rss

फोटो: Odisha Bytes

पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण के बचाव की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। संघ अपने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण बचाने की ट्रेनिंग देगा। अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम संघ की ओर से “सुमंगलम” रखा गया है। इस अभियान से केंद्रत सरकार के पांच मंत्रियों को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान से किसानों और आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Worker, environment, Modi Government

Courtesy: News 18 Hindi

Mohan Bhagwat

फोटो: India TV News

विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख ने की शस्त्र पूजा, कहा विभाजन की टीस अबतक बरकरार

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा, ये स्वतंत्रता का 75वां वर्ष है मगर विभाजन की टीस अबतक बनी हुई है। इतिहास के बारे में युवाओं को बताना चाहिए। अक्टूबर 15 को दशहरे के मौके पर वर्ष 1925 में स्थापित की गई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना 96वां स्थापना दिवस मना रही है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 07:05 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, RSS Worker, Dussehra

Courtesy: Aajtak News

JP Nadda

फोटो: Zee News

डॉक्टरों की तारीफ में बोले बीजेपी अध्यक्ष, स्वयंसेवकों को करेंगे तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगस्त आठ को आगरा के फतेहपुर में डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों की भूमिका की खूब तारीफ की। उन्होंने मानवता की सेवा कर रहे सभी डॉक्टरों की खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खिलाफ जंग में बीजेपी की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों तैयार करने का भी ऐलान किया है। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: BJP, JP Nadda, Coronavirus Pandemic, RSS Worker

Courtesy: ABP News