फोटो: One India
12 जून को पटना में विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेंगे अखिलेश यादव
बिहार के पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी पार्टी की बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है। 12 जून की बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न दलों के नेताओं और विपक्ष शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के परामर्श से बुलाई है। बैठक में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।… read-more
Tags: Opposition Party, meeting, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Patna
Courtesy: Lokmat News
फ़ोटो: Aajtak
अखिलेश का एलान - नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा उनका संग्रहालय
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा एलान किया है। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा और एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। अखिलेश यादव के इस ऐतिहासिक एलान की जानकारी देते हुए उनके करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर यहां का मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा।
Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, mulayam singh yadav, museum
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Indian Express
पंचतत्व में विलीन हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी को संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्टूबर 11 को पंचतत्व में विलीन हो गए है। उन्हें दोपहर तीन बजे के करीब बेटे अखिलेश यादव ने इटावा के सफेई गांव के मेला ग्राउंड में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। अंतिम सफर पर निकले मुल्क्याम को कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय नेताजी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। दूर दराज से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Tags: Samajwadi Party, mulayam singh yadav, Funeral, last rites
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: The lallantop
जया बच्चन ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर 10 की सुबह निधन हो गया है। अब उनकी पार्टी से राज्यसभा सांसद व दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके बारे में खास बात कही है। उन्होंने कहा -"वह बहुत दरियादिल, दयालु, महान स्ट्रैटिजिस्ट थे और मेरा और उनका रिश्ता ऐसा ही था। मैं उनकी बहुत इज्जत करती थी, वो मेरे परिवार के बड़े सदस्य जैसे थे।"
Tags: mulayam singh yadav, jaya bachchan, Samajwadi Party, Family Members
Courtesy: Aajtak
फोटो: Jagran
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इलाज में जुटे एम्स और मेदांता के डॉक्टर
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उनके इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली एम्स के डॉक्टर जुटे हुए है। अब भी वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। बता दें कि सपा नेता की हालत अक्टूबर दो से लगातार नाजुक बनी हुई है। मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के बावजूद उनके हेल्थ पैरामीटर्स स्थिर नहीं हो रहे है।
Tags: mulayam singh yadav, Samajwadi Party, AIIMS
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Ndtv.com
निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Amar ujala
सपा: राष्ट्रीय अधिवेशन में होगी अखिलेश की ताजपोशी, प्रांतीय अधिवेशन में चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी का सितंबर 28 के दिन प्रांतीय व सितंबर 29 के दिन राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क में होने वाला है जिसमें पदाधिकारियों की ताजपोशी के साथ साथ आगामी चुनावों को लेकर पार्टी हुंकार भरेगी। जानकारी है की राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूदा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी हो सकती है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी प्रांतीय अधिवेशन में होगी।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, session, President
Courtesy: News18hindi
फोटो: The Times of India
सपा नेता के हार्ट की परेशानी के बाद लगाए गए दो स्टेंट
समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता आजम खान को सितंबर 13 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हार्ट में दिक्कत है, जिसके कारण दो स्टंट लगाए है। अस्पताल के सीपीयू में वो एडमिट हैं जहां उनका इलाज जारी है। इससे पहले भी उन्हें अगस्त 3 को मेदांता अस्पताल में सांस की तकलीफ और निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी।
Tags: Samajwadi Party, Medanta hospital, Azam Khan
Courtesy: AajTak News
फोटो: Indian Express
अखिलेश ने अपने पिता से छीना अध्यक्ष पद, शिवपाल को नहीं माना चाचा - कौशल किशोर
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व आवासन एवं शहरी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। यादव पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए उन्होंने कहा - "अखिलेश ने अपने पिता से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छीन लिया और ना ही शिवपाल यादव को अपना चाचा माना। आज मुलायम सिंह यादव के पास एक सभासद को टिकट देने का भी पावर नहीं रहा है।"
Tags: kaushal kishore, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, mulayam singh yadav
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Hindustan times
शिवपाल ने सपा के साथ जाने के फैसले को बताया सबसे बड़ी गलती
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी संग रहे अपने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करना सबसे बड़ी और ऐतिहासिक भूल थी, जो की वे दोबारा नहीं करेंगे। वहीं, आने वाले दिनों में भाजपा के साथ गठबंधन होने को लेकर उन्होंने कहा की यह निर्णय चुनाव आने पर लिया जाएगा।
Tags: shivpal yadav, Samajwadi Party, uttarpradesh, alliance
Courtesy: Amar ujala