Rubina Dilaik Confirmed Contestant Of Khatron Ke Khiladi 12

फोटो: Navbharat Times

'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लेंगी बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक ने केप टाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लेने की पुष्टि की, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। रुबीना ने शो की विजेता बनने के लिए अपने आत्मविश्वास, उत्साह और आशा को साझा किया। रुबीना के पति अभिनेता अभिनव शुक्ला भी पिछले सीजन में खतरों के खिलाड़ी शो के प्रतिभागी थे। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' में मुनव्वर फारूकी, राखी सावंत, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट पार्टिसिपेट कर सकते हैं। 

गुरु, 05 मई 2022 - 03:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rubina Dilaik, Khatron Ke Khiladi 12, confirmed contestant

Courtesy: Aajtak News

Rubina Dilaik

फोटो: DNA India

टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार है रुबीना दिलाइक

बिग बॉस 14 की विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अब फिल्मों में नजर आएंगी। छोटे पर्दे  के बाद रुबीना अब बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक रुबीना जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तरण आदर्श द्वारा एक आधिकारिक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है, "रुबीना दिलाइक बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संगीतकार… read-more

सोम, 19 जुलाई 2021 - 02:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rubina Dilaik, Movies, TARAN ADARSH

Courtesy: Samachar Jagat

रूबीना दिलैक ने की 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' धारावाहिक में वापसी

'बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबीना दिलैक कलर्स के शो 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की' सौम्या के किरदार में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रुबीना ने इस शो में एक किन्नर बहू ‘सौम्या’ का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता है। शो के नए प्रोमो का वीडियो जारी कर दिया गया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस शो में रुबीना दो साल बाद अपने सौम्या के किरदार को दोहराएंगी। शो में एक किन्नर के सफर और संघर्षो को दिखाया गया है |

रवि, 21 मार्च 2021 - 06:46 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Shakti, serials, Entertainment, Rubina Dilaik, Colors TV, Transgender

Courtesy: Zee News

Pawari Video

फोटो: Rediffmail

रुबीना दिलैक ने शेयर किया "पावरी" करते हुई वीडियो

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक इन दिनों अपने करीबी लोगों के साथ विनिंग मोमेंट सेलिब्रेट कर रही हैं। रुबीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पार्टी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'पावरी' करते हुई दिखाई दे रहीं है। इस वीडियो में रुबीना वाइट टॉप और गॉगल में नज़र आ रहीं है। वहीं फैंशन डिजाइनर विक्रम फडनीस और एक्टर अभिनव शुक्ला टेबल पर केक डेकोरेट करते… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 06:03 PM / by Shruti

Tags: Rubina Dilaik, Pawari Video, Bigg boss14, Abinav Shukla

Courtesy: Hindustan News