RRR

फोटो: DNA India

फिल्म "आरआरआर" ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

बाहुबली फ्रैंचाइजी के निदेशक एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए कुल 260 करोड़ रुपये की कमाई की है। देशभर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई की है। फिल्म ने तेलुगू में 120 करोड़, तमिल में 10 करोड़, हिंदी में 25 करोड़, कर्नाटक में 14 करोड़, केरल में 4 करोड़ और ओवरसीज में कुल 75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शनि, 26 मार्च 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Film, JUNIOR NTR, SS RAJAMOULI

Courtesy: NDTV News

RRR

फोटो: Gulf News

"RRR" को IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई है। इस पीरियड एक्शन ड्रामा "भारतीय सिनेमा का गौरव" के तौर पर देखा जा रहा है। दर्शकों ने फिल्म को माइंड ब्लोइंग बताया है। राम चरण की ये अबतक की बेस्ट पर्फॉर्मेंस बताई जा रही है। फिल्म हर स्तर पर दर्शकों को… read-more

शनि, 26 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: RRR film Release, RRR, SS RAJAMOULI, JUNIOR NTR, ramcharan

Courtesy: News 18 Hindi

RRR

फोटो: Mirchi9

रिलीज से पहले "आरआरआर" ने कमाए 750 करोड़ रुपये

एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" ने रिलीज से पूर्व ही 750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही ये कमाई हो गई है। दरअसल दर्शकों के उत्साह को देखते हुए फिल्मी की प्री बुकिंग मार्च 22 से शुरु की गई थी। फिल्म ने राइट्स और प्रीबुकिंग के जरिए ही ये राशि इकट्ठा कर ली है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Film, SS RAJAMOULI

Courtesy: Zee News

rrr

फोटो: Gujarat Connect

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर हुआ फिल्म ‘आरआरआर’ का प्रमोशन

निर्देशक एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्म ‘आरआरआर’ का प्रमोशन स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर प्रमोशन किया गया। फिल्म की स्टार कास्ट राम चरण, जूनियर एनटीआर और फिल्म एसएस राजामौली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पहुंचे और फिल्म का प्रमोशन किया। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर प्रमोट होने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। फिल्म की तिकड़ी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने कई पोज भी दिए है। तीनों के कई… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: RRR film Release, SS RAJAMOULI, JUNIOR NTR, Ram Charan

Courtesy: News 18 Hindi

RRR

फोटो: ABP News

"आरआरआर" की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टमोन, राजामौली ने की पुष्टि

फिल्म "आरआरआर" अपने तय समय पर सोलो ही रिलीज की जाएगी। ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। फिल्म मे निर्देशक एसएस राजामौली ने साफ किया है कि फिल्म जनवरी 7 को ही सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक संक्रांति और पोंगल के मौके पर फिल्म को देख सकें। 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR film Release, SS RAJAMOULI, omicron threat

Courtesy: TV 9 Hindi

'आरआरआर' के ट्रेलर ने तोड़ा "बाहुबली" का रिकॉर्ड

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पैन इंडिया की फिल्म "RRR" के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह ट्रेलर अब तक के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इसने बाहुबली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन, राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे नजर आने वाले है। ये फिल्म जनवरी 7, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Trailer, SS RAJAMOULI

Courtesy: India TV

फिल्म आरआरआर का "जननी" सॉन्ग हुआ रिलीज

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर का तीसरा गाना नवंबर 26 को रिलीज किया गया है। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। गाना रिलीज होते ही फैंस इसे सुनकर इमोशनल और देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए है। गाने के वीडियो में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दर्शाया गया है। इस गाने को सिंगर एम.एम. करीम और कोरस ने गाया है। इसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर और म्यूजिक एमएम करीम का है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Entertainment, Janani Song, RRR, RRR SONG RELEASE, RRR film Release

Courtesy: TV 9 Bharatvarsh

RRR Film

फोटोः ctahalaka.com

नए वर्ष में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर

नए वर्ष की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर जनवरी 7, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म की एक झलक दिखाई है। इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाती है एवं यह दमदार एक्शन से भरपूर… read-more

सोम, 01 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: RRR film Release, action, drama, Entertainment news, SS RAJAMOULI

Courtesy: AajTak

RRR Release Date

फोटो: Mirchi9

जनवरी 7 को रिलीज़ होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर

आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म "आरआरआर" की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म को अगले साल जनवरी 7 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर कर दी है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस फिल्म को एसएस… read-more

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: RRR, RRR film Release, aaliya bhatt, Ajay Devgn

Courtesy: Dainik Bhaskar

Alia Bhatt in RRR

फोटो: Odisha TV

बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने का हिस्सा होंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR में अहम भूमिका निभा रही है। इतना ही नहीं वो इस फिल्म के अहम गाने का हिस्सा है। ये गाना भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा गाना माना जा रहा है। राजामौली एक गाने को प्लान कर रहे हैं, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस गाने में आर्टिस्ट्स के कपड़ों की कीमत ही एक करोड़ रुपये के आसपास है।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 06:55 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, SS RAJAMOULI, RRR film Release, RRR Film

Courtesy: Aajtak News