फ़ोटो: Al Jazeera
यूक्रेन पर रूसी बमवर्षा पर बोला भारत -"युद्ध का फैलना किसी के हित में नहीं है"
अक्टूबर 10 की सुबह यूक्रेन पर हुई रूसी बमवर्षा को लेकर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया है। बागची ने कहा, युद्ध का फैलना किसी के भी हित में नहीं है और सभी पक्षों को शत्रुता त्याग कर तत्काल कूटनीति एवं संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। बता दें कि इस हवाई हमले के बाद यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित किया गया है।
Tags: russia ukraine war, air attack, Foreign Ministry, air alert
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Latestly English
Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में हुए दो विस्फोट
यूक्रेन की राजधानी में महीनों की शांति के बाद आज सुबह साढ़े आठ बजे कीव में दो विस्फोट हुए। कीव मेयर विटाली क्लिचको ने शहर के शेवचेंको जिले में विस्फोटों की सूचना दी। कीव के केंद्र में एक बड़ा क्षेत्र है जिसमें ऐतिहासिक पुराना शहर और साथ ही कई सरकारी कार्यालय शामिल हैं। यूक्रेन की संसद की सदस्य लेसिया वासिलेंको ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "शेवचेनकिव जिले में कई विस्फोट हुए… read-more
Tags: russia ukraine war, multiple explosions, rock central kyiv
Courtesy: Latestly News
फ़ोटो: CNN
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख से नाराज़ है यूक्रेन
रूस और यूक्रेन के बीच 63 दिनों से लगातार युद्ध चल रहा है और ऐसे में भारत ने युद्ध को लेकर अपना रुख अभी तक साफ नहीं किया है। इस बीच अप्रैल 27 के दिन यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बयान दिया है की भारत की तटस्थता ऐसी स्थिति है जो युद्ध को रोकने में कभी भी मदद नहीं कर सकती।वहीं, यूक्रेन का आरोप यह भी है की भारत युद्ध में यूक्रेन का पक्ष खुले तौर पर नहीं ले रहा है।
Tags: Ukraine, russia ukraine war, Dmytro kuleba, India
Courtesy: Live hindustan
फोटो: One India
यूक्रेन के शहर सुमी से निकाले गए छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पोलैंड के रेज़ज़ो से पूर्वोत्तर यूक्रेनी शहर सुमी से निकाले गए छात्रों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मार्च 11 की सुबह दिल्ली में उतरा। उन्होंने कहा कि फ्लाइट गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे (आईएसटी) रेज़ज़ो से रवाना होकर शुक्रवार की सुबह 5.45 बजे दिल्ली में लैंड हुई। अधिकारियों के मुताबिक, पहली उड़ान प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए थी।
Tags: russia ukraine war, Air India Flight, students
Courtesy: NDTV Hindi