फोटो: Twitter
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई का कोरोना से निधन
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई जितेंद्र बालियान का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। हाल ही में जितेंद्र बालियान ने कुटुबी गाँव से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी, उसके बाद से वो संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद ऋषिकेश एम्स में उनका उपचार जारी था लेकिन मई 18 की सुबह उनका निधन हो गया। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 4,22,436 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।… read-more
Tags: Sanjeev Balyan, Jitendra Balyan, Panchayat Elections, Uttar Pradesh
Courtesy: Navoday Times
फ़ोटो: Getty images
संजीव बालयान ने बताए गाय के फ़ायदे, गौ विज्ञान परीक्षा को बताया जागरूकता अभियान
केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री संजीव बालयान ने गौ विज्ञान परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 25 को होने वाली ये परीक्षा, गाय के प्रति एक जागरूकता अभियान है। बालयान ने कहा- "इस परीक्षा के जरिए लोगों को पता चलेगा कि गाय किस प्रकार से हमारी संस्कृति और पूजा से जुड़ी हुई है। यदि एक आयु के बाद गाय दूध नहीं दे पाती है तो उसे बोझ नहीं मानना चाहिए क्योंकि आज गाय के गोबर और मूत्र से लोग आमदनी कर रहे हैं।"
Tags: Sanjeev Balyan, cow protection, Union Minister
Courtesy: Aajtak news