Shivpal yadav

फ़ोटो: Hindustan times

शिवपाल ने सपा के साथ जाने के फैसले को बताया सबसे बड़ी गलती

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी संग रहे अपने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करना सबसे बड़ी और ऐतिहासिक भूल थी, जो की वे दोबारा नहीं करेंगे। वहीं, आने वाले दिनों में भाजपा के साथ गठबंधन होने को लेकर उन्होंने कहा की यह निर्णय चुनाव आने पर लिया जाएगा।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 10:10 AM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, Samajwadi Party, uttarpradesh, alliance

Courtesy: Amar ujala

Akhilesh Yadav

फोटो: The Economic Times

बांके बिहारी मंदिर में हादसे के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुए हादसे के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अगस्त 28 को कहा कि सरकार को मंदिर की प्राचीनता का ध्यान करते हुए विकास कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां भी कॉरोडोर का निर्माण होना चाहिए जिसके लिए जनता से भी राय लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार में विकास आम आदमी के लिए हुए थे जबकि भाजपा सरकार लोगों को कष्ट दे रही है।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Vrindavan, Bankey Bihari Temple

Courtesy: AmarUjala

Akhilesh Yadav

फोटो: Jagran

अखिलेश यादव ने किया नीतीश कुमार का समर्थन, बोला बीजेपी को भगाया गया

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में नीतीश कुमार के कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए से गठबंधन टूटना अच्छी शुरूआत है। बिहार से भाजपा को भगाने का फरमान आया है। आने वाले समय में भाजपा के साथ ऐसा ही होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अनुभवी नेता है और उनके द्वारा लिया गया निर्णय सोच समझकर ही लिया जाएगा।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Nitish Kumar

Courtesy: AajTak

pallavi patel

फोटो: Prabhat Khabar

समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को हाईकोर्ट से मिली फौरी राहत

इलाहबाद हाईकोर्ट ने चुनाव के दौरान आपराधिक मुकदमे की जानकारी छुपाने के आरोप में समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को राहत दी है। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता के आरोप को परखने के भी आदेश दिए है। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपों की जांच दिल्ली के उप चुनाव आयुक्त करेंगे। अगर शिकायत सही पाई गई तो पल्लवी पटेल को सुनवाई का मौका मिलेगा।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Samajwadi Party, Allahabad Highcourt, highcourt, pallavi patel

Courtesy: ABP Live

Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan Times

अखिलेश यादव ने भंग किए पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत संगठन और प्रकोष्ठ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्वीटर अकाउंट से साझा की गई है। ट्वीट में लिखा गया कि यूपी इकाई के अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी संगठनों को अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से भंग किया है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी का गठन सितंबर में किया जाएगा।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, SP Akhilesh Yadav

Courtesy: News 18 Hindi

Mulayam Singh Yadav

फोटो: AmarUjala

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में चलता है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। 

शनि, 25 जून 2022 - 09:43 AM / by रितिका

Tags: mulayam singh yadav, Samajwadi Party, Hospitals, Medanta hospital

Courtesy: AajTak News

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Zeenews.in

सपा नेता अबु आजमी का बयान - मोहन भागवत चाहे तो खत्म हो जाएगा ज्ञानवापी मस्जिद विवाद

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आरएसएस चीफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। आजमी ने कहा -"ज्ञानवापी के अलावा जितनी भी मस्जिदों को लेकर चाहे वो मथुरा की शाही मस्जिद हो या भोजशाला विवाद या कोई और मस्जिद। यह सब खत्म हो जाएगा अगर मोहन भागवत चाहे और लोगों से बैठकर बात करे ना सिर्फ बयान दे।'' बता दें ही हाल में आरएसएस चीफ ने बयान था ज्ञानवापी विवाद बातचीत से हल हो सकता है। 

शुक्र, 03 जून 2022 - 08:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Gyanvapi masjid, Samajwadi Party, Abu Azmi

Courtesy: Indiatv

Kapil sibbal

फ़ोटो: Hindustan times

पार्टी छोड़ने के बाद सिब्बल का बयान- यह फैसला मेरा अपना है,पार्टी से कोई शिकायत नहीं

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिग्गज राजनेता कपिल सिब्बल ने कई पासे खोले हैं। कांग्रेस से नाराजगी ना होने की बात करते हुए उन्होंने कहा - "मुझे लगा 30 साल बाद मुझे नया रास्‍ता अपनाना चाहिए। यह निजी सोच होती है। यह फैसला मेरा अपना है और मुझे कांग्रेस से शिकायत नहीं है और न रहेगी। पार्टी के नेता लोग मेरे दोस्‍त हैं।" बता दें कि सिब्बल सपा के समर्थन से राज्यसभा जाने वाले हैं।

गुरु, 26 मई 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kapil Sibal, Indian National Congress, Samajwadi Party

Courtesy: NDTV Hindi

kapil sibal

फोटो: Zee News

कपिल सिब्बल, जावेद अली खान और डिंपल यावद जाएंगे राज्यसभा, सपा ने तय किए नाम

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए कपिल सिब्बल, जावेद अली खान और अखिलेश यादव को भेजने का फैसला किया है। कपिल सिब्बल ने मई 25 को लखनऊ में राज्यसभा के लिए सपा से नामांकन भरा है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी उपस्थित रहे। बता दें कि कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से मई 16 को त्यागपत्र दिया था। इससे पहले वो कांग्रेस से राज्यसभा सांसद थे।

बुध, 25 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Kapil Sibal, Samajwadi Party, Congress, Akhilesh Yadav

Courtesy: ABP Live

Akhilesh Yadav

फोटो: Jansatta

बजट सत्र में सरकार को घेरेगी सपा, बनाएगी नई रणनीति

उत्तर प्रदेश में होने वाले बजट सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शामिल होंगे। इस बजट सत्र में योगी सरकार को घेरने की तैयारी समाजवादी पार्टी ने शुरू कर दी है। अखिलेश साबित करना चाहते हैं कि सरकार जनता के मुद्दों की जगह धार्मिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है। इस संबंध में अखिलेश ने मई 22 को बैठक भी की है।

रवि, 22 मई 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party

Courtesy: Zee News