Uddhav thackrey and Devendra fadnavis

फ़ोटो: The Asian age

शिवसेना का फडणवीस पर प्रहार, बोले - मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने चाहते हैं फडणवीस

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। फडणवीस पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए सामना में लिखा गया -"फडणवीस ने मुंबई में इस 'गैर-मराठी पंचक' की एक 'प्रस्तुति' तैयार की, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मुंबई को महाराष्ट्र से अलग किया जा सकता है और इसे गृह मंत्रालय के सामने पेश किया गया है।"

सोम, 02 मई 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Samna, Mumbai

Courtesy: NDTV Hindi

Shivsena

फ़ोटो: Getty Images

सामना में रूस की घटना के परिपेक्ष्य में लिखा गया लेख, कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर उठाए सवाल

शिवसेना के मुखपत्र सामना में जनवरी 26 के दिन लाल किले हुई हिंसा को लेकर संपादकीय लिखा गया जिसमें कृषि कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन को रूस में हुए प्रदर्शन से जोड़ा गया है। कृषि कानूनों को लेकर सरकार को पीछे हटने की हिदायत देते हुए सामना में लिखा गया, "अगर सरकार नहीं चेती तो रूस की तरह भारत में भी लोग सड़कों पर उतर जाएंगे"। बता दें कि रूस में विपक्षी पार्टी के प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ़ लोग सड़क पर उतर आए थे व बड़ी हिंसा भड़क गई थी।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Krishi bill, Russia, violence, Samna, Shivsena

Courtesy: Aajtak

Sanjay raut

फ़ोटो: Getty images

ओवैसी पर फिर लगा बीजेपी की टीम बी का आरोप, इस बार शिवसेना ने बोला हमला

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगाती है व कहती है कि वे अलग-अलग स्थानों पर इसलिए चुनाव लड़ते हैं ताकि बीजेपी को जीत मिल सके। इस बार ये आरोप महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल शिवसेना ने लगाया है और ओवैसी को भाजपा का अंगवस्त्र कहते हुए अपने मुखपत्र सामना में लिखा, "भाजपा द्वारा ओवैसी साहब की पोल खोल दिए जाने से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।"

शनि, 16 जनवरी 2021 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, AIMIM, BJP, b team, Shivsena, Samna

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar and uddhav thackeray

फ़ोटो: Indiatv.in

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख-बिहार में कोरोना से ज़्यादा अपराध का बढ़ रहा ग्राफ

कांग्रेस व भाजपा से लोहा लेने के बाद अब महाराष्ट्र की सत्तादल पार्टी शिवसेना जनता दल यूनाइटेड से भी लोहा लेने को उतारू है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लेख के जरिये नीतीश व उनकी सरकार पर निशाना साधा है। सामना में लिखा-"कोरोना से भी आगे क्राइम!…ये कैसा सुशासन?' वहीं,मुजफ्फरपुर में हुई दुर्घटना को लेकर भी शिवसेना ने बिहार सरकार पर निशाना साधा व लिखा कि बिहार में यह तसवीर सिर्फ मुजफ्फरपुर में नहीं बल्कि यही हालत बिहार में हर ओर है।

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivsena, Samna, Nitish Kumar, Uddhav Thackeray

Courtesy: Aajtak news

Farmers Protest

फोटोः Business Standard

शिवसेना ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, सामना के लेख में की किसानों पर बात

महाराष्ट्र में शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख के ज़रिए केंद्र सरकार पर किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। लेख में कहा गया है कि सरकार और किसानों के बीच अब तक आठ बैठक हो चुकी है परन्तु कोई नतीजा क्यों नहीं निकला है। साथ ही लेख में कहा गया कि कैसे दिल्ली में कड़ाके की ठंड और बारिश के चलते भी किसान पीछे नहीं हट रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते अभी तक 50 किसान अपनी जान गवां बैठें हैं। 

बुध, 06 जनवरी 2021 - 11:00 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Samna, Shivsena, Central Government, Farmers' Protest

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Sanjay raut

फ़ोटो: Getty images

आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे संजय राउत, सामना के कॉलम से बोला हमला

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरने हुए कहा है कि सरकार की नीतियों के चलते एक दिन यह देश सोवियत संघ की तरह टूट भी सकता है। पार्टी के मुखपत्र सामना में राउत ने लिखा कि केंद्र सरकार के पास राजस्व का जरिया और पैसा नहीं है लेकिन अपने चुनाव लड़ने और अन्य राज्य की सरकारें गिराने के लिए भरपूर पैसा है। राउत ने लिखा- "एमपी में सरकार गिराने वाली हरकत का अगर पीएम आनंद ले रहे हैैं तो कोई क्या कह सकता है।"

सोम, 28 दिसम्बर 2020 - 08:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sanjay Raut, Samna, Modi Government, Shivsena

Courtesy: Aajtak

Shivsena

फ़ोटो: Getty images

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लव जिहाद का ज़िक्र, भाजपा पर निशाना

निकिता हत्याकांड के बाद लव जिहाद के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है और शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लव जिहाद का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सामना में लिखा-"भाजपा ने ‘लव जिहाद’ की जो व्याख्या तैयार की है, उसके अनुसार महाराष्ट्र में ऐसे मामले कब और कितने हुए हैं, उसे सामने लाओ। लेकिन बिना कारण गड़े मुर्दे उखाड़कर राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास मत करो।" मुखपत्र में यह भी कहा गया कि लव जिहाद का मुद्दा बीजेपी… read-more

मंगल, 24 नवंबर 2020 - 12:51 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Samna, Shivsena, Love Jihad

Courtesy: Aajtak news

Uddhav thackrey and Governor

फ़ोटो: Indian express

"मंदिर खोलने के आंदोलन में राज्यपाल को शामिल होने की आवश्यकता नहीं थी"- शिवसेना

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर अपील की थी और भाजपा ने भी प्रदर्शन किया था। अब शिवसेना ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि मंदिर खोलने के लिए बीजेपी ने आंदोलन शुरू किया, उसमें राज्यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी को शामिल होने की आवश्यकता नहीं थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी लिखा-"बीजेपी का पेट दुख रहा है इसलिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भी प्रसव पीड़ा हो,ये गंभीर… read-more

गुरु, 15 अक्टूबर 2020 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivsena, Governer, Samna

Courtesy: News18hindi

Shivsena Newspaper Samna On Sushant Singh Rajput

फोटोः Prabhat Khabar

शिवसेना के अखबार सामना में एसएसआर को कहा गया चरित्रहीन कलाकार, कही ये बातें

शिव सेना ने अपने अख़बार 'सामना' में एक आर्टिकल के माध्यम से सुशांत सिंह राजपूत के चरित्र को लेकर कई आपत्तिजनक बाते लिखीं है। एम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सामना में लिखा कि, 'सुशांत सिंह विफलता और निराशा से ग्रस्त थे। जीवन में असफलता से वो खुद को संभाल नहीं पाया।' साथ ही इस लेख में सुशांत को एक चरित्रहीन इंसान भी बताया गया। सामना के इस लेख में बिहार के सीएम नितेश कुमार, डीजी गुप्तेश्वर पांडे और अभिनेत्री कंगना रनौत पर भी कई सवाल उठाए… read-more

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 01:28 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sushant Singh Rajput, Shiv Sena, Samna

Courtesy: NEWS18