Rahul Koli

फ़ोटो: Ndtv.com

नहीं रहे "छेल्लो शो" के मुख्य अभिनेता राहुल कोली, कैंसर ने ले ली जान

हाल ही में ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म "छेल्लो शो" के मुख्य अभिनेता राहुल कोली का निधन हो गया है। जानकारी है कि, 10 वर्षीय राहुल ल्यूकेमिया से पीड़ित थे जिसके चलते उन्हें अमहदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। राहुल की आखिरी फिल्म "लास्ट फिल्म शो" अक्टूबर 14 के दिन रिलीज होने जा रही है और इसी दिन राहुल का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Oscar Awards, the chello show, Rahul Koli, sad demise

Courtesy: Amar ujala

Yogi adityanath and Mulayam Singh Yadav

फ़ोटो: Hindustan times

मुलायम सिंह के निधन पर उत्तरप्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता मुलायम सिंह के निधन पर उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने लिखा-"समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद… read-more

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogi Adityanath, mulayam singh yadav, sad demise

Courtesy: NDTV

Jayanti patnaik

फोटो: Jagran Images

दिग्गज कांग्रेसी नेता जयंती पटनायक का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का सितंबर 28 की शाम निधन हो गया है। 90 वर्षीय पटनायक बुढ़ापे की बीमारियों से ग्रसित थी। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पटनायक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट व अन्य माध्यमों से शोक व्यक्त किया है… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jayanti patnaik, YCR Congress Party, sad demise, draupadi murmu

Courtesy: Amar ujala

Raju Shrivastav

फ़ोटो: Indian express

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

विश्वप्रसिद्ध कॉमेडियन व फिल्म अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में सितंबर 21 की सुबह निधन हो गया है। 58 वर्ष की उम्र में सांस लेने वाले राजू श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले जिम करते वक्त सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, इलाज के दौरान राजू एक बार ब्रेन डेड भी हो गए थे लेकिन वे इससे उभरने में कामयाब रहे थे।

बुध, 21 सितंबर 2022 - 10:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Raju Shrivastav, sad demise, delhi aims, Comedian

Courtesy: Live hindustan

Queen elizabeth ll

फ़ोटो: Indian express

क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने आए चीनी डेलीगेशन की ब्रिटन ने लौटाया

ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर एबे हॉल में क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने चीन से आए डेलीगेशन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिन्डसे होयले ने लौटा दिया है। जानकारी के अनुसार होयले ने चीन के प्रतिनिधिमंडल को वेस्टमिंस्टर एबे हॉल जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि 2021 में चीन ने ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों के कुछ सदस्यों पर रोक लगा दी थी। बता दें कि सितंबर 19 को महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: China deligation, Britain, Queen Elizabeth II, sad demise

Courtesy: Aajtak

Umesh Sharma

फ़ोटो: bansalnews

हार्टअटैक के कारण हुआ बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रखर प्रवक्ता उमेश शर्मा का इंदौर में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक सितंबर 11 को उमेश गुजरात चुनाव में ड्यूटी के बाद इंदौर लौटे थे, जिसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। उनके निधन पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर शोक… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 01:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, BJP Spokesperson, sad demise, Umesh Sharma

Courtesy: Amar ujala

Queen elizabeth ll

फ़ोटो: Ndtv.com

ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पर 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थी और अब उनके बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के किंग बन गए हैं। आधिकारिक जानकारी देते हुए बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा-"आज दोपहर बाल्मोरल में महारानी का निधन हो गया।किंग और क्वीन कंसोर्ट आज शाम… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Queen Elizabeth II, sad demise, England, Britain

Courtesy: Indiatv

Shooter dadi

फ़ोटो: The bridge

शूटर दादी ‘चंद्रो तोमर’ का कोरोना संक्रमण के चलते निधन

बॉलीवुड फिल्म "सांड की आंख" की कहानी की प्रेरणास्रोत शूटर दादी उर्फ "चंद्रो तोमर" का अप्रैल 30 के दिन कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। 89 वर्षीय दादी की अप्रैल 26 के दिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि शूटर दादी ने 60 वर्ष की उम्र में अपने शूटिंग करियर की शुरुआत की थी व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था।

शनि, 01 मई 2021 - 12:42 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shooter Dadi, Chandro Tomar, sad demise

Courtesy: Outlook hindi

Pandit Rajan Mishra

फ़ोटो: Hindustan Times

कोरोना से जंग हारे 70 वर्ष की उम्र में पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा

बनारस घराने से जुड़े शास्त्रीय संगीत गायक पद्म भूषण राजन मिश्रा ने कोरोना के चलते अप्रैल 25 के दिन दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि 70 वर्षीय राजन मिश्रा की हृदय में समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। पंडित राजन मिश्रा के इस दुखद निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य हस्तियों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। 

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 01:31 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pandit rajan mishra, sad demise, PM Modi

Courtesy: Amarujala News

Bhumidhar Barman

फ़ोटो: Bharat News

नहीं रहे असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भूमिधर बर्मन ने गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में अप्रैल 18 के दिन अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार 91 वर्षीय बर्मन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। साथ ही बर्मन के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 03:42 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhumidhar barman, Assam CM, sad demise

Courtesy: Live Hindustan