फोटो: DNA India
गगनयान मिशन की डेडलाइन को देखते हुए इसरो में किए गए कुछ बड़े बदलाव
इस वर्ष के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले मानव रहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण करेगा, मगर मिशन में हो रही देरी के कारण इसरो ने मिशन की संख्या को 16 से घटाकर पांच कर दिया है ताकि इसे समय पर भेजा जा सके। इसके तहत पृथ्वी पर निगरानी रखने वाले दो सैटेलाइट, एक नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस मिशन में दो सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए नए लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा।
Tags: ISRO, satellites, ISRO Mission, Satellite Mission, Gaganyaan
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Indiatimes.com
इसरो का सैटेलाइट EOS-03 मिशन इंजन की खराबी के कारण विफल
भारत की सबसे तेज़ आंख कहे जाने वाले इसरो के सैटेलाइट EOS-03 को अगस्त 12 की सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F10 के ज़रिए लॉन्च किया गया। पहले दो चरण तो सफल रहे, लेकिन आखिरी चरण में इसके क्रायोजेनिक इंजन में खराबी आ गई, जिससे इसरो का एक महत्वपूर्ण मिशन असफल रहा। इसे अंतरिक्ष से धरती के बड़े हिस्से की निगरानी के लिए भेजा जा रहा था।
Tags: ISRO, satellites, Technology, Satellite Launch
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Mashable india
तकनीकी कारणों के चलते सेटेलाइट जीसैट-1 के लांच कार्यक्रम में तब्दीली
कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसरो के जिओ इमेजिंग सेटेलाइट जीसैट-1 के लांच कार्यक्रम में तब्दीली कर दी गई है। मार्च 28 के दिन तय की गई लांच कार्यक्रम की तारीख को अब अप्रैल 18 तय किया गया है। इसरो के सूत्र ने कहा, "सेटेलाइट के साथ मामूली दिक्कत है। अब हम इसे 18 अप्रैल को लांच करने की योजना बना रहे हैं।" बता दें कि जिसैट को वर्ष 2020 के मार्च में ही लांच किया जाना था लेकिन उस समय भी तकनीकी कारणों के चलते इसे रोका गया था।
Tags: ISRO, satellites, new launch
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Getty images
तकनीक की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा भारत, स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करेंगे एलन मस्क
टेस्ला कंपनी के मालिक व मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने एलान किया है कि वे आने वाले वर्ष में भारत में स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत करेंगे। इस इंटरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस का परीक्षण एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ही कर रही है और दावा है कि इसकी इंटरनेट स्पीड 150 एमबीपीएस के करीब होगी। वहीं, कंपनी ने ऑर्डर के लिए दरवाज़े खोल दिए हैं और स्टारलिंक किट की कीमत 7300 रुपए तय की है जिसमें एक सेटेलाइट डिश, एक ट्राइपॉड और एक वाई-फाई राउटर मिलेगा… read-more
Tags: satellites, Internet, Elon Musk
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Getty Images
वर्ष 2021 में 14 नए मिशन लांच करेगा इसरो, पहला मानवरहित मिशन भी है शामिल
वर्ष 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष के 14 नए मिशन लॉन्च करेगा जिसमें स्पेस एजेंसी का पहला मानवरहित मिशन भी शामिल है। इस बात की जानकारी इसरो के चेयरमैन के सीवन ने फरवरी 28 के दिन ब्राजील के अमेजोनिया-1 समेत 19 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए दी। सीवन ने कहा है कि हम करीब 14 मिशन इस साल लॉन्च करेंगे जिनमें से सात लॉन्च व्हीकल मिशन एवं छह सैटेलाइट मिशन होंगे। इसके साथ ही साल के अंत में इसरो पहला… read-more
Tags: ISRO, K Sivan, India, satellites
Courtesy: Amarujala News
फोटो: BBC
मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर ‘पर्सिवियरेंस’, करेगा जीवन की खोज
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्षयान पर्सिवियरेंस मार्स रोवर ने तक़रीबन आधा अरब किलोमीटर की दूरी तय कर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। रोवर ने मंगल ग्रह पर मौजूद सतह जेजेरो क्रेटर(गड्ढ़ा) पर लैंड किया है, जो मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा है। इस अंतरिक्षयान को मंगल पर जीवन की तलाश के लिए भेजा गया है। नासा ने मंगल ग्रह की ट्वीटर के जरिये रोवर द्वारा ली गयी तस्वीर साझा करते हुए खुशी जताई है। प्लूटोनियम पावर्ड रोवर मंगल पर उतरने वाला नासा… read-more
Tags: NASA, Mars Mission, satellites, rover satellite
Courtesy: BBC NEWS
फोटो: DNA India
ISRO ने लॉन्च किये कुल 10 सैटेलाइट्स, PM मोदी ने दी इस सफलता पर बधाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नवंबर 7 को 3 बजकर 2 मिनट पर अपनी दस सैटेलाइट्स को लॉन्च कर दिया है। ISRO ने PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों (satellites) को लॉन्च किया है। इन सभी दस सैटेलाइट्स में से 9 अंतर्राष्ट्रीय उपग्रह हैं और एक भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, '' कोरोना वायरस के समय में हमारे वैज्ञानिकों ने समय सीमा को पूरा करने के लिए कई बाधाओं को पार किया है।''
Tags: ISRO, satellites, PM Narendra Modi
Courtesy: JAGRAN NEWS