header ammonites

फोटोः Hakai Magazine

6.6 करोड़ वर्ष पहले विलुप्त हुए एक विचित्र जीव के जीवाश्म की हुई खोज

अटलांटिक महासागर में 8 करोड़ साल पहले रहने वाले एक विचित्र जीव के जीवाश्म की खोज की गई है जिसका नाम अमोनाइट्स है। यह खोलवाले सीफैलोपोड्स के जैसे थे। यह 6.6 करोड़ वर्ष पहले विलुप्त हो गए थे। इसकी लंबाई मानव जितनी होने के साथ आधा स्क्विड और आधा घोंघे के आकार की थी। वैज्ञानिक इसके आकार में इतने बड़े होने के वजह की खोज कर रहे हैं। यह नवंबर 10 को जर्नल PLOS One में प्रकाशित हुई थी। 

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ammonites, atlantic ocean, human size, science news

Courtesy: AajTak

Plastic Toys

फोटोः Quora

घर पर उपयोग होने वाले खिलौनों और कपड़ों से हो सकता है कैंसर

ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार खिलौनों और कपड़ों के जरिए हर दिन 7000 माइक्रो प्लास्टिक कण बच्चों एवं व्यस्कों के शरीर में सांसो की सहायता से जाते है। यह कण तंबाकू जैसे ही जहरीले हैं, जिससे कैंसर जैसे बीमारियां होती है। स्टडी के मुताबिक माइक्रो प्लास्टिक कण शरीर में 100 गुना ज्यादा क्षमता से पहुंचता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी पर भी असर डालते है। शरीर में भी ये टूटते नहीं है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by Surbhi Shaw

Tags: cancer risk, synthetic clothes, plastic toy, study reports, science news

Courtesy: ZEE News

ocean plastic waste

फोटोः NDTV.com

कोरोना महामारी के कारण महासागरों में गया 25,000 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा

कोरोना महामारी के कारण जमा हुए 80 लाख टन से अधिक प्लास्टिक कचरे में से 25,000 टन से अधिक कचरा महासागरों में फेंका गया है। "प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज" पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार तीन से चार वर्षों के अंदर महासागर के प्लास्टिक मलबे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा लहरों की सहायता से समुद्र तटों पर आ सकता है। मलबे का एक छोटा हिस्सा समुद्र में जाने के बाद महासागर के बेसिन केंद्रों में फंस जाएगा।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Plastic Waste, Coronavirus, science news

Courtesy: Navbharat Times

NASA

फोटोः Amrit Vichar

नासा ने बढ़ाई चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अभियान की अवधि

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अभियान का समय वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है जिसमें वह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने वाली थी। यह अभियान 2024 में होना था। इस बात की जानकारी नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने नवंबर 9 को दी। उन्होंने बताया है कि अभियान में लैंडिग सिस्टम विकसित करने के लिए पर्याप्त धन नहीं देने एवं ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण काम में रुकावट आई है। 

बुध, 10 नवंबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, mission, BLUE ORIGIN, science news

Courtesy: Navbharat Times

Red Dust

फोटोः NTN24

चीन की स्टील कंपनी के कारण लाल धूल से गांव में फैला कैंसर

चीन के सर्बिया में मध्य रैडिनैक नामक गांव में स्टील कंपनी स्मेडरेवो के कारण पूरा गांव लाल धूल की चादर से ढक गया है। इस कम्पनी से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ कैंसर भी मिला है। इस गांव में पिछले एक दशक में कैंसर के मामले चार गुना बढ़ गए हैं। जिसके कारण इस गांव के लोग इस कंपनी को बंद करने के साथ लाल धूल की चादर साफ करने की मांग कर रहे हैं।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: chinese steel mill, serbian town, red dust, Cancer, science news

Courtesy: AajTak

Nereus asteroid

फोटोः Naidunia

अगले महीने धरती के पास से गुजरेगा एफिल टॉवर के आकार का एस्ट्रॉयड

नासा के अनुसार दिसंबर 11 तक फ्रांस के एफिल टॉवर के आकार का एक विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है, जिसके कारण नासा ने चेतावनी भी जारी की है। 4660 Nereus नाम का यह एस्ट्रॉयड फुटबॉल की पिच से करीब 3 गुना बढ़ा है। अगर यह धरती से टकराता तो इसके परिणाम बहुत डरावने हो सकते हैं। यह धरती से 39 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। नासा ने इस एस्ट्रॉयड को खतरनाक श्रेणी में रखा है।

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, Eiffel Tower, Nereus asteroid, science news

Courtesy: Navbharat Times

Dolphin

फोटो : Navbharat Times

प्रशांत महासागर में दिमाग खाने वाले फंगस से हुई डॉल्फिन्स की मृत्यु

क्रिप्टोकोकस गट्टी नाम का फंगस प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम में तेजी से फैल रहा है। यह फंगस दिमाग को बुरी तरह प्रभावित करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1997 से 2016 के बीच इस फंगस के कारण 42 डॉल्फिन्स और पॉरपॉएज मृत हालत में मिली थी। इस उष्णकटिबंधीय फंगस द्वारा डॉल्फिन्स के फेफड़े और दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। साथ ही यह दिमाग को अंदर ही अंदर खा जाता है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 06:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: brain invading fungus, Cryptococcus gattii, dolphin, science news

Courtesy: Aajtak News

Aegean sea

फोटो: Daily Mail

एजियन सागर में मिले प्राचीन जहाज के मलबे के अवशेष

ग्रीक द्वीप काइथिरा के निकट एजियन सागर में एक प्राचीन जहाज के मलबे के अवशेष मिले है। यह खोज ग्रीक पावर ट्रांसमिशन कंपनी इंडिपेंडेंट पावर ट्रांसमिशन ऑपरेटर एसए द्वारा समुद्री सर्वेक्षण के दौरान की गयी है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह मलबा समुद्र के अंदर 222 मीटर की गहराई में मिला है। साथ ही खोज में मिले अवशेष को चौथी से लेकर पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व के बीच का बताया जा रहा है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 05:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ancient shipwreck, discovered, aegean sea, science news

Courtesy: navbharattimes

firing solar flares

फोटो : DW

सूरज से लगातार निकल रहीं भयानक सौर लपटें, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

सूरज से लगातार भयानक सौर लपटों के उत्पन्न होने के कारण पावर ग्रिड और धरती का चक्‍कर काट रहे उपग्रहों को हानि हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार कई लपटें सीधे धरती की तरफ आ रही है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया कि सूरज में नवंबर 1 से अब तक 3 बार भारी विस्‍फोट हुआ है। इस विस्फोट का नाम कोरोनल मास इजेक्शन है। इसके कारण अंतरिक्ष में गैस का गुबार और चुंबकीय क्षेत्र भी उतपन्न होता है। 

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: coronal mass ejections, firing solar flares, Earth, science news

Courtesy: navbharat times

grown green peppers

फोटोः Indiasamachar

नासा ने अंतरिक्ष में उगाई शिमला मिर्च की सब्जी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अंतरिक्ष में शिमला मिर्च की सब्‍जी उगाई गई है। नासा ने अक्टूबर 29 को यह जानकारी दी कि इस सब्जी को हैबिटाट-04 में पैदा किया गया है। इसके बाद वहां मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने इस शिमला मिर्च की एक डिश बनाई और उसका आनंद लिया। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्रियों ने शिमला मिर्च के पौधे की सूक्ष्‍मजीवी विश्‍लेषण, स्‍वाद, पोषक तत्‍व और बनावट की भी जांच की है। 

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, Astronaut, science news, Human Interest stories

Courtesy: navbharat times