Sputnik-V

फोटो: Business Standard

सीरम इंस्टीट्यूट को मिली स्पुतनिक-V बनाने की मंजूरी

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V बनाने की मंज़ूरी मिल गई है। इससे पहले भारत में सिर्फ डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज स्पुतनिक-V वैक्सीन बना रही थी। अब सीरम इंस्टीट्यूट कोवीशील्ड के साथ स्पूतनिक-V वैक्सीन भी बनाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। दुनियाभर के 60% बच्चों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोई न कोई वैक्सीन जरूर लगी है। सीरम इंस्टीट्यूट पोलियो, टिटनस, HIV, BCG, आर-हैपेटाइटिस-बी, खसरा और… read-more

शनि, 05 जून 2021 - 09:35 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Sputnik-V, Russian Corona Vaccine, Serum Institute of India, COVISHIELD

Courtesy: Bhaskar

Sputnik-v

फोटो: Outlook India

अब हर साल भारत में बनेगी स्पूतनिक-V की 10 करोड़ डोज

रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V की हर साल 10 करोड़ डोज भारत में बनाई जाएगी। भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन और दवा कंपनी में से एक पैनेसिया बायोटेक ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के साथ हाथ मिलाया है। रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-V 14 से 18 साल से ऊपर के उम्र वालों को लगाई जा रही है। बता दें, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि इस वैक्सीन की एफिसीएंसी रेट 91.6 प्रतिशत है।

मंगल, 25 मई 2021 - 09:20 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Sputnik-V, Panacea Biotech, Russian Corona Vaccine, Coronavirus

Courtesy: News18

Sputnik-v

फोटो: The Indian Express

हैदराबाद पहुंची स्पुतनिक-वी वैक्सीन की दूसरी खेप

भारत में जल्द ही स्पुतनिक-वी वैक्सीन की सिंगल डोज वाला टीका उपलब्ध हो पाएगा। सेंट्रल ड्रग लेबोरटरी द्वारा मई 13 को इस टीके को मंजूरी दी गई है। वहीं मई 16 को स्पुतनिक-वी की दूसरी खेप भारत के हैदराबाद पहुंच गई है। रूस के वैज्ञानिकों के अनुसार यह वैक्सीन कोविड के नए स्ट्रेन के लिए भी कारगर है। भारत में इस साल स्पुतनिक-वी की 85 करोड़ डोज का निर्माण किया जाएगा।

रवि, 16 मई 2021 - 03:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Sputnik-V, Russian Corona Vaccine, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Abp Live

Sputnik-V Vaccine

फोटो: Lokmat

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मिली मंजूरी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और वैक्सीन मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। रूसी निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के अगले महीने से भारत में आयात होने की संभावना है। भारत में इसके निर्माण में जून या जुलाई तक का समय लग सकता है। स्पुतनिक वी उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के साथ 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 01:49 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Russian Corona Vaccine, Import, India, Covid-19 Vaccine, Sputnik-V

Courtesy: Live Hindustan

Corona vaccine

फोटो: Wallpaper Access

भारत में लगेंगे विदेशी कोरोना वैक्सीन के टीके

नेशनल एक्‍सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्‍सीन एडिमिनिस्‍ट्रशन फॉर कोविड-19 के विदेशी टीकों को भारत में इस्तेमाल करने के प्रस्ताव को भारत सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। शुरुआत में इन टीकों को 100 लोगों को लगाया जाएगा जो 7 दिनों तक निगरानी में रहेंगे उसके बाद इन टीकों को वैक्सीनेशन अभियान में जोड़ा जाएगा। बता दें, भारत में अब तक 10,85,33,085 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

मंगल, 13 अप्रैल 2021 - 03:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: India, vaccine, Corona Vaccine, Russian Corona Vaccine, Covid-19

Courtesy: Ndtv Hindi News

Russian Corona Vaccine

फोटोः Science

कोरोना वैक्सीन बनाने में रूस को मिली दूसरी सफलता, पूरा हुआ मानव परीक्षण

रुसी न्यूज़ एजेंसी (RIA) ने सितंबर 30 को रशियन कन्ज़्यूमर सेफ्टी 'Rospotrebnadzor' के हवाले से यह जानकारी साझा की कि रूस के साईबेरिया वेक्टर इंस्टिट्यूट द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन का मानव परीक्षण पूरा हो चुका है। रूस में विकसित यह दूसरी कोरोना वैक्सीन है। रूस के राष्ट्रपति व्लािदमीर पुतिन के अनुसार कोरोना वायरस की इस वैक्सीन का भी जल्द ही पंजीकरण करा दिया जायेगा। इससे पहले रूस ने अगस्त 11, 2020 को अपनी पहली कोविड-19 वैक्सीन का पंजीकरण करा… read-more

बुध, 30 सितंबर 2020 - 06:12 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Russia, Coronavirus, Coronavirus Vaccines, Russian Corona Vaccine

Courtesy: JAGARAN NEWS