organic burial pods

फोटोः Indiatimes.com

अब मृत शरीरों को पेड़ों में बदलेगी कैप्सुला मुंडी कंपनी

कैप्सुला मुंडी नामक कंपनी मृत शरीरों को पेड़ों में बदलना चाहती है। इसके तहत ऑर्गेनिक बरियल नाम के एक खास पॉड्स में मृत शरीर को डाला जाएगा और फिर उसे पेड़ों में बदला जायेगा। इस अंडाकार आकृति वाले पॉड्स में मृत शरीर को महिला के गर्भ में भ्रूण के रूप में रखा जाएगा। जमीन के अंदर इसको लगाने के बाद यह पॉड और शरीर पूरी तरह गल जाएगा एवं शरीर से निकलने वाले पोषक तत्व पेड़ का विकास करेंगे।

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 05:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: organic burial pods, bodies, Trees, science news

Courtesy: Aajtak News

exaflop quantum supercomputers

फोटोः Patrika

चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया के पहले सुपर कंप्‍यूटर का किया निर्माण

चीन के वैज्ञानिकों द्वारा दुनिया के सबसे तेज कंप्‍यूटर की तुलना में 10 लाख गुना ज्‍यादा ताकतवर सुपर कंप्‍यूटर का निर्माण किया गया है। चीन द्वारा अभी भी इस क्‍वांटर कंप्‍यूटर्स पर काम जारी है। वहीं चीन के नैशनल सुपरकंप्‍यूटिंग सेंटर ने दुनिया के पहले 'एक्‍साफ्लॉप' क्‍वांटम कंप्‍यूटर के निर्माण का दावा किया है। यह कंप्यूटर हर काम करने में सक्षम होगा। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया से कई वर्षों तक इस सुपर कंप्‍यूटर को छिपाकर रखा था। 

सोम, 01 नवंबर 2021 - 07:05 PM / by Surbhi Shaw

Tags: chinese scientists, fastest computers, exaflop quantum supercomputers, science news

Courtesy: navbharattimes

delta plus variant

फोटोः Amar Ujala

वैज्ञानिकों के मुताबिक डेल्टा प्लस नहीं है चिंता का कारण

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार डेल्टा प्लस के नाम से जाना जाने वाला AY.4.2 डेल्टा का ही एक प्रकार है। हालांकि यह डेल्टा जितना घातक नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह डेल्टा वैरिएंट से अलग है। यह ब्रिटेन में डेल्टा की जगह लेने में अधिक समय ले रहा है इसलिए यह चिंता का कारण नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 29 को AY.4.2 के न्यूयॉर्क में पांच मामले और कैलिफोर्निया में दो मामले सामने आए हैं। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 05:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Britain, delta plus variant, Coronavirus, science news

Courtesy: navbharat times

aurora polar lights

फोटोः NASA

सूरज के हिस्से से उत्पन्न हुए सौर तूफान से रंगीन होगा आसमान

वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज के हिस्से से उत्पन्न हुआ सौर तूफान तेज रफ्तार के साथ धरती के करीब आ रहा है। यह तूफान अक्टूबर 30 या 31 को कभी भी धरती के वायुमंडल को छू सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली के पहले इस सौर तूफान के कारण आसमान में रंगीन रोशनी दिखाई देगी। वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक उत्तरी अमेरिका में अक्टूबर 30 की रात को आसमान में हरे रंग की रोशनी दिखाई पड़ सकती है। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 08:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: solar storm, earth sky, diwali light, aurora polar lights, science news

Courtesy: Navbharat Times

godzilla

फोटोः AajTak

अंतरिक्ष के बादलों में दिखी 'गॉडज़िला' की आकृति

कैलटेक खगोलशास्त्री रॉबर्ट हर्ट को अंतरिक्ष के बादलों में 'गॉडज़िला' की आकृति दिखाई दी। रॉबर्ट हर्ट नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलिस्कोप द्वारा आकृतियों का अनुभव कर उसकी तस्वीरें लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी भी प्रकार के मॉन्स्टर की आकृति की खोज नहीं कर रहे थे। किन्तु आसमान के किसी क्षेत्र को ध्यान से देखने के बाद आंख और मुंह जैसी आकृति दिखी जिससे उन्होंने गॉडज़िला की कल्पना कर ली। 

