Supreme Court

फोटो: AajTak

संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रभाषा घोषित करना एक नीतिगत फैसला है, जिसके लिए संविधान में संशोधन करना आवश्यक है। टायर्ड आईएएस अधिकारी और वकील केजी वंजारा द्वारा दाखिल याचिका को लेकर कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा घोषित करने के लिए संसद को कोई रिट जारी नहीं किया जा सकता है। ये अदालत के आदेश पर नहीं हो सकता है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Sanskrit, Official Language of India

Courtesy: Zee News

Subramanian Swamy

फोटो: The Week

संस्कृत को बनाया जाए देश की आधिकारिक भाषा: सुब्रमण्यम स्वामी

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिसंबर आठ को कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में एक लेक्चर के दौरान संस्कृत को देश की आधिकारिक भाषा बनाए जाने की मांग की। वो पहले भी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी, उर्दू, मराठी सहित कई भाषाएं संस्कृत से ही उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत की प्रमाणिकता को नासा ने भी माना है।

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Subramanian Swamy, BJP, Sanskrit

Courtesy: Amar Ujala News

Madras High court

फोटो: Live law.in

मद्रास हाई कोर्ट ने "तमिल भाषा" को बताया भगवान की भाषा

मद्रास हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि तमिल भगवान की भाषा है। न्यायमूर्ति एन किरूबाकरण और न्यायमूर्ति बी पुगालेंधी की पीठ ने कहा कि हमेशा से ही हमें यह विश्वास दिलाया जाता रहा कि संस्कृत ही भगवान की भाषा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और धर्मों की अलग अलग मान्यताएं हैं। पूजा के स्थान भी संस्कृति और धर्म के अनुसार बदलते रहते हैं। न्यायालय ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना स्थानीय भाषा में की जाती है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 09:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Madras High Court, Tamil language, religious, Sanskrit

Courtesy: PTI

arvind pandey

फोटोः Amar Ujala

संस्कृत शिक्षकों का मानदेय बढ़ने पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को किया गया सम्मानित

श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में सितंबर 9 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत प्रबंधकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान किया है। उन्हें संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने तथा 155 संस्कृत शिक्षकों का वेतन बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanskrit, language, Uttrakhand, Education Minister

Courtesy: Dainik Jagran

Madarse

फ़ोटो: Getty images

असम सरकार ने लिया फैसला, राज्य में बंद होंगे सभी सरकारी मदरसे व संस्कृत स्कूल

असम में मदरसों के साथ साथ अब संस्कृत स्कूलों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य सरकार के संसदीय मामलों के मंत्री व प्रवक्ता चंद्र मोहन पटवारी ने दी है। पटवारी ने कहा- "मदरसा और संस्कृत स्कूलों से जुड़े मौजूदा कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। इसके लिए राज्य विधानसभा के अगले सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा।" बता दें कि इसके साथ ही राज्य सरकार मदरसों व संस्कृत स्कूलों के पुनर्गठन का काम भी करेगी।

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 02:39 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Assam CM, madarse, Sanskrit

Courtesy: Aajtak news

IIT Indore

फोटो: Shiksha

आईआईटी इंदौर में छात्र संस्कृत के प्राचीन ग्रंथो से ले रहे ज्ञान

आईआईटी (IIT) इंदौर ने एक अनोखा पाठ्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत छात्र संस्कृत के प्राचीन ग्रंथो से गणितीय व वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। एक अधिकारी ने अगस्त 29 को यह बात साझा करते हुए कहा कि यह पाठ्यक्रम प्राचीन ज्ञान को फिर उजागर करने के लिए लाया गया है। इस पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा प्रायोजित किया गया है जो की अगस्त 22 को शुरू हुआ था और अक्टूबर 2 तक चलेगा। 

शनि, 29 अगस्त 2020 - 08:27 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: IIT Indore, Sanskrit, AICTE

Courtesy: AMARUJALA