फोटो: Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी ने रिसर्च के छात्रों को इनोवेशन करने के लिए किया प्रोत्साहित
पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर 10 को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित केंद्र राज्य विज्ञान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिसर्च व इनोवेशन को वैश्विक केंद्र बनाने की अपील की। इसके लिए कई स्तर पर एकसाथ काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान को ध्यान में रखते हुए विकास कर रहा है। स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजने के लिए भी रिसर्च जरुरी है।
Tags: PM Narendra Modi, Scientists, research
Courtesy: Zee News
फोटो: News Aroma
वैज्ञानिकों ने पहली बार की मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक की खोज
वैज्ञानिकों ने पहली बार यह प्रदर्शित किया है कि 77 फीसदी लोगों के रक्त में प्लास्टिक के कण जैसे- पानी की बोतलें, किराने की थैलियां, खिलौने और डिस्पोजेबल कटलरी के माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं। रक्त में इनका मिलना यह स्पष्ट करता है कि ये कण शरीर के अंगों में जमा हो सकते हैं। वैज्ञानिक पत्रिका एनवायरनमेंट इंटरनेशनल में प्रकाशित शोध से पता चलता है, हमारे रहने वाले वातावरण से प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े मानव रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाते… read-more
Tags: Scientists, microplastics, human blood
Courtesy: Down To Earth
फोटो: Zazzle
वैज्ञानिकों ने बनाई ऐसी टीशर्ट जो बताएगी व्यक्ति की हार्टबीट
वैज्ञानिकों ने ऐसी टीशर्ट की खोज की है जो हार्ट संबंधित जानकारी रियल टाइम में बताती है। Ary News के मुताबिक ओकोस्टिक फेब्रिक से निर्मित टीशर्ट इंसान के शरीर में माइक्रोफोन के तौर पर काम करती है। टीशर्ट पहनने पर ये शरीर की ध्वनि को मैकेनिकल वाइब्रेशन में बदलकर इल्केट्रिक सिग्नल में बदलेगी। इसे पहनने से दिल, श्वसन तंत्र की स्थिति के संबंध में रियल टाइम की जानकारी मिल सकेगी।
Tags: Scientists, T shirt, rapid heart beat, heart beat
Courtesy: Zee News
फोटो: Medium
मन के विचारों को बातों में बदलेगी ये नई तकनीक
वैज्ञानिकों ने ऐसा कंप्यूटर का निर्मित किया है जो मन के विचारों को शब्दों में बंया कर सकता है। नीदरलैंड्स और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने मिलकर इसका निर्माण किया है। इस तकनीक से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जो बोलने में अक्षम है। दरअसल वैज्ञानिकों ने तकनीक का एक मिर्गी पीड़ित महिला टेस्ट किया जिसमें सामने आया कि वो जो सोचती थी वो बोलती भी थी। इस संबंध में स्टडी साइंटिफिक जर्नल कम्यूनिकेशन बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है।
Tags: Technology, latest technology, Scientists
Courtesy: AajTak News
फोटोः ZEE News
वैज्ञानिकों ने की पानी से भरे एक्सोप्लैनेट की खोज
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में L98-59 तारे की परिक्रमा करने वाले एक एक्सोप्लैनेट की खोज की है जो पूरी तरह से पानी से भरा है। एक्सोप्लैनेट पर पानी की मौजूदगी के कारण यहां जीवन का अनुमान लगाया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रह का द्रव्यमान शुक्र ग्रह से आधा है। L98-59 तारे के खास होने का कारण इसकी दूरी है। यह धरती से 35 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।
Tags: Solar system, Exoplanet, Scientists, Science
Courtesy: navbharat times
फोटो: Nokia Bell Labs
कोरोना रोधी टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार
कोरोनावायरस के लिए कोरोना रोधी टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। दरअसल,चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर चार को की जाएगी। नोबेल पुरस्कार के सभी विजेताओं के नामों की घोषणा अक्टूबर चार से अक्टूबर ग्यारह के बीच की जानी है। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिलने से पूर्व ही दोनों वैज्ञानिकों कैटलिन कारिको और ड्रू वीजमैन के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।
Tags: Nobel Prize Medicine Award, Corona Vaccine, Invention, Scientists
Courtesy: Hindustan News
फोटो: Zee News
कोरोना के बाद अब डेंगू के खिलाफ भी होगा DNA वैक्सीन का इस्तेमाल
कोरोना से लड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डीएनए वैक्सीन को अब डेंगू जैसी अन्य बीमारी के लिए भी इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का मानना है कि डीएनए वैक्सीन वाली तकनीक का इस्तेमाल डेंगू के खिलाफ जंग में भी कारगर साबित होगा। कोविड-19 के खिलाफ डीएनए वैक्सीन के लिए मंजूरी हासिल करने वाली हैदराबाद स्थित 'जाइडस कैडिला' पहली कंपनी है, जिसके द्वारा विकसित डीएनए वैक्सीन ZyCoV-D ने वैज्ञानिकों नई उम्मीद दी गयी है।… read-more
Tags: DNA Vaccine, Dengue, Scientists, research
Courtesy: Hindustan News
फोटो: Nation One
1980 में विलुप्त हो चुके जानवर को वैज्ञानिकों ने किया जीवित
अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा विलुप्त हो चुकी प्रजाति को दोबारा जीवित कर लिया गया है। 'ब्लैक फुटेड फेरेट (Black Footed Ferrets)नाम की प्रजाति सन् 1980 के दशक में विलुप्त हो गई थी। हाल ही में वैज्ञानिकों को फेरेट का फ्रोज़न टिश्यू मिला था, जिसके बाद क्लोनिंग की प्रक्रिया के जरिए फेरेट को जिंदा किया गया है। बता दें कि धरती पर इस प्रजाति के मात्र 650 ब्लैक फुटेड फेरेट ही जीवित हैं।
Tags: Extinct animals, America, Researchers, Scientists
Courtesy: India times
फोटो: The Times of India
बदलते मौसम के साथ बढ़ता है कोरोना संक्रमण का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों की स्टडी में पता चला है कि इसके फैलने के लिए मौसम जिम्मेदार होता है। शहरों की भौगोलिक स्थितियां भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वैज्ञानिकों ने पुणे, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में इसे लेकर स्टडी की। इस स्टडी में वैज्ञानिकों को अलग-अलग शहरों और मौसम में भिन्न नतीजे प्राप्त हुए। ये बात पता चली कि पूरे भारत में कोरोना अधिकतर हवा में तैरने वाली बूंदों के जरिए हुआ।
Tags: Coronavirus, Coronavirus Pandemic, Scientists, research
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Guardian
वैज्ञानिकों ने की एक नए द्वीप की खोज, उत्तरी ध्रुव का सबसे करीबी जमीनी इलाका
वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नए द्वीप की खोज की है। यह द्वीप उत्तरी ध्रुव के सबसे करीब का जमीनी इलाका है। यह नया द्वीप ग्रीनलैंड और डेनमार्क की समुद्री सीमा के बीच है। वैज्ञानिक ग्लेशियरों के बढ़ते तापमान के अध्ययन के लिए ऊड़ाक द्वीप पर गए थे, लेकिन जीपीएस खराब होने के कारण वो कहीं अलग पहुंच गए। बाद में नक्शा देखने पर वैज्ञानिकों को पता चला की उन्होंने नए द्वीप की खोज कर ली है।
Tags: island, New discovery, Scientists, environment
Courtesy: Aaj Tak News