Mohan Bhagwat

फोटो: AajTak

मोहन भागवत ने दिया दुनिया को संदेश, कहा विविध होकर एक रहना भारत से सीखें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम अगस्त 14 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में विविध होने के बाद भी एक होकर रहने की कला दुनिया को भारत से सीखनी चाहिए। भारत ने विविधता को कुशलता से प्रबंधित किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन भारत को समर्पित होना चाहिए।
 

रवि, 14 अगस्त 2022 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Mohan Bhagwat, RSS, Rashtriya Swayam Sevak Sangh, RSS Chief

Courtesy: news 18

RSS

फोटो: One India

आरएसएस के दफ्तर को उड़ने वाले आरोपी ने खोले कई राज

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तरों को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी देने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। ये धमकी पीएफआई के सक्रिय सदस्य ने दी थी जिसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस ने बताया कि शख्स राज मोहम्मद पहले पीएफआई और अब एसडीपीआई का सक्रिय सदस्य है। आरोपी की बीते जून सात को गिरफ्तार किया गया था जिसने यूपी के दो और कर्नाटक के चार आरएसएस दफ्तरों को उड़ने की धमकी दी थी।

गुरु, 23 जून 2022 - 01:55 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, bomb blast

Courtesy: AajTak News

mohan bhagwat

फोटो: TV9 Bharatvarsh

जल्द घाटी में अपने घरों में लौटेंगे कश्मीरी पंडित: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अप्रैल तीन को कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी स्थित अपने घरों में लौट सकेंगे। 'नवरेह' उत्सव के अंतिम दिन कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है ताकि उन्हें घर छोड़कर विस्थापित ना होना पड़े। अगर किसी ने इस समुदाय को दोबारा कश्मीर से बाहर निकालने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat

Courtesy: ABP Live

Mohan Bhagwat

फोटो: India TV News

विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख ने की शस्त्र पूजा, कहा विभाजन की टीस अबतक बरकरार

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा, ये स्वतंत्रता का 75वां वर्ष है मगर विभाजन की टीस अबतक बनी हुई है। इतिहास के बारे में युवाओं को बताना चाहिए। अक्टूबर 15 को दशहरे के मौके पर वर्ष 1925 में स्थापित की गई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना 96वां स्थापना दिवस मना रही है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 07:05 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, RSS Worker, Dussehra

Courtesy: Aajtak News

Mohan Bhagwat RSS chief

फोटो: Prime News

चीन की बनाई तकनीक पर निर्भर रहे तो चीन के आगे झुकना पड़ेगा: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अगस्त 15 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मुंबई के IES राजा स्कूल में झंडा फहराते वक्त अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि हम जिस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं वह हमारी नहीं है, इंटरनेट पर जितनी भी चीजें हम ज्यादातर प्रयोग में लाते हैं वह चीन से आ रही हैं। अगर हम चीन की बनाई तकनीक पर निर्भर रहेंगे तो हमें चीन के आगे झुकना पड़ता रहेगा।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: RSS, RSS Chief, Indo-China

Courtesy: Aajtak News

Twitter

फोटो: Action Impact

नए आईटी नियम पर ट्वीटर को केंद्र सरकार की अंतिम चेतावनी

भारत के आईटी मंत्रालय द्वारा ट्वीटर को नए डिजिटल नियम लागू करने की अंतिम चेतावनी दे दी है। ऐसा नहीं करने पर ट्विटर को आईटी एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। आईटी के वरिष्ठ अधिकारियों और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। ट्वीटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और RSS प्रमुख मोहन भागवत के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था, जिसे बाद में फिर से लगाया गया।

शनि, 05 जून 2021 - 07:12 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Twitter, IT Rules, Indian government, RSS Chief

Courtesy: Jagran

Mohan Bhagwat

फोटो: Live Law

RSS प्रमुख मोहन भागवत के ट्वीटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ट्वीटर ने इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया था, जिसे अब फिरसे लगा दिया गया है। केंद्र सरकार और ट्वीटर के नए आईटी नियमों पर मतभेद के बीच आरएसएस के कई बड़े नेताओं के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है। जिसके चलते ट्वीटर की कड़ी आलोचना हो रही है।

शनि, 05 जून 2021 - 06:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: RSS Chief, Mohan Bhagwat, Twitter Account, Twitter

Courtesy: Ndtv

Speeches to available in Urdu to change Muslim misconception about RSS.

फोटो:The Wire

मोहन भागवत की पुस्तक के उर्दू संस्करण का हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की पुस्तक ‘भविष्य का भारत’ जो सितंबर 2018 में विज्ञान भवन में दिए गए व्याख्यानों की श्रृंखला पर आधारित है उसका उर्दू संस्करण ‘मुस्तकबिल का भारत’ का अप्रैल 5 को राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा जारी किया गया है। आरएसएस के बारे में मुसलमानों की गलत धारणाओं को दूर करने, उर्दू भाषा को बढ़ावा देने और इस्लामी विद्वानों और मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों को संगठन की विचारधारा को समझने के लिए इस… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 06:16 PM / by Shruti

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, new book, MUSLIM

Courtesy: THE PRINT NEWS