इंडियन नेवी और रॉयल नेवी ब्रिटेन के बीच सम्पन्न हुआ 'कोंकण नौसैन्य अभ्यास'
भारत ओर ब्रिटेन के क्रमशः आईएनएस ताबर और एचएमएस वेस्टमिन्स्टर के बीच 'कोंकण अभ्यास २०२१' इंग्लिश चैनल में अगस्त 16, 2021 को आयोजित किया गया। इस नौसैन्य अभ्यास में दोनों पोतों के सभी हेलीकाप्टरों और फाल्कन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समन्वित पनडुब्बी रोधी कार्यप्रणालियों, गोलीबारी अभ्यास, संयुक्त समुद्री मानचित्र संकलन, युद्ध विन्यास कौशल और समुद्र में पुनःपूर्ति सहित कई प्रकार के युद्धाभ्यास आयोजित किए गए।
Tags: Exercise Konkan 2021, India and Great Britain, Indian Navy, Royal Navy
Courtesy: Exercise Konkan 2021