फोटो: India TV News
आज घोषित किया जाएगा विज्ञान, कला, वाणिज्य के लिए असम एचएस परिणाम 2022
असम बोर्ड आज कक्षा 12 परिणाम 2022 घोषित करने के लिए तैयार है। जो छात्र असम बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि असम बोर्ड परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि असम बोर्ड आज कक्षा 12 असम बोर्ड विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करेगा। असम बोर्ड कक्षा 12 की… read-more
Tags: assam hs result 2022, Commerce, Science, students
Courtesy: 5G News
फोटो: Careers360
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2022 घोषित। यहां करें चेक
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) या (GSHSEB) ने मई 12 को GSEB 12वीं साइंस का रिजल्ट घोषित कर दिया। जो छात्र गुजरात बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि जीएसईबी परिणाम 2022 गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र gseb.org पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। मुख्य वेबसाइट के अलावा, छात्र अपना GSEB परिणाम 2022 कक्षा 12… read-more
Tags: gseb hsc result 2022, Science, declared
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Nasa
नासा ने ब्लैक होल की आवाज को किया रिकार्ड, सैटेलाइट के जरिये पकड़ा इन ध्वनि तरंगों को
नासा ने हाल ही में एक साउंड को रिलीज किया है और बताया है कि यह आवाज ब्लैकहोल की है और इसे एक सैटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड किया गया है। अब तक यह गलत धारणा बनी हुई है कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है। एक आकाश गंगा पर्याप्त मात्रा में गैस है,यही ध्वनि तरंगों को आगे बढ़ने में मदद करती है। ये आवाज पृथ्वी से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूरी पर स्थित पर्सियस आकाशगंगा में स्थित ब्लैक होल की है।
Tags: NASA, Science, Black Hole, Sound
Courtesy: News18
फोटो: Firstpost
साल 2030 तक होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन: जितेंद्र सिंह
भारत 2030 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिसंबर 9 को राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक दो मानव रहित गगनयानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो लगातार इस मिशन पर काम कर रहा है हालांकि कोरोना के कारण कई मिशन में देरी हुई है।
Tags: Space Station, ISRO, Technology, Science
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Time Magazine
जानें बर्फ से धुंआ निकलने का वैज्ञानिक कारण
हम सब अक्सर बर्फ से धुंआ निकलता देखते हैं, ऐसे में मन में यह प्रश्न उठना लाजिमी है कि आखिर बर्फ से धुंआ निकलता कैसे है। दरअसल बर्फ के आसपास जमी वाष्प ही धुंए के रूप में परिवर्तित होती है। बर्फ के आसपास जमी वाष्प के ज्यादा ठंडा होने पर वाष्प ऊपर की ओर उठता है, और हवा में यह वाष्प धुंए के रूप में नजर आती है।
Tags: Science, Human Interest News, Knowledge
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Space.com
पृथ्वी की चमक में आ रही है गिरावट, रिसर्च में हुआ खुलासा
जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में पृथ्वी की चमक में धीरे-धीरे गिरावट देखने की बात कही गई है। इस रिसर्च के मुताबिक समुद्र के गर्म होने का असर पृथ्वी की चमक पर पड़ता है, परिणामस्वरूप पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। शोधकर्ताओं ने इस शोध में सेटेलाइट मेजरमेंट का भी विश्लेषण किया, जिसके मुताबिक पिछले दो दशकों में पृथ्वी के रिफलेक्टन्स में गिरावट आई है।
Tags: Earth, research, Science, Human Interest stories
Courtesy: Zee News Hindi
फोटोः Oneindia Hindi
जेफ बेजोस ने किया ऐलान, लॉन्च करेंगे खुद का स्पेस स्टेशन
ऐमजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने अक्टूबर 25 को खुद का स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि इस स्पेस स्टेशन में 10 लोग आराम से रह सकेंगे। इस स्पेस स्टेशन का नाम 'ऑर्बिटल रीफ' रखा गया है। साथ ही बताया कि वर्ष 2025 के बाद इस अंतरिक्ष स्टेशन को कभी भी लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके जरिए माइक्रोगैविटी रिसर्च और विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
Tags: Jeff Bezos, new launch, Science, Space Station
Courtesy: navbharat times
फोटोः UP Kiran
अक्टूबर और नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे सात बड़े एस्टेरॉयड
वैज्ञानिकों ने अक्टूबर और नवंबर के महीने में पृथ्वी के पास से सात बड़े एस्टेरॉयड के गुजरने का दावा किया है। वैज्ञानिकों द्वारा धरती को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार इन एस्टेरॉयड के मार्ग, गति एवं नुकसान के बारे में पता लगाने का कोशिश की जा रही है। इनमें से ज्यादातर एस्टेरॉयड 140 मीटर जबकि सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 380 मीटर का है। वैज्ञानिकों के अनुसार दो एस्टेरॉयड अक्टूबर और पांच एस्टेरॉयड नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे।
Tags: Asteroids, Earth, Science, environment
Courtesy: AajTak News
फोटोः Navbharat Times
सूरज के खत्म होने पर धरती से समाप्त हो जाएगा जीवन और गुरुत्वाकर्षण
वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल और सूरज के बारे में स्टडी करने के बाद यह पता लगा है कि सूरज लगभग 460 करोड़ वर्ष का है। किन्तु अगले करोड़ों वर्षों में किसी प्रक्रिया द्वारा सूरज एक व्हाइट ड्वार्फ ग्रह बन जाएगा। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के जोशुआ ब्लैकमैन के अनुसार सूरज के केंद्र का खात्मा हो जाएगा या वह छोटा हो जाएगा। जिससे वह गर्मी उत्पन्न नहीं कर सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही धरती पर जीवन और गुरुत्वाकर्षण समाप्त होने लगेगा।
Tags: White dwarf Star, environment, Earth, Science
Courtesy: Zee News Hindi
फोटोः News18
एस्टरॉयड्स की स्टडी के लिए अंंतरिक्ष से बाहर जाएगा लूसी स्पेसक्राफ्ट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) एस्टेरॉयड्स के अध्ययन के लिए 'लूसी एस्टेरॉयड स्पेसक्राफ्ट' मिशन लॉन्च कर रही है। लूसी एस्टेरॉयड के लॉन्च विंडो का आरंभ अक्टूबर 16 से होगा। यह एस्टेरॉयड अंतरिक्ष में प्राचीन एस्टेरॉयड्स की स्टडी करने के साथ सौर मंडल की उत्पत्ति के रहस्यों का पता लगाएगी। लूसी एस्टेरॉयड 12 वर्षों में सौर मंडल से बाहर जाएगा। इस मिशन के लिए 7387 करोड़ रुपए की लागत आई है।
Tags: NASA, asteroid study, Science
Courtesy: AajTak News