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: godzilla shape, Space, space telescope, NASA, science news

Courtesy: Navbharat Times

sun fires off

फोटोः ZEE News

सूरज से निकले सौर तूफान के कारण 3 दिनों तक धरती पर खतरा

पृथ्वी की ओर वाले सूरज के हिस्से में अक्टूबर 28 को एक बड़े विस्फोट के कारण सौर तूफान यानी कोरोनल मास निकला है। इसी कारण कुछ समय के लिए दक्षिण अमेरिका में रेडियो ब्लैक आउट हुआ था। वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया के कुछ हिस्सों में अक्टूबर 29 और 31 को रेडियो फ्रिक्वेंसी के अवरोधित होने की आशंका जताई जा रही है। NASA के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जरवेटरी के मुताबिक यह शक्तिशाली सौर तूफान है।

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 07:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: sun fires off, major solar flare, sunspot, science news

Courtesy: Aajtak News

Bird Flu

फोटोः Navbharat Times

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों से हेल्थ एक्सपर्ट है परेशान

चीन में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बर्ड फ्लू के वैरिएंट्स बदलने के कारण ज्यादातर लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन में वर्ष 2021 में 21 लोग H5N6 बर्ड फ्लू वैरिएंट के शिकार हुए हैं। किन्तु पिछले वर्ष इसके केवल पांच मामले ही सामने आए थे। चीन ने खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस बात की जानकारी दी है। इसके चपेट में आए ज्यादातर लोग पोल्ट्री फॉर्म में काम करते हैं।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, cases Increase, china news, science news

Courtesy: AajTak

Earth

फोटोः BNT

रहस्यमयी रेडियो सिग्‍नल का सच आया सामने

पृथ्वी पर आ रहे रहस्‍यमयी रेडियो सिग्‍नल के बारे में नई जानकारी सामने आई है। ये रेडियो सिग्‍नल धरती के किसी टूटे हुए कंप्‍यूटर द्वारा आ रहे है। वर्ष 2019 में अनुमान लगाया गया था कि यह रेडियो सिग्‍नल प्रोक्सिमा से आ रहे हैं, लेकिन इस सिग्‍नल को कई बार स्‍कैन करने के बाद पता चला कि यह प्रोक्सिमा से नहीं आ रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की खगोलविद सोफिया शेख के अनुसार यह 982MHz का सिग्नल किसी इंसानी तकनीक द्वारा बनाया गया था। 

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 07:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: alien signal, proxima centauri, broken computer, Earth, science news

Courtesy: navbharattimes

Earth

फोटोः ZEE News

पृथ्वी की गति धीमी होने से दुनियाभर के वैज्ञानिक हुए हैरान

पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने के कारण दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान है। इससे पहले वर्ष 2020 में पृथ्वी अपने अक्ष पर समान्य से ज्‍यादा तेज घूमने लगी थी। यह सिलसिला इस वर्ष के 6 महीने पहले तक जारी थी। लेकिन एक बार फिर पृथ्वी के घूमने की गति में बदलाव आया है। वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु घड़ी की मदद से सटीक समय एवं पृथ्‍वी की गति में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by Surbhi Shaw

Tags: earth spin, slows down, axis, science news

Courtesy: Navbharat Times

atmospheric river

फोटोः Yahoo News

कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण आसमान में पांचवीं श्रेणी की खतरनाक वायुमंडलीय नदी का बहाव बन रहा है, जिसके कारण यहां तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही ऊंचाई वाली जगह पर बर्फबारी भी हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार बम विस्फोट जैसे मौसम में तेजी से परिवर्तन हो तो उसे बॉम्बोजेनेसिस कहा जाता है। बॉम्ब साइक्लोन के वायुमंडलीय नदी में मिलने के कारण इसकी शक्ति बढ़ गई है।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: bomb cyclone, California, atmospheric river, science news

Courtesy: AajTak News