Monsoon

फोटो: Indian Express

मॉनसून अपडेट: भारत में दो दिन देरी से शुरु हो सकता है माॅनसून

केरल में मॉनसून के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अब जून 03 तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल पर काफी प्रभाव पड़ा है। विभाग ने कहा, 'एक जून से हवाओं में तेजी आएगी, तीन जून के आसपास मॉनसून पहुँच सकता है।'

सोम, 31 मई 2021 - 11:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Indian Monsoon, Kerala, PLEASENT, Seasonal

Courtesy: Zee News

delhi rain

फोटो: Weather Channel

दिल्ली में झमाझम बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकार्ड

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का सिलसिला थम गया है, लेकिन कई इलाकों में हल्की बारिश अभी भी जारी है। कई इलाकों में कल से कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का दौर चल रहा था। खराब मौसम के कारण कल मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में मई के महीने में एक दिन में 35 साल बाद इतनी अधिक बारिश हुई है। इससे पहले मई 24, 1976 को 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

गुरु, 20 मई 2021 - 01:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: rain, Delhi, Seasonal, WEATHER

Courtesy: Aajtak News

Rain might happen in few Indian states

फोटो: Oneindia

देश के कई राज्यों में हुआ मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान में कई जगह पर हल्की बारिश के अलावा धूल भरी आंधी चली, जबकि पंजाब और हरियाणा के 1-2 जिलों में बारिश के साथ आंधी आई। उत्तर-पूर्वी राज्यों और मध्य भारत के कई इलाकों में काफी समय से बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं।

मंगल, 04 मई 2021 - 08:52 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: weather forecast, rainfall, Seasonal

Courtesy: Dainik Jagran

Rain might occur in several states of India

फोटो: DAINIK JAGRAN

मई 3 तक मौसम विक्षोभ होने से बारिश की मिली चेतावनी

मई के पहले सप्ताह में मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी आंधी व गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के साथ लगभग 12 स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। बिहार, उड़ीसा, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव हो सकता है। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार हैं।

शनि, 01 मई 2021 - 09:15 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: rain, Thunderstorm, Seasonal, weather forecast

Courtesy: Dainik Jagran

kakdi

फोटो: Krishi Jagran

गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है ककड़ी

गर्मी के मौसम में ककड़ी के सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। ककड़ी में पोटेशियम होता है, जो सोडियम के प्रभाव के साथ साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।  पेट के लिए भी ककड़ी का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज़ की दिक्कत दूर होती है। ककड़ी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। ककड़ी में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।  इसका सेवन करने से गैस और अपच जैसी परेशानी से भी निजात मिलती है |

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 05:42 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: health care, cucumber, health benefits, summer, Seasonal

Courtesy: Patrika News