Time Travel

फोटोः Dailyhunt

भविष्य में निश्चित रूप से है संभव है टाइम ट्रैवल

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और मैथ्स के प्रफेसर और वर्ल्ड साइंस फेस्टिवल के को-फाउंडर Brian Greene ने कहा है कि भविष्य में टाइम ट्रैवल निश्चित रूप से संभव है। आइंस्टीन के अनुसार अगर प्रकाश की गति से अंतरिक्ष में जाये और यात्रा करके वापस लौटे तो समय धीरे हो जाती है। इससे पृथ्वी के बाहर कदम रखने पर भविष्य में यात्रा करने का समय मिलेगा। वहीं टाइम ट्रैवल यानी अतीत की यात्रा को लेकर अभी विवाद चल रहा है। 

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Scientist, time travel, science news

Courtesy: navbharat times

Flying Fox

फोटो: iNaturalist

लाओस में मिले कोरोना संक्रमण फैलाने वाले चमगादड़

पूरी दुनिया मे तांडव मचाने वाले कोरोना वायरस के लिए हर कोई चमगादड़ को ही कुसूरवार ठहराता है। अब चीन के पड़ोसी देश लाओस के कुछ वैज्ञानिकों ने एक स्टडी में दावा किया है कि लाओस की गुफाओं में जो चमगादड़ मिले हैं, उसमें कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण दिख रहे है। ये लक्षण मनुष्यों को सीधे संक्रमित कर उनकी जान लेने में सक्षम है। बता दें कि कोरोना वायरस 2019 में चीन के वुहान की एक लैब से फैला था।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 08:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, China, Scientist, bats

Courtesy: Amar Ujala

Whitest Paint

फोटो: Hindustan Times

एक ऐसा सफेद पेंट जिसको लगाने से घर मे महसूस होगी एसी की ठंडक

पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे सफेद पेंट की खोज की है, जिससे गर्मी का बिल्कुल एहसास नही होगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह नया पेंट सूर्य की 98.1% किरणों को परावर्तित करता है, जिसके कारण घर की इमारतों का तापमान बहुत कम हो जाता है। इस पेंट का इस्तेमाल अगर 1,000 वर्ग फीट की छत पर किया जाये तो इससे 10 किलोवाट के एसी जितनी ठंडी प्राप्त हो सकती हैं।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Researchers, Scientist, white paint, Air Conditioner

Courtesy: NDTV Hindi

Ganga River

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

केंद्र द्वारा गंगा में सार्स-सीओवी-2 पर किया जा रहा अध्ययन: रिपोर्ट

केंद्र द्वारा यह अध्ययन हो रहा है कि नदी के पानी में सार्स-सीओवी-2 या नोवेल कोरोना वायरस मौजूद है या नहीं है। लखनऊ स्थित भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान के निदेशक सरोज बारिक ने बताया कि "कई चरणों में अध्ययन हो रहा है और कन्नौज एवं पटना के 13 स्थलों से नमूने पहले ही एकत्र हो गए हैं। पानी में मौजूद वायरस के आरएनए को निकालकर उसमें कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जांच हो रही है"। 

मंगल, 08 जून 2021 - 11:55 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, research, Scientist, Ganga

Courtesy: Amar Ujala

Old couple smiling

फोटो: HealthLine

वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का खोजा तरीका, 120 वर्ष तक बढाई जा सकती इंसानों की उम्र

इजराइल के बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसानों की उम्र को 120 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर इंसानों की उम्र लंम्बी की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर किया था, जिससे चूहों की उम्र 23 फीसदी तक बढ़ गई थी। यह प्रयोग आने वाले वाले समय में बंदरों और इंसानों पर भी किया जाएगा।

शुक्र, 04 जून 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Scientist, Research Study, Israel, animals

Courtesy: Bhaskar

Covid 19 Shahid Jameel

फोटो: Business Standard

वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने दिया वैज्ञानिक सलाहकार पद से इस्तीफा

सीनियर वायरोलॉजिस्ट डॉ. शाहिद जमील ने भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के वैज्ञानिक सलाहकार ग्रुप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है। शाहिद जमील को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। सरकार ने उन्हें जीनोम स्ट्रक्चर की पहचान करने का जिम्मा दिया था। इसके साथ ही वो वायरस से जुड़े विभिन्न मसलों पर सलाहकार भी थे। वो अशोका यूनिवर्सिटी में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंस के डायरेक्टर का पद भी संभाल रहे थे।

सोम, 17 मई 2021 - 12:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, health care, Scientist, Resignation

Courtesy: Dainik Jagran

नीलाम होने जा रही है अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखी "E = mc2" फार्मूले वाली प्रसिद्ध चिट्ठी

दुनिया को सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की एक चिट्ठी नीलाम होने जा रही है। उनकी इस चिट्ठी में प्रसिद्ध "E = mc2" द्रव्यमान ऊर्जा समीकरण का जिक्र है। आइंस्टीन द्वारा अक्टूबर 26,1946 को इस एक पेज की लिखी चिट्ठी में उन्होंने 4 ज्ञात उदाहरण दिए हैं। यह चिट्ठी उन्होंने अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक सिल्बरस्टीन को एक सवाल के जवाब में लिखी थी। फिलहाल इसकी नीलामी मई 13 से शुरू हो कर मई 20 तक चलेगी।

गुरु, 13 मई 2021 - 06:15 PM / by Shruti

Tags: Auction, Albert Einstein, Scientist, Letter, equation

Courtesy: RRAuction

NASA Helicopter sound

फोटो: The newyork times

नासा ने साझा की मंगल ग्रह पर स्थित हेलीकॉप्टर की आवाज़

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल (नासा) ने मंगल पर भेजे गए अपने हेलीकॉप्टर की तस्वीरें और वीडियो जारी करने के बाद उसकी आवाज साझा की है। यह आवाज मच्छर के भिनभनाने की आवाज जैसी लगती है। नासा की कैलीफोर्निया स्थित 'जेट प्रपल्शन लेबोरेटरी' ने मई 7 को 'इन्जेनुइटी' हेलीकॉप्टर के 5वें परीक्षण के उड़ान भरने से पहले फिलहाल एक ऑडियो क्लिप जारी कर दी है।  2,500 परिक्रमण प्रति मिनट की गति के कारण ब्लेड की आवाज धीमी थी।

शनि, 08 मई 2021 - 07:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: NASA, Helicopter, Invention, Scientist

Courtesy: Web Dunia

Corona

फ़ोटो: India Today

मई के शुरुआती हफ्ते में अपने चरम बिंदु पर होगा कोरोना: अध्ययन

एक गणितीय मॉडल की मदद से किये गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत में 3-5 मई के बीच कोरोना की दूसरी लहर सबसे अधिक होगी। हालांकि वैज्ञानिकों ने यह साफ कर दिया है कि इसके बाद देश में संक्रमण दर में गिरावट आने लगेगी। बता दें कि फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमण से रोज़ाना औसत 3 लाख मामलें दर्ज किए जा रहे हैं व जरूरी चीज़ें आयात करनी पड़ रही है।

शनि, 01 मई 2021 - 04:22 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Scientist, research, new strain

Courtesy: Live hindustan

PM Modi

फ़ोटो: Wallpapertip

कोरोना के अध्ययन को लेकर 300 वैज्ञानिकों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

देश के करीब 300 वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना को लेकर सभी अध्ययन करने की इजाज़त मांगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के जरिये संक्रमण के सभी पहलुओं को समझा जा सकेगा। पीएम के लिए इस पत्र को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शशिधरा और कोलकाता के एनआईबीएमजी के वैज्ञानिक प्रोफेसर प्राथो मजूमदार ने ड्राफ्ट किया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट पर भी अध्ययन करने की अपील की है। 

शनि, 01 मई 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Scientist, PM Modi, variant, Covid-19

Courtesy: Aajtak