russian army

फोटो: Al Jazeera

रूस ने यूक्रेन के सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर किया कब्जा

रूस की सेना ने अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो लुहांस्क क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र है को अपने कब्जे में ले लिया है। सेवेरोडोनेत्स्क शहर में रूस की सेना में बमबारी की थी जिसके बाद इंडस्ट्रियल शहर तबाह हुए थे और कई लोग मारे गए थे। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूसी सेना के कब्जे में अब सेवेरोडोनेत्स्क शहर है, जिसकी पुष्टि शहर के मेयर ने की है। शहर में कुछ हजार लोग ही बचे है।

रवि, 26 जून 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Ukraine, Russia, Russian Army, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: AajTak News

Russian army

फ़ोटो: ap news

50 साल से कम उम्र के लोगों को रूसी कमांडर ने दिया था खत्म करने का आदेश: मीडिया रिपोर्ट

यूक्रेन के बूचा में हुए नरसंहार को लेकर सामने आयी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक रूसी कमांडर ने 50 साल की उम्र से कम लोगो को खत्म करने का आदेश दिया था। यह आदेश कमांडर अजात्बेक ओमुरबेकोव ने दिया था। ओमुरबेकोव ने कहा था कि जो भी महिला मिले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाए। आरोपी सेपरेट मोटराइज्ड राइफल ब्रिगेड का कमांडर है, जिसने कहा था कि उसने युद्ध से पहले ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरी से भी आशीर्वाद लिया है।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Russian Army, Ukraine, Genocide, rape

Courtesy: Live hindustan

Vladimir Putin and Zelenski

फोटो: Mymahanagar

जेलेंस्की के नोट पर पुतिन का जवाब,कहा - मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को विराम देने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पत्र लिखा है। वहीं पत्र के जवाब में आग बबूला होते हुए पुतिन ने कहा है कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तें मान ले नहीं तो मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को 34 दिन हो गए है जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 03:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vladimir Putin, Russian Army, Volodymyr Zelenskyy, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: AmarUjala

Military tanks

फोटोः The Guardian

रूस ने तोपों ने रिहायशी इलाकों पर किया हमला, 350 से ज्यादा लोगों की मौत

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण जारी है। रूस ने खार्किव में गोलाबारी की है जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। देश में अबतक 14 बच्चों समेत कुल 351 नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस ने पहली बार माना कि हमले में उनकी सेना को भी काफी क्षति पहुंची है। रूय द्वरा आक्रमण के बाद अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध को लगाए है। 

मंगल, 01 मार्च 2022 - 12:45 PM / by Abhishek Kumar

Tags: ukran-russia conflict, Russian Army, Invasion

Courtesy: ndtv India

Chernobyl power plant

फोटो: OneIndia.com

रूस ने किया चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्ज़ा

दुनिया के सबसे भीषण चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर फरवरी 24 को रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी बल चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें, अप्रैल 1986 में यूक्रेन की राजधानी कीव से 130 किलीमीटर दूर स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में एक परमाणु… read-more

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 02:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Fukushima Nuclear Power Plant, Chernobyl, Russian Army, captured, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: Aaj Tak