Tiger 3

फोटो: Latestly

जारी हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की नई रिलीज़ डेट

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 की नई रिलीज डेट आज जारी कर दी गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने ट्विटर पर आज अपनी आने वाली फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। सलमान खान ने घोषणा करते हुए कहा कि, "टाइगर 2023 में दिवाबता दें कि फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जायेगा।

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tiger 3, Release Date, Salman Khan, Katrina Kaif

Courtesy: Jagran News

Salman Khan

फोटो: The Times of India

दिल्ली पुलिस ने सलमान खान की सुपारी लेने वाले नाबालिग को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को मारने का टास्क देने वाले नाबालिग को फैजाबाद से पकड़ा है। इस नाबालिग ने पंजाब के मोहाली स्थित पुलिस हेडक्वार्टर पर भी मई नौ को अटैक किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी नाबालिग ही था। जानकारी के मुताबिक नाबालिग कई आरोपों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। अब इसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा और बालिग की तरह कार्यवाही की मांग की जाएगी।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 07:21 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Delhi Police, Lawrence Bishnoi, arrest

Courtesy: NDTV News

Godfather

फोटो: Greatandhra.com

जारी हुआ गॉडफादर का ट्रेलर, शानदार जोड़ी में दिखे सलमान और चिरंजीवी

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे है। फिल्म में सलमान खान कैमियो कर रहे है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है की सलमान का किरदार काफी छोटा है मगर ये काफी अहम है। फैंस सलमान खान को चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर देखने के लिए उत्सुक है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, chiranjivi, Movie, trailer release

Courtesy: Zee News

Salman Khan and Sagar

फोटो: Tezzbuzz

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल की हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर मशहूर सागर पांडे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक के दौरान वो ट्रेड मिल पर कसरत कर रहे थे। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करते हुए ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निशन हो गया था।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Body Double, Bollywood, Heart attack

Courtesy: ABP Live

Salman Khan

फोटो: The Indian Express

बिग बॉस 16 के प्रोमो में सलमान खान गब्बर सिंह बने दिखे

बिग बॉस सीजन 16 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए सीजन का नया प्रोमो जारी हुआ है। नए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज विलेन गब्बर सिंह की भूमिका में दिख रहे है। सलमान गब्बर सिंह के डायलोग भी बोल रहे है, हालांकि इसे ट्विस्ट के साथ बोला गया है। बता दें कि इस सीजन में खुद बिग ब़स भी गेम खेलेंगे और शो का हिस्सा बनेंगे।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Gabbar Singh, Bigg Boss

Courtesy: Zee News

Big Boss 16

फोटो: Aajtak

आउट हुआ बिग बॉस 16 का प्रोमो, सलमान खान की जगह बिगबॉस खुद खेलेंगे गेम

निर्माताओं ने सितंबर 11 को बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में सलमान खान अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिगबॉस 16 नया प्रोमो साझा करते हुए लिखा, "इन 15 सालों में सबने खेला अपना -अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही, कलर्स पर।" प्रोमो में सलमान कह रहे हैं कि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Big boss 16, promo out, Salman Khan, Instagram

Courtesy: Times Now Hindi

Kisi ka bhai ,kisi ki jaan

फ़ोटो: Indian express

"किसी का भाई,किसी की जान" का टीजर रिलीज, सलमान खान ने किया पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म "किसी का भाई, किसी की जान" का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को अभिनेता ने भी अपने इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।  इस टीजर में सुपरस्टार सलमान खान एक क्रूजर मोटरसाइकिल की राइड लेते हुए और लद्दाख वैली में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सलमान ने फिल्म का पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 07:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman Khan, kisi ka bhai kisi ki jaan, Instagram, teaser

Courtesy: NDTV

Salman Khan

फ़ोटो: glamsham

जारी हुआ सलमान की "किसी का भाई, किसी की जान" का फर्स्ट लुक

अगस्त 26 को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर सलमान ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सलमान ने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया है जिसमें वो सभी के भाईजान बने नज़र आ रहे है। हालांकि रिलीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 08:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman Khan, next film, Release Date, Instagram

Courtesy: Indiatv

Salman-Khan

फोटो: Latestly

फिल्म ‘एक था टाइगर’ के 10 साल पूरे होने पर सलमान खान ने किय टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म 'एक था टाइगर' के 10 साल पूरे होने पर सलमान खान ने 'टाइगर 3' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अगले साल ईद के मौके पर साल 2023, अप्रैल 21 को रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका निभाते नज़र आएँगी। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 08:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Salman Khan, Katrina Kaif, tiger 3, Release Date, announced

Courtesy: India TV

Farmani Naaz

फोटो: News18

फरमानी नाज की आवाज का जादू अब चलेगा बिग बॉस 16 में

"हर हर शंभू" गाने की सिंगर फरमानी नाज इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस गाने का ओरिजनल वर्जन अभिलिप्सा पांडा ने गाया है। इसी बीच जानकारी है कि फरमानी को अब बिग बॉस से ऑफर मिला है। फरमानी अब सलमान खान के शो में जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अबतक उन्होंने किसी तरह का फैसला नहीं लिया है। इससे पहले फरमानी इंडियन आयडल शो में भी नजर आ चुकी है।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Big Boss, Farmani Naaz

Courtesy: AajTak