Ankita bhandari

फोटो: Good News Today

अंकिता हत्याकांड को लेकर आरएसएस नेता ने की टिप्पणी, एफआईर हुई दर्ज

उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड को लेकर आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। देहरादून के रायवाला थाना पुलिस ने अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। ऋषिकेश सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विपिन की टिप्पणी के कारण समाज में तनाव फैल सकता है। उनकी टिप्पणी महिला का अपमान करने वाली साबित हो सकती है। 

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Ankita Bhandari Murder Case, Ankita Bhandari, murder, RSS

Courtesy: ABP Live

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Zeenews.in

भागवत बोले -"देश में हर कोई हिंदू है, हिंदू बनने के लिए धर्मांतरण की जरूरत नहीं "

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू और धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर एक इंसान हिंदू है इसलिए हिंदू बनने के लिए धर्मांतरण की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की हिंदू एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। यह बयान उन्होंने मेघालय के शिलॉन्ग में सितंबर 25 के दिन आयोजित किए गए विशिष्ट नागरिक सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान दिया है।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, RSS, hindu, Conversion

Courtesy: News18hindi

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, आरएसएस और पीएफआई को बताया एक जैसा

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ग्वालियर की एक सभा के अपने संबोधन में आरएसएस और प्रतिबंधित संगठन "पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया" को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा की पीएफआई और आर एस एस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और जो धार्मिक उन्माद फैलाए, नफरत फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 11:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, PFI, Digvijaya Singh, Congress Party

Courtesy: Live hindustan

Rss

फ़ोटो: The Economic Times

विजयादशमी: आरएसएस के कार्यक्रम में पहली बार एक महिला होंगी मुख्य अतिथि

विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में इस बार एक महिला मुख्य अतिथि होंगी। संघ ने अपने 92 साल के इतिहास को तोड़ते हुए इस बार पद्मश्री सम्मान से सम्मानित संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। वहीं, नागपुर महानगर के संघचालक राजेश लोया ने जानकारी दी है कि इस आयोजन में मुख्य वक्त के तौर पर सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Chief Guest, Women, dusshera

Courtesy: Live hindustan

Gulam Nabi Azad

फ़ोटो: Timesofindia

गुलाम नबी आजाद ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ

कांग्रेस छोड़ने वाले कश्मीरी नेता गुलाम नबी आजाद ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की है। अयोध्या की बाबरी मस्जिद और वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ चीजें आरएसएस के लोगों की स्वागत करने योग्य हैं। जैसे कि मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद तोड़ी नहीं जा सकती। बता दें कि इससे पहले आजाद ने यह भी कहा था कि कश्मीर में अब 370 की बहाली कभी नहीं हो सकती।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gulam Nabi Azad, Mohan Bhagwat, RSS, Gyanvapi

Courtesy: Live hindustan

Jairam Ramesh

फ़ोटो: Indian express

जयराम रमेश ने आरएसएस को बताया ब्रिटिश समर्थक, मोदी को कहा "सुपर प्रचारक"

पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा अवेन्यू के उद्घाटन में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है जिसके बाद कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भी पलटवार किया है। आरएसएस को ब्रिटिश समर्थक करार देते हुए रमेश ने ट्वीट कर लिखा -"आज ''सुपर प्रचारक'' बता रहे हैं कि उन्होंने औपनिवेशिक शासन के प्रतीक को मिटा दिया। यह और कुछ नहीं बल्कि मुद्दों से विचलित करने का… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 02:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jairam ramesh, PM Modi, Rajpath, RSS

Courtesy: Live hindustan

Rahul Gandhi

फोटो: National Herald

हल्लाबोल रैली में बरसे राहुल गांधी, कहा देश में डर का माहौल बना रही बीजेपी

रामलीला मैदान से सितंबर चार को हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देती है। चुनाव आयोग, न्यायपालिका आदि पर सरकार का दबाव है। अब जरूरत है कि विपक्ष जनता के बीच जाकर सच्चाई से रूबरू करवाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में डर पैदा कर रही है ताकि हिंदुस्तान में नफरत बढ़ सके। बीजेपी और आरएसएस मिलकर देश को बांट रहे है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, BJP, Congress, RSS

Courtesy: AajTak

rss

फोटो: Odisha Bytes

पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण के बचाव की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। संघ अपने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण बचाने की ट्रेनिंग देगा। अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम संघ की ओर से “सुमंगलम” रखा गया है। इस अभियान से केंद्रत सरकार के पांच मंत्रियों को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान से किसानों और आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Worker, environment, Modi Government

Courtesy: News 18 Hindi

Mohan Bhagwat

फोटो: ABP

आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, मोहन भागवत ने भारत को आत्मनिर्भर बनने को कहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ आज गर्व का दिन है। लंबे समय के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। अब समय आ गया है कि देशवासी मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि वो देश को क्या दे रहे है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, Independence Day, Nagpur

Courtesy: Zee News

Mohan Bhagwat

फोटो: AajTak

मोहन भागवत ने दिया दुनिया को संदेश, कहा विविध होकर एक रहना भारत से सीखें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम अगस्त 14 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में विविध होने के बाद भी एक होकर रहने की कला दुनिया को भारत से सीखनी चाहिए। भारत ने विविधता को कुशलता से प्रबंधित किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन भारत को समर्पित होना चाहिए।
 

रवि, 14 अगस्त 2022 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Mohan Bhagwat, RSS, Rashtriya Swayam Sevak Sangh, RSS Chief

Courtesy: news 18