Punjab Milk Food Sample

फोटो: Food Navigator Asia

पंजाब में मिल रहा मिलावट वाला दूध, 278 सैंपल हुए फेल

पंजाब में त्योहारों की शुरूआत होते ही मिलावटखोरों ने मिलावट करना शुरू कर दिया है। फूड सेफ्टी विंग की टीमों ने कई जगहों पर अगस्त 2022 में खाद्य पदार्थों के कुल 1016 सैंपल लिए थे। इनमें से 676 सैंपल दूध के थे, जिनमें से 278 सैंपल खरे नहीं उतरे है। राज्य में मिलावट खोरों पर नकेल कसने के उद्देश्य से खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए सात मोबाइल फूड सेफ्टी वैनों की तैनाती की गई है।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Milk, samples, Sample Tests

Courtesy: News 18 Hindi

Monkeypox

फोटो: Webdunia

गुजरात में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, जांच के लिए भेजे गए नमूने

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अगस्त चार को बताया, गुजरात ने मंकीपॉक्स के पहले संदिग्ध मामले की सूचना दी है। मरीज़ में वायरल बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मरीज के सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल से जुड़े एमपी शाह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ नंदिनी देसाई ने बताया, जामनगर जिले के नवा नगना गांव की रहने वाली 29 वर्षीय मरीज को शहर के जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Gujarat, first suspected case, samples

Courtesy: Punjab Kesari

Haryana

फोटो: Pacific Standard

स्कूल खुलते ही छह बच्चे हुए कोरोना संक्रमित: हरियाणा

हरियाणा में स्कूल खुलते ही स्कूलों में भी कोरोना का असर दिखने लगा है। राज्य के फतेहाबाद में 6 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी बच्चों को उनके घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। ये 6 बच्चे फतेहाबाद के दो सरकारी स्कूलों के हैं। जाखल प्रखंड के 2 सरकारी स्कूलों में 6 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों का कोरोना टेस्ट कराने के आदेश जारी किए हैं। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, Schools, samples

Courtesy: Aajtak News

Bird flu

फ़ोटो: Getty images

बर्ड फ्लू का खतरा, दिल्ली सरकार ने कौवों की मौत के बाद जालंधर भेजा जांच के लिए सैम्पल

देश के छह राज्यों में तो बर्ड फ्लू पांव पसार ही रहा है लेकिन अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में कौवों की मौत हुई है जिसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका के तौर पर दिल्ली सरकार ने जांच के लिए सैम्पल जालंधर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रैपिड रिस्पांस टीम ने मयूर विहार इलाके को विजिट किया और मरे हुए 4 कौवों का सैम्पल इकट्ठा किया था।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 12:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird-Flu, Bird Flu, Delhi Government, samples

Courtesy: Aajtak

coronavirus

फोटो: The Times of India

कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में हुए 10 लाख से अधिक टेस्ट

नियमित रूप से कोविड-19 का टेस्टिंग करने में भारत ने एक दिन में 10 लाख से ज़्यादा सैम्पल्स की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है। अभी तक भारत में कुल 3.4 करोड़ से ज़्यादा सैम्पल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन कुल 10,23,836 सैम्पलस की टेस्टिंग की गयी जिनमें से लगभग 3.8 लाख सैम्पल्स की टेस्टिंग रैपिड एंटीजन तरीके से की गयी।

रवि, 23 अगस्त 2020 - 02:54 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, testing, samples

Courtesy: DAILYHUNT