Homemade Bleach
त्वचा में निखार लाने के लिए करें घर पर बने ब्लीच का इस्तेमाल

घर पर ब्लीच बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच गुलाबजल, आधा चम्मच निम्बू का रस और चौथाई चम्मच चन्दन पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें। इसे लगाने के लिए पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। अब ब्रश की सहायता से इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: homemade bleach, rose water, lemon juice

Courtesy: Newstrack

Mint Leaves For Beauty

फोटो: Wisdom Be Live

पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए करें पुदीने का इस्तेमाल

चेहरे से पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने के पत्तों को पीसकर इसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने पर लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। 

गुरु, 03 मार्च 2022 - 08:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mint leaves, pimples, rose water

Courtesy: Newstrack

panjab kesari

फोटो: derm surgery

चुटकियों में पाएं पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा

अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। पिम्पल्स से छुटकारा पाने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार इस उपाय को करने से पिंपल ठीक हो जाते हैं ।

शनि, 07 नवंबर 2020 - 08:44 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pimples, turmeric, Milk, rose water

Courtesy: panjab kesari