jaish

फोटो: ABC News

नूपुर शर्मा की हत्या करने की फिराक में था जैश का आतंकी, सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार

जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से संबंधित एक आतंकी को अगस्त 12 को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आतंकी मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे जैश ने निलंबित नेता नुपूर शर्मा की हत्या करनी थी। यूपी एटीएस ने उसका मोबाइल को भी जब्त किया है। आरोपी की मोबाइल जांच में एक पीडीएफ भी मिला है, जिसमें ‘विस्फोटक कोर्स फिदे बल’ लिखा हुआ है। फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जैश-ए-मुहम्मद और टीटीपी के आतंकियों से बातचीत और वॉइस मैसेज मिले है।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Jaish, SAHARANPUR, ATS

Courtesy: TV 9 Hindi

Flower Shower

फोटो: Jagran Images

खराब मौसम के कारण रद्द हुआ हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने का कार्यक्रम: उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कांवड़ तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने का निर्धारित कार्यक्रम जुलाई 23 को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया, ''सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कांवड़ श्रद्धालुओं पर पंखुड़ी बरसाने के लिए गुरुग्राम से आने वाला हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं आ सका।'' उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार ऋषिकेश से गंगा नदी का पानी लेकर लौट रहे… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, SAHARANPUR, flower shower, kanwariyas

Courtesy: The Print

Buldozer

फ़ोटो: Hindustan

सहारनपुर में उपद्रव करने वाले दो लोगों के घर पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के बीते जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जिलो में हिंसा भड़क गया, जिसके बाद सहारनपुर में  उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है। वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।

शनि, 11 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Stone Pelter, SAHARANPUR, Police, buldozer

Courtesy: News18

Stone pelting

फ़ोटो: Abp news

यूपी में पैगंबर विवाद को लेकर हंगामें में पुलिस ने देवबंद से 21 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन हुआ। नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। सबकी एक ही मांग है कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए। सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हाथरस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prophet, Deoband, SAHARANPUR, arrest

Courtesy: Hindustan

Police Busted Illegal Arms Manufacturing Factory In Saharanpur Two Arrest

फोटो: Aaj Ki Jandhara

पुलिस ने किया सहारनपुर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: उत्तर प्रदेश

यूपी सहारनपुर में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जानकारी दी, 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 80 कारतूस, 22 बने व अर्ध बने तमंचे बरामद किये हैं। जनवरी 31 की रात पुलिस को खबर मिली कि कुटसेरा नहर पटरी और अम्बेहटा शेख पर जाने वाले मार्ग में बने सिचाई विभाग के पुराने बंगले में हथियार बनाये जा… read-more

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: illegal arms, manufacturing factory, SAHARANPUR

Courtesy: Prabhat Khabar

Amit Shah

फोटो: The Indian Express

दिसंबर दो को सहारनपुर में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसंबर दो को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शांकुंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए तमाम अधिकारी जोरों शोरों से तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए यूपी के उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र को नोडल अफसर बनाया गया है। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गृह मंत्री अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttar Pradesh, Amit Shah, CM Yogi Adityanath, SAHARANPUR

Courtesy: UNI

coronavirus

फोटो: The Financial Express

देवबंद के दो गांवों में लगातार होती मौतों से छाया दहशत का माहौल

सहारनपुर देवबंद के दो गाँवों में 15 दिन के अंदर 38 लोगों की मौत हो गयी है। इस पर गांव के प्रधान का कहना है कि स्थिति बहुत ही ख़राब है साथ ही डॉक्टर इंद्राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, अभी मौत के कारण का भी पता नहीं चल पा रहा है। बुख़ार जैसे लक्षणों के बाद लोगों की मौतें हो रही है। इसके अलावा कुछ लोगों की मौतें हार्टअटैक से भी हुई है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 01:01 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Covid-19, fever, Heart attack, SAHARANPUR

Courtesy: Aajtak News