imprisonment

Courtesy: Amar ujala

Girl fight

फोटो: Colourbox

रोहतक में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से पिटाई

हरियाणा के रोहतक जिले की DLF कॉलोनी में अगस्त 20 की दोपहर लड़कियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए, लड़कियों ने एक दूसरे की जमकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से पिटाई की। राह चल रहे लोगों ने मामला बढ़ता देख उन्हें शांत कराया परंतु कुछ लोगों ने मूकदर्शक बन मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आर्य… read-more

शनि, 21 अगस्त 2021 - 07:55 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Girl students, coaching classes, Haryana, students, Rohtak

Courtesy: Dainik Bhaskar

Rohtak Jail

फोटो: sachcha dost

रोहतक: जेल में कैदियों के मनोरंजन के लिए बाबा गुरमीत राम रहीम बनेंगे RJ

रोहतक जेल में कैदियों को RJ बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे उनका अकेलापन और अवसाद कम किया जा सके। RJ प्रशिक्षण 5-5 करके कुल 10 कैदियों को दिया जाना है जिसमें दूसरी 5 की सूची में दुष्कर्म, हत्या के मामलों में उम्रकैद सज़ा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का भी नाम है। तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से यह रेडियो सेवा शुरू की गयी है। 

शनि, 01 मई 2021 - 07:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Rohtak, Training, radio jockey, Prisoners, Gurmeet Ram Rahim

Courtesy: Dainik Bhaskar