Refinery Project

फोटो: India TV News

तेल रिफाइनरी के लिए संयुक्त कार्यबल स्थापित करेंगे भारत, सऊदी अरब

सितंबर 11 को पहली भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक में, भारत और सउदी अरब अपने हाइड्रोकार्बन संबंधों को एक व्यापक ऊर्जा साझेदारी में विविधता लाने पर सहमत हुए। सचिव औसाफ़ सईद ने कहा ने कहा, दोनों देशों ने पश्चिमीतट रिफाइनरी परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए पूर्ण समर्थन दिया है, जो सऊदी तेल की दिग्गज कंपनी अरामको और भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के बीच एक त्रिपक्षीय साझेदारी है, जिसके लिए 50 बिलियन डॉलर पहले से ही निर्धारित… read-more

मंगल, 12 सितंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India, Saudi Arabia, agree, joint task force, Investments, west coast refinery project

Courtesy: India Herald

Sudan

फोटो: Nai Dunia

सऊदी अरब ने की सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की घोषणा

सऊदी अरब ने अप्रैल 22 को घोषणा करते हुए कहा कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों को भी हिंसा प्रभावित देश सूडान से यूएई सुरक्षित निकाल लिया गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम किंगडम के उन नागरिकों के सुरक्षित आगमन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं जिन्हें सूडान गणराज्य से निकाला गया है। साथ ही राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों सहित भाईचारे और मित्रवत देशों के… read-more

रवि, 23 अप्रैल 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sudan crisis, INDIANS, safely evacuated, announces, Saudi Arabia

Courtesy: News 18

 Aligarh Muslim University

फोटो: Navbharat Times

अलिगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सऊदी अरब के प्रिंस को देना चाहती है उपाधि, केंद्र से मांगी इजाजत

अलिगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को D.Litt की मानद उपाधि से सम्मानित करना चाहती है। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए केंद्र सरकार से इजाजत मांगी है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने ये जानकारी जुलाई 10 को साझा की है। ये प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पिछले साल भेजा था जो अबतक विदेश मंत्रालय में लंबित पड़ा है। यूनिवर्सिटी सऊदी के राजकुमार को “वैश्विक बेहतरी” के प्रयासों के लिए सम्मानित करना चाहती है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:53 AM / by रितिका

Tags: Saudi Arabia, Saudi prince, AMU, Aligarh Muslim University

Courtesy: AajTak News

saudi taxi

फोटो: Arab News

टैक्सी का मीटर चालू नहीं होने पर मिलेगी फ्री राइड : सऊदी अरब

सऊदी अरब में टैक्सी चालकों द्वारा यात्रा के दौरान अब मीटर चालू नहीं करने पर फ्री राइड पैसेंजर्स को देनी होगी। सऊदी अरब के ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी ने टैक्सी ड्राइवर्स के लिए नए नियमों को मंजूरी दी है, जिसके बाद ग्राहकों को पैसा खर्च नहीं करना होगा। अब टैक्सी ड्राइवर्स को मीटर से चलना होगा। टैक्सी में ईपेमेंट डिवाइस का होना जरुरी है, जिसके ना होने पर भी यात्री शिकायत कर सकते है।

बुध, 01 जून 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Saudi Arabia, Cabs, Taxi

Courtesy: AajTak News

Corona

फ़ोटो: Reuters

सऊदी अरब में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, कई देशों की यात्रा पर लगाया बैन

सऊदी अरब में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे है ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सऊदी सरकार ने भारत समेत 15 देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। बैन किए गए देशों में भारत,लेबनान,सीरिया,तुर्की,ईरान,अफगानिस्तान,यमन,सोमालिया,इथियोपिया,कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य,लीबिया,इंडोनेशिया,वियतनाम,आर्मेनिया,बेलारूस और वेनेजुएला शामिल हैं। बता दें कि भारत की ओर से सऊदी यात्रा पर कोई बैन नहीं लगाया गया है और ना ही ऐसी कोई जानकारी सामने आई है।… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Saudi Arabia, India

Courtesy: Punjab kesari

Aramco

फोटो: Arab News

सऊदी अरब की अरामको बनी दुनिया की मूल्यवान कंपनी

दुनिया में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल क्षेत्र में काफी तेजी आई है जिस कारण सऊदी अरब की अरामको कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी हो गई है। टेक इंडस्ट्री में आई गिरावट का फायदा भी कंपनी को मिला है। अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी के तौर पर जानी जाती है। मई 12 को अराम को का मूल्य 2.426 ट्रिलियन डॉलर रहा। वहीं एप्पल का शेयर प्राइस 2.415 ट्रिलियन डॉलर रहा।

शुक्र, 13 मई 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Saudi Arabia, Aramco, oil sector

Courtesy: Zee News

Hajj 2022

फोटो: BBC News

हज 2022: कोविड -19 महामारी के 2 साल बाद 79,000 से अधिक भारतीय मुसलमान सऊदी अरब के लिए भरेंगे उड़ान

अधिकारियों ने मई 7 को जानकारी देते हुए बताया कि, कोविड -19 महामारी प्रतिबंधों के दो साल के अंतराल के बाद, 79,237 भारतीय मुसलमान हज-2022 तीर्थयात्रा करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 22,636 हज समूह आयोजकों के माध्यम से जा रही हैं और शेष 56,601 हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से। 83,140 आवेदनों में से 72,170 ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं।

रवि, 08 मई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hajj 2022-, Muslims, Saudi Arabia, Covid-19 Pandemic

Courtesy: Navbharat Times

Shahbaaz Sharif

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

सऊदी अरब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हुआ जमकर विरोध, लगे चोर चोर के नारे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का सऊदी अरब में जमकर विरोध शुरू हो गया है। इसका वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल शरीफ अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब के दौरे पर है। यहाँ मस्जिद ए नवाबी में एंट्री के दौरान बाहर खड़े लोगों ने शाहबाज का विरोध करते हुए चोर चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि सऊदी पुलिस ने नारेबाजी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 05:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shahbaz Sharif, Pakistan, Saudi Arabia

Courtesy: Aajtak

Saudi arabia foreign ministry

फोटो: Al Arabiya

स्वीडन में कुरान जलाने पर सऊदी अरब ने जताई नाराजगी

स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे जानबूझकर की गई घटना दंगे उकसाने वाला कृत्य बताया है। बता दें कि धुर दक्षिणपंथी समूहों ने जानबूझकर कुरान जलाई, जिसके बाद दंगे भड़के। इन दंगों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और तीन लोगों को गोली भी लगी है। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Sweden, Holy Quran, Saudi Arabia

Courtesy: AajTak News

hajj yatra

फोटो: The Times of India

इस वर्ष सिर्फ 10 लाख लोग जाएंगे हज: सऊदी अरब

कोविड 19 मामलों को देखते हुए इस वर्ष भी हज यात्रा प्रतिबंधों के साथ आयोजित होगी। सऊदी अरब मंत्रालय ने टीके की सभी डोज लगवा चुके सिर्फ 10 लाख लोगों को हज यात्रा की अनुमति दी है। इस वर्ष 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। बीते वर्ष भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सख्त फैसला लेते हुए हज यात्रा करने की अनुमति सउदी अरब के कुछ लोगों को ही मिली थी।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Hajj, Annual Hajj, Saudi Arabia

Courtesy: News 18 Hindi