Terrorist

फ़ोटो: Zeenews.in

रूस में गिरफ्तार आतंकी ने खोले राज, नुपुर शर्मा को मारने का था प्लान

रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने आईएसआईएस आतंकी अजामोव माशाहोन्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आतंकी ने खुलासा किया है कि आईएसआईएस सरगना युसुफ ताजिके के सामने उसने शपथ ली थी और फिर 2022 में तुर्की से स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। उसका टारगेट रूस से भारत आकर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को जान से मारने था जिसमें नुपुर शर्मा का नाम सबसे ऊपर था।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ISIS, Nupur Sharma, Russia, Terrorists

Courtesy: Dainik bhaskar

Terrorist arrested

फोटो: The Independent

रूस में पकड़ा गया आईएस का आतंकवादी, भारतीय राजनेता को थी मारने की साजिश

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का आतंकवादी रूस में पकड़ा गया है। ये भारत में बीजेपी के किसी नेता को सुसाइड अटैक में मारने की फिराक में था। इस आतंकवादी को पकड़ने की जानकारी रूस की सरकारी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने दी है। ये आतंकी मध्य एशियाई देश का मूल निवासी बताया गया है। बता दें कि आतंकी ने अप्रैल से जून के दौरान तु्र्की में आतंकी ट्रेनिंग ली थी।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Russia, islamic state, terrorist, BJP

Courtesy: AajTak News

Dymtro kuleba

फ़ोटो: The world economic forum

रूस से भारत के तेल खरीदने पर नाराज़ यूक्रेन, कहा - तेल नहीं, हमारा खून खरीद रहा भारत

भारत के रूस से तेल खरीदने के मामले में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने तीखी टिप्पणी की है। कुलेबा ने  कहा कि रूस से जो भी तेल का बैरल भारत पहुंचाया जा रहा है, उसमें यूक्रेन के लोगों का खून मिला हुआ है। विदेश मंत्री यह भी कहा कि भारत को याद रखना चाहिए की युद्ध के दौरान यूक्रेन ने अपने देश में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भेजने में मदद की थी।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dmytro kuleba, Ukraine-Russia, oil supply, Russia

Courtesy: Aajtak News

Putin

फोटो: BBC

कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने किया ब्लैकलिस्ट

यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस ब्रिटेन के कई लोगों को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। रूस ने कहा कि उसने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को ब्लैकलिस्ट किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद ब्रिटेन कीव के सबसे मुखर समर्थकों में से एक रहा है। मॉस्को ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कई दर्जन ब्रिटिश नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध… read-more

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:34 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, Blacklist, Britain

Courtesy: Hindustan

War

फोटो: Indian Express

यूक्रेन ने अपने 40 युद्धबंदियों को उतारा मौत के घाट, HIMARS रॉकेट से बनाया निशाना

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 40 यूक्रेनी कैदियों के मारे जाने की खबर है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्र में एक जेल को अमेरिका द्वारा निर्मित HIMARS रॉकेट से निशाना बनाया। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन के 40 से ज्यादा युद्धबंदी मारे गए और 75 घायल हो गए। वहीं यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 08:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, War, Dead

Courtesy: Hindustan

Black sea

फोटो: AP News

रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी से अनाज के निर्यात को बेरोकटक जारी रखने के लिए समझौता

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब पांच महीने में अब तक किसी भी एक मुद्दे को लेकर सहमति नहीं बनी। अब 150 दिन बाद दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थता कराने के बाद ब्लैक सी (काला सागर) से अनाज के निर्यात को बेरोकटक जारी रखने के लिए समझौता किया है। इस डील के रूस अब यूक्रेन के बंदरगाहों से निकलने वाले अनाज भरे जहाजों को नहीं रोकेगा। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 09:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, Black sea, UN

Courtesy: Amar ujala

Ukraine Russia

फोटो: AajTak

यूक्रेन युद्ध में 15 हजार रूसियों की गई जान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने साझा किए आंकड़े


अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने जुलाई 20 को फोलोरोडो में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम को संबोधित करते हुए बताया कि रूस और यूक्रेन युद्ध में 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई। इस दौरान 45 हजार सैनिक घायल हुए है। कीव में मरने वालों का आंकड़ा भी कम नहीं रहा है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Ukraine Russia, Ukraine, Russia, Intelligence agency

Courtesy: ndtv

Missile

फोटो: Sky News

अमेरिका ने रेथियान टेक्नोलाजीज कार्प एयर-ब्रीदिंग हाइपरसोनिक हथियार का किया परीक्षण

अमेरिका ने रेथियान टेक्नोलाजीज कार्प एयर-ब्रीदिंग हाइपरसोनिक हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो ध्वनि की गति से पांच गुना तेज है। इन दोनों मिसाइलों को लॉकहीड मार्टिन कॉर्प ने बनाया है। सभी मानकों पर मिसाइल शानदार निकली है। यह मिसाइल 6200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। रूस और चीन हाइपरसोनिक मिसाइलों के मामले में अमेरिका से कई कदम आगे चल रहे है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 08:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Hypersonic, test, Technology, Russia

Courtesy: News18

Google

फोटो: BBC

रूस में भ्रामक खबर चलाने के आरोप में गूगल पर 3000 करोड़ का जुर्माना

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच गूगल की ओर से भ्रामक खबरें चलाने का आरोप लगाकर रूस ने 3,000 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोक दिया। कोर्ट में गूगल को इस बात के लिए भी दोषी माना गया कि सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद इस तरह के कंटेंट यूट्यूब व अन्‍य जगहों से नहीं हटाए गए। इसके बाद गूगल पर 21.1 अरब रूबल (करीब 3,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा दिया।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Google, Youtube, Russia

Courtesy: News18

Ukraine Russia Crisis

फोटो: Punjab Kesari

रूस की मांग, दिरहम में भारत करे तेल निर्यात का भुगतान

रूस ने भारत से मांग की है कि तेल निर्यात का भुगतान अब दिरहम में किया जाए। अबतक भारत डॉलर में इसका भुगतान करता आया है। मगर रूस ने अब यूएई की करंसी दिरहम में इसका भुगतान करने की मांग की है। दरअसल रूस पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण डॉलर में भुगतान नहीं करना चाहता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में रूस पर यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद कई प्रतिबंध लगाए है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Russia, America, India, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: news 18