SEBI Chairperson Madhvi Buch

फोटो: Asianet News Hindi

SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं माधबी पुरी बुच

माधबी पुरी बुच को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के नए अध्यक्ष के तौर पर फरवरी 28 को चेयरमैन अजय त्यागी के जगह नियुक्त किया है। पहली बार मार्केट रेग्युलेटर सेबी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। माधवी प्राइवेट क्षेत्र से मार्केट रेगुलेटर के सबसे बड़े पद तक पहुंची हैं। माधबी पुरी बुच की नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए होगी। सेबी के पूर्व चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल फरवरी 28 को खत्म हो गया है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 11:55 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: SEBI, appointed, New Chairperson, first female head

Courtesy: Financial Express

LIC IPO

फोटो: Lokmat.com

जल्द आएगा एलआईसी का आईपीओ, एलआईसी ने सेबी के पास जमा किया डीआरएचपी

देश के सबसे बड़े IPO की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार के इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (DIPAM) के सचिव ने ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए बताया LIC के IPO के लिए SEBI के पास DRHP जमा करा दिया गया है।  SEBI में दाखिल ड्राफ्ट रेड हैरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) में बताया गया है कि सरकार LIC के 31.6 करोड़ इक्विटी शेयर्स बेचेगी। सेबी की मंजूरी के LIC का… read-more

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: lic ipo dipam, bussiness, Draft, SEBI

Courtesy: Aaj Tak

SEBI Bans Anil Ambani And Reliance Home Finance From The Share Market

फोटो: The Economic Times

सेबी ने किया अनिल अंबानी, अन्य को 3 महीने के लिए बाजार से प्रतिबंधित

सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस, उसके प्रमोटर और उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य को प्रतिभूतियों को खरीदने या बेचने से रोक दिया है। सेबी ने कहा कि प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरह से अगले आदेश तक सौदा नहीं कर सकता है। अंबानी और अन्य व्यक्तियों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित करने का निर्णय कंपनी से कथित रूप से धन की हेराफेरी करने के लिए लिया गया है।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ANIL AMBANI, reliance home finance, SEBI

Courtesy: Navbharat Times

Adani Wilmar Star Health Insurance

फोटो: Times Now News

सेबी ने अडानी विल्मर, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में दो और आईपीओ को हरी झंडी देते हुए अडानी विल्मर और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के आगामी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी दे दी है। रिपोर्टों के अनुसार, FMCG प्रमुख अदानी विल्मर का लक्ष्य इक्विटी जारी करके 4,500 करोड़ रुपये जुटाना है। अनवर्स के लिए, अदानी विल्मर, अडानी एंटरप्राइज और एशियाई कृषि व्यवसाय विल्मर इंटरनेशनल के बीच एक संयुक्त उद्यम (जेवी) है। 

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SEBI, adani wilmar star health insurance, IPOs

Courtesy: News 18

Shilpa Shetty

फोटो: Hindustan Times

राज कुंद्रा मामले में सेबी ने शिल्पा शेट्टी पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

राज कुंद्रा मामले में अब सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के तहत राज कुंद्रा पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेबी ने राज कुंद्रा, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मूलधन आवंटन में देरी के आरोप में की गई है। सेबी ने तीनों को जुर्माना भरने के लिए 45 दिन का समय दिया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, SEBI, raj kundra

Courtesy: Newstrack

Crypto Currency

फोटो: Pcmag

क्रिप्टो-मुद्रा के विज्ञापन मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भेजा सरकार और सेबी को नोटिस

क्रिप्टोक्यूरेंसी विज्ञापन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र, सेबी और अन्य को नोटिस भेजा है। अदालत में दायर याचिका में भारत में क्रिप्टो-एसेट एक्सचेंजों के खिलाफ उचित मानकीकृत अस्वीकरण के बिना राष्ट्रीय टेलीविजन पर विज्ञापन के लिए