Saroj Khan

फोटो: Zee News

कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाएंगे भूषण कुमार

फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने का ऐलान किया है। जुलाई 3 को सरोज खान के निधन को एक साल पूरा हो गया। सरोज खान अपने चार दशक के लंबे करियर में 3500 से ज्यादा गानों में नृत्य निर्देशन कर चुकी हैं। सरोज खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। सरोज खान की बेटी सुकैना खान और बेटे राजू खान ने फिल्म को समर्थन दिया है। 

रवि, 04 जुलाई 2021 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Saroj khan, Bhushan Kumar, biopic, Entertainment

Courtesy: India TV

Bhushan kumar announced saroj khan biopic

फ़ोटो: DNA

भूषण कुमार ने की स्टार डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने की घोषणा

मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने के लिए निर्देशक भूषण कुमार ने ऐलान कर दिया है। जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं को भी छुआ जा सकता है। पिछले साल 71 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक आने से सरोज खान का निधन हो गया था। सरोज खान के इशारों पर हिंदी सिनेमा के बहुत से दिग्गज कलाकार थिरके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, श्रीदेवी जैसे कई सितारे शामिल रहे।

शनि, 03 जुलाई 2021 - 06:06 PM / by अजहर फारूक

Tags: Saroj khan, Bhushan Kumar, T series, biopic

Courtesy: TV9 Bharatvarsh