RRR

फोटो: Latestly

ऑस्कर 2023: 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने इतिहास रचते हुए हासिल किया बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड

एसएस राजामौली की आरआरआर ने ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फीचर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। 'नाटू नाटू' साउंडट्रैक को संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चल रहे 95 वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गाने का मुकाबला टेल इट लाइक ए वुमन के 'अपलॉज', टॉप गन: मेवरिक के 'होल्ड माई हैंड', ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के 'लिफ्ट मी अप' और एवरीवेयर एवरीवेयर… read-more

सोम, 13 मार्च 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Oscars 2023, RRR, creates history, Naatu Naatu, wins best original song

Courtesy: Amar Ujala News

RRR

फोटो: News Room Post

क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स नामांकित: सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी के लिए नामांकित हुई आरआरआर

आरआरआर को द बुलेट ट्रेन, टॉप गन: मेवरिक, द वुमन किंग और द अनबिएरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट के साथ बेस्ट एक्शन मूवी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। आरआरआर के प्रमुख सितारे, राम चरण और जूनियर एनटीआर भी एक्शन मूवी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए टॉम क्रूज़, ब्रैड पिट और निकोलस केज के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। विजेताओं की घोषणा मार्च 16 को की जाएगी। 

शुक्र, 24 फ़रवरी 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: critics choice super awards, RRR, lead nominations, Ram Charan, Jr NTR

Courtesy: India TV

RRR

फोटो: Telangana Today

RRR हुई ऑस्कर की दौड़ में शामिल, इस कैटेगरी मिल सकता है फिल्म को अवार्ड

ऑस्कर की दौड़ में अब फिल्म RRR भी शामिल हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने अब individual श्रेणी में एंट्री करने के लिए अप्लाई किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाई किया गया है। मेकर्स ने फिल्म को वर्ल्डवाइड मिले समर्थन के चलते ये फैसला किया है। दरअसल मेकर्स का मानना है की फिल्म काफी दमदार है और ये ऑस्कर की दौड़ में शामिल होकर दमदार दावेदार साबित हो सकती है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Oscar, RRR, Oscar nominations, Awards

Courtesy: ABP Live

RRR

फोटो: Tech Radar

फिल्म आरआरआर को लेकर नेटफ्लिक्स से नाराज हैं एसएस राजामौली

फिल्म आरआरआर 20 मई को नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी, लेकिन राजामौली नेटफ्लिक्स से नाराज हैं। उन्होंने कहा नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिल्म का केवल हिंदी-डब संस्करण जारी किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन का फिल्म में कैमियो था। बता दें कि वर्ल्डवाइड फिल्म को अब तक 47 मिलियन घंटे से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

शनि, 30 जुलाई 2022 - 07:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RRR, Netflix, Jr NTR, Alia Bhatt

Courtesy: Hindustan

RRR

फ़ोटो: HT Tech

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी आरआरआर

SS राजामौली की आरआरआर, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब OTT पर तहलका मचाने उतर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर दो अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में आरआरआर जी5 पर रिलीज होगी जबकि आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें जी5 और नेटफ्लिक्स पर आरआरआर मई 20, 2022 को रिलीज होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 03:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RRR, SS Rajamaoli, OTT, Netflix

Courtesy: Zee News

Rrr

फ़ोटो: Hindustan times

फिल्म आरआरआर ने महज़ 16 दिन में की 1000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई

एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने नया कीर्तिमान रचते हुए महज़ 16 दिनों में 1000 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले राजामौली द्वारा ही निर्देशित बाहुबली और अमीर खान की दंगल 1000 करोड़ के क्लब में शामिल थी। बता दें, राजामौली ही एकमात्र ऐसे निर्देशक है जिनकी लगातार 9 फिल्में सुपर डुपर हिट रही हैं। 

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 02:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RRR, SS RAJAMOULI, 1000 crore

Courtesy: Aajtak

Ramcharan

फ़ोटो: Raj express

बड़े दिल वाले रामचरण, आरआरआर की कामयाबी पर यूनिट को दिए सोने के सिक्के

निर्देशक एस राजामौली द्वारा निर्मित फिल्म आरआरआर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुछ ही दिनों में 900 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। इससे खुश फिल्म में लीड एक्टर रामचरण ने फिल्म यूनिट के सभी सदस्यों को सोने के सिक्के भेंट किए हैं। जानकारी ने अनुसार रामचरण ने फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स जिसमें कुल 35 लोग शामिल है, उन्हें नाश्ते पर बुलाया और उसके बाद सोने के सिक्के गिफ्ट किए।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ramcharan, RRR, gold coin

Courtesy: Aajtak

RRR

फोटो: The Economic Times

फिल्म आरआरआर 700 करोड़ के आंकड़े के नजदीक पहुंची

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए सात दिनों में 672 करोड़ रुपए कमा लिए है। अब ये फिल्म 700 करोड़ के आंकडे के काफी करीब पहुंच गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 223 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 131 करोड़ रुपए कमाए है। फिल्म में आलिया भट्ट, रामचरण, जूनियर नटराजन और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकारों ने एक्टिंग की है। 

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, RRR, RRR Film

Courtesy: Times Now Hindi

Rrr

फोटो: The Week

आरआरआर (हिंदी) हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, महज़ पांच दिन में बनाया रिकॉर्ड

निर्देशक एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी भाषा संस्करण ने फिल्मी जगत के 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। यह कीर्तिमान फिल्म ने रिलीज से मात्र पांच दिन के अंदर स्थापित कर लिया है। हालांकि अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स की वजह फिल्म की रफ्तार दिन ब दिन थोड़ी धीमी पड़ी है पर फिर भी कमाई में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

बुध, 30 मार्च 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RRR, SS RAJAMOULI, 100 Crore

Courtesy: Amar ujala

'RRR'

फोटो: DNA India

जमकर कमाई कर रही है RRR, अबतक कमाए 350 करोड़ रुपये

फिल्म आरआरआर देश-विदेश में जमकर कमाई कर रही है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन ही वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 223 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

रवि, 27 मार्च 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: RRR, RRR Film, RRR collection, SS RAJAMOULI

Courtesy: Hindustan