फोटो: Al Jazeera
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अनाधिकारिक तौर पर बने सऊदी अरब के किंग
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के राजा बन गए है। हालांकि उनकी आधिकारिक तौर पर ताजपोशी नहीं की गई है। उनके 86 वर्षीय पिता किंग सलमान की सेहत खराब होने के कारण प्रिंस होम्मद ही विश्व स्तर पर सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे है और देश में गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कर रहे है। प्रिंस सलमान ही किंग्डम की बागडोर संभाल रहे है। इस वर्ष किंग सलमान सालाना बैठक में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
Tags: Saudi Arabia, Saudi Prince Mohammed, Saudi King
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: The New York Times
सऊदी के प्रिंस ने कहा- कुरान ही है हमारा संविधान
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर दिए अपने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा- 'कुरान ही हमारा संविधान है और ये आगे भी रहेगा, हमेशा के लिए'। कोराना महामारी के कारण सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब इनकम टैक्स लगाया जाएगा लेकिन प्रिंस ने इन अटकलों से इनकार किया है।
Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Holy Quran, Constitution
Courtesy: BBC Hindi
फोटो: Teahub
सऊदी अरब में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत
शिक्षा क्षेत्र में तबदीली लाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन-2030 जारी कर दिया है। जिसके तहत वहां के स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति और रामायण-महाभारत के पाठ पढ़ाये जाएंगे। इसका मकसद आने वाले पीढ़ी को दुनिया के अलग अलग देशों के तौर तरीकों और संस्कृति से परिचित कराना है। विजन-2030 के मुताबिक अरब में स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा में पढ़ना जरूरी कर दिया गया है।
Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Ramayana, Mahabharat
Courtesy: ZeeNews
फोटो : NDTV
सऊदी अरब के श्रम कानून में हुए अहम सुधार, करीब 26 लाख भारतीयों को लाभ
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन-2030 और नेशनल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बहुत सारे उदारवादी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सऊदी के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने श्रम सुधारों को लागू किया हैं जिससे बड़ी संख्या में भारतीयों के लाभान्वित होने की सम्भावना हैं। अब विदेशी कामगारों को कई नए अधिकार मिल सकेंगे और कामगारों को सऊदी में रहते हुए अपनी नौकरी बदलने की आजादी होगी। ये श्रम सुधार मार्च 21 से लागू हो… read-more
Tags: UAE, Labour Law, Saudi Prince Mohammed
Courtesy: Aajtak news