samsung

फोटो: Innovation Village

सैमसंग फरवरी में कई फोन और प्रोडक्ट करने जा रहा लॉन्च

सैमसंग वर्ष 2022 का पहला बड़ा बड़ा इवेंट लॉन्च करने जा रहा है, जिसका आयोजन फरवरी में होगा। इस इवेंट में सैमसंग की ओर से एस 22 सीरीज स्मार्टफोन, टैब से लेकर एस पेन तक लॉन्च कर सकता है। हालांकि ये जानकारी कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं मिली है। कंपनी के एस 22 सीरीज स्मार्टफोन बेस, प्लस और अल्ट्रा वेरिएंट में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 40 मेगापिक्सल का होगा। 

बुध, 26 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Samsung, Samsung India, flagship scheme

Courtesy: TV9Hindi

Samsung foldable smartphones

फोटो: Toms Guide

भारत में शुरू हुई सैमसंग के Galaxy Z fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की प्री बुकिंग

सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की सीरीज में अपने दो वेरिएंट Galaxy Z fold3 5G और Galaxy Z Flip3  5G लॉन्च किए हैं। भारत में दोनों स्मार्टफोंस की प्री बुकिंग सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। जिनकी बिक्री 10 सितंबर से शुरू की जाएगी। Samsung galaxy fold3 5G की कीमत 1,49,999 रूपये है और Samsung galaxy flip3 5G की कीमत 1,57,999 रूपये है,जो अन्य खास फीचर्स के साथ तीन कलर्स में… read-more

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 03:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Samsung India, Foldable Smartphone, Samsung Galaxy Z Fold 3, Samsung Galaxy Z Flip 3

Courtesy: Abp news

Samsung Galaxy f22

फोटो: gadgets 360

भारत में आज से शुरू होगी Samsung Galaxy F22 की सेल

भारत में सैमसंग के एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 की बिक्री जुलाई 13 से शुरू हो जाएगी। 6000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वाला ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसके दो वेरिएंट्स को बाजार में उतारा गया है। इसके  4जीबी + 64जीबी वेरिएंट की कीमत 12,499 जबकि 6जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 02:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Samsung Galaxy, Samsung India, new launch, Technology

Courtesy: Aaj Tak News

Samsung M32

फोटो: GSMArena

जून 21 को लॉन्च होगा Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन

Samsung का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 जून 21 को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज और MediaTek G85 प्रोसेसर के साथ आएगा। M32 में 6.4 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए इसमे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इस नए स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये तक हो सकती है।

रवि, 20 जून 2021 - 01:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Samsung Galaxy, Samsung Series, Samsung India, new smartphone

Courtesy: Jagran News

Samsung Galaxy F22

फोटो: SamMobile

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy F22

दिग्गज टेक कंपनी Samsung का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन, A22 का रीब्रैंडेड माना जा रहा है, ऐसे में इसमे 6.5 इंच का HD+ सुपर Amoled डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, 48 MP के प्राइमरी सेंसर के साथ इसमे क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G80 का दमदार प्रोसेसर मिल सकता है। इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी ससामने नहीं आयी है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 10:29 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Samsung Galaxy, Samsung India, new launch, new smartphone

Courtesy: Livehindustan

Samsung Tab

फोटो: Shane Symonds

भारत में जून 18 को लॉन्च होंगे samsung के दो नए Tablet

Samsung के दो नए टैबलेट Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। यह दोनों टैबलेट जून 18 को लॉन्च किए जाएंगे और जून 23 से इनकी सेल शुरू हो जाएगी। Galaxy A7 की शुरुआती कीमत 14,999 है। वहीं S7 FE का बेस वेरियंट 46,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। बात करें प्रोसेसर की तो A7 में MediaTek Helio P22T प्रोसेसर और S7 FE में स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट देखने को मिलेगा।

बुध, 16 जून 2021 - 07:29 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: tablet, Samsung India, Samsung Galaxy, new launch

Courtesy: Livehindustan

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई

फोटो: Router Switch.com

भारत में मार्च 30 को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन

सैमसंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट कर के बताया कि भारत में मार्च 30 को Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को कुछ क्षेत्रों में अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस नए फ़ोन के लिए Samsung India वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पेज को भी लाइव कर दिया गया है, जिसके लिए  'notify me' बटन पर जाने की जरूरत है। इस 5जी वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर्स शामिल किया गया है। वहीं इस मॉडल की कीमत ग्लोबल मार्केट में  699$ (लगभग 51,400 रुपये) से… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 08:54 PM / by Shruti

Tags: Samsung, Samsung India, Samsung Galaxy S20 FE 5G, 5G

Courtesy: Gadgets360 News