Rakesh Tikait

फोटो: India Today

फिर शुरू होगा किसान आंदोलन, जनवरी 31 को किसान मनाएंगे वायदा खिलाफ दिवस

लखीमपुर खीरी कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर जनवरी 21 को किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में आंदोलन करेंगे। हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में कहा गया कि, सरकार ने जो हमसे वादे किए थे वो पूरे नही किए हैं। इसके साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि 31 जनवरी को वायदा खिलाफी दिवस मनाया जाएगा और फरवरी से मिशन यूपी की शुरुआत होगी।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Sanyukt Kisan Morcha, rakesh tikait, Ajay Mishra Teni, Lakhimpur Kheri

Courtesy: Dainik Bhaskar

Kisan andolan

फोटो: Asianet

किसानों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, उठाई छः मांगे

पीएम मोदी के तीनों कृषि काननू वापस लेने के एलान के बाद नवंबर 21 को संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम को चिट्ठी लिखी है और इसमें 6 मांगे की हैं। इसमें एमएसपी पर कानून, विद्युत अधिनियम संशोधन विधेयक, 2020/2021 के ड्राफ्ट की वापसी, अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ़्तारी समेत कई बड़ी मांगें रखी गई हैं। किसान एकता मोर्चा की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Farmers, Sanyukt Kisan Morcha, PM Modi, Kisan Andolan

Courtesy: Aaj Tak NEWS

nationwide protests

फोटोः Dainik Jagran

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया देशव्यापी प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा ने अक्टूबर 26 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देशव्यापी प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर इस आंदोलन का आह्वान किया, इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ़्तारी की भी मांग की। संयुक्त राष्ट्र मोर्चा ने मजिस्ट्रेट के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन को खत्म किया। 

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 06:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanyukt Kisan Morcha, farmer protest, politics, National

Courtesy: ndtv news

Rakesh Tikait

फोटोः Free Press Journal

किसान मोर्चा ने बनाई भाजपा को हराने की योजना: राकेश टिकैत

संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सितंबर 5 को मिशन यूपी की शुरुआत करेगा। इसको मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत करके शुरू किया जाएगा। वैसे तो पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव एकसाथ होने है, लेकिन मोर्चा ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक कोई भी योजना नहीं बनाई है। इस बात की सुचना किसानों को राकेश टिकैत ने प्रेस कांन्फ्रेंस के जरिये दी।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 08:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanyukt Kisan Morcha, Uttar Pradesh, BJP, new mission

Courtesy: NDTV NEWS

KIisan Morcha in Bangal

फोटो: Outlook India

संयुक्त किसान मोर्चा पहुंचा पश्चिम बंगाल, आयोजित होगी बैठक व पंचायत

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी उतरने जा रहा है। मोर्चे की ओर से जानकारी दी गई है कि वो चुनाव तो नहीं लड़ेगा लेकिन केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में वोट न देने की अपील करेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन नेता प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि बंगाल सहित 5 राज्यों में किसान की जत्थेबंदियां की जाएगी व दिल्ली के किसानों से वापस ना जाने की अपील भी की जाएगी।… read-more

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 02:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Ekta Morcha, Sanyukt Kisan Morcha, West Bengal

Courtesy: Amarujala News

Rakesh tikait

फ़ोटो: Getty images

संसद का घेराव करना चाहते थे राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा ने लगा दी फटकार

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के संसद घेरने वाले बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नाराज़गी जताई है। मोर्चे के कई नेताओ ने टिकैत को नसीहत दी है कि वे ऐसे उटपटांग बयानबाज़ी ना करें क्योंकि उनके बयानों पर दुनिया भर की नजर होती है। इससे पहले टिकैत ने किसानों को अपनी फसलें बर्बाद करने का आदेश दिया था जिसके बाद कुछ किसानों ने इसपर अमल भी किया था। किसान नेताओं ने यह भी साफ कर दिया कि यह उनका निजी बयान है, इस तरह से कोई भी नेता बयान देता है तो… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 12:53 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Kisan Union, rakesh tikait, Sanyukt Kisan Morcha

Courtesy: Punjab kesari

Sanyukt Kisan Morcha

फोटोः Scroll.in

संयुक्त किसान मोंर्चे ने की ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई घटनाओं की निंदा

गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष पर संयुक्त किसान मोंर्चे ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मोर्चे के सभी प्रयास के बावजूद कुछ संगठनों ने पुलिस द्वारा बताये गए रुट का उल्लंघन किया और निंदनीय कृत्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैक्टर मार्च में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसपैठ कर ली, अन्यथा आंदोलन शांतिपूर्ण ही था और इसका उल्लंघन आंदोलन को आघात पहुंचाएगा।  

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 05:23 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Sanyukt Kisan Morcha, statement

Courtesy: Amarujala News