war

फोटोः DNA India

यूक्रेन के साथ जंग में रूस की हालत बिगड़ी, चीन से माँगी मदद

रूस यूक्रेन में 18 दिनों से युद्ध लड़ रहा है। वहीं रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए बेहद सख्त आर्थिक प्रतिबंधों से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर अपने आक्रमण का समर्थन करने के लिए चीन से आर्थिक, सैन्य उपकरण, ड्रोन सहित सैन्य सहायता मांगी है। रूस अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाना चाहता है।

सोम, 14 मार्च 2022 - 06:45 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Russia, China, trade deals

Courtesy: News18

Joe Biden

फोटोः NDTV

तीसरे विश्व युद्ध के लिए दुनिया तैयार रहे : अमेरिकी राष्ट्रपति

यूक्रेन और रूस के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा है कि हम सीधे रूस से नहीं लड़ेंगे और साथ ही नाटो के क्षेत्र की रक्षा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में नाटो की भागीदारी से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है, जिसके लिए दुनिया को तैयार रहना होगा।

शनि, 12 मार्च 2022 - 07:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, America, Joe BIden

Courtesy: Navbharat Times

Snipers

फोटोः Business Insider

यूक्रेनी सेना में हुए शामिल दुनिया के सबसे खतरनाक स्नाइपर

रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन सेना में मदद के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक स्नाइपर शामिल हो सकते है। अभी तक कनाडा में रहने वाले इस स्नाइपर की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वह अपने 'वली' उपनाम से जानी जाती है। 'वली' कहते हैं, "मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। मुझे मदद करनी है, क्योंकि रूसी सैनिक यहां बमबारी कर रहे हैं। रूसी सेना बमबारी कर रही है क्योंकि यूक्रेन के लोग यूरोपीय बनना चाहते हैं, रूसी नहीं।"

गुरु, 10 मार्च 2022 - 05:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Army, recruitment

Courtesy: News18

Britain

फोटोः Npr

ब्रिटेन ने अपने सैनिकों को दिया यूक्रेन-रूस युद्ध से दूर रहने का आदेश

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार सभी सैनिकों के बिना अनुमति यूक्रेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई सैनिक बिना बताए यूक्रेन जाता है तो उसका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। ब्रिटेन के लोगों से यूक्रेन की ओर से लड़ाई में शामिल न होने का आग्रह किया।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Great Britain, Army

Courtesy: Zee News

kyiv attack

फोटोः Al Jazeera

राजधानी कीव पर मिसाइल गिरा सकता है रूस, अलर्ट जारी कर लोगो की दी गयी चेतावनी

यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास मार्च नौ की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया, जिसमें कीव क्षेत्र निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा "कीव क्षेत्र - एयर अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए।" रूस कभी भी कीव शहर पर मिसाइल से हमला कर सकता है। 

बुध, 09 मार्च 2022 - 03:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Kyiv, Missile, Attack

Courtesy: India Tv

food supply

फोटोः UFDA

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से मध्य एशिया में गहराया खाद्य संकट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण मध्य एशिया में खाद्य संकट गहराने लगा है। यूक्रेन ने युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि देश को इसकी कमी न हो। जिन वस्तुओं पर यूक्रेन ने निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है उनमें मांस, राई, जई, चीनी, बाजरा और नमक शामिल हैं। कार्न, पाल्‍ट्री,अंडा और तेल को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 05:15 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, FOOD SUPPLY CRISES, Price Hike

Courtesy: Jagran

America britain

फोटोः The New york Times

अमेरिका अब दूसरे देश की मदद से देगा रूस को टक्कर

रूस ने यूक्रेन में कहर बरपा रखा है, रूस अपनी उन्नत मिसाइलों, तोपखाने और हथियारों से यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका और ब्रिटेन लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहे हैं, लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्लान बी सामने आ गया है। अमेरिका रूस से सीधे लड़ने के बजाय दूसरे तरीकों से यूक्रेन की मदद करने की तैयारी कर रहे हैं।अमेरिका रूस का सामना करने के लिए पोलैंड को तैयार कर रहा है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 07:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, arms trade, American Aircraft

Courtesy: Amar Ujala News

Facebook ban

फोटो: The Financial Express

Russia Ukraine War: रूस ने लगाया फेसबुक पर बैन

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया बताया है। रूस में लगे इस बैन पर फेसबुक वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा कि कंपनी अपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए वह सब कुछ करना जारी रखेगी, जो वह कर सकती है।

शनि, 05 मार्च 2022 - 01:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Russia-Ukrain conflict, facebook ban, Discrimination, against propoganda

Courtesy: Oneindia Hindi

QUad Summit

फोटो: Aaj Tak

रूस- यूक्रेन को बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत: क्वाड की बैठक में PM मोदी

QUAD समूह के देशों की मार्च 3 को डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और मानवता पर उसके प्रभावों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य पर केंद्रित रहना चाहिए। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Quad Meeting, PM Narendra Modi, Addressed, Russia-Ukrain conflict

Courtesy: ABP News

Hackers

फोटोः Simplilern

रूस की मुश्किलें बढ़ा सकती है 'हैकर्स की आर्मी '

यूक्रेन की सुरक्षा के लिए साइबर स्पेस में वॉलंटियर हैकर्स की फौज तैयार की जा रही है। जानकारों के मुताबिक हैकर्स की 'आईटी आर्मी' में करीब 2,60,000 लोग शामिल हो चुके हैं। हैकर्स एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस टेलीग्राम के जरिए चीजों तक पहुंचते हैं। हैकर्स के पास कई रूसी कंपनियों और संस्थानों की सूची है जिन्हें वे टारगेट करते हैं। साइबर सेना के प्रभाव को आंकना मुश्किल है। IT सेना ने रूस की अंतरिक्ष एजेंसी की चिंता भी बढ़ा दी है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 07:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Hackers, Cyberwar

Courtesy: Zee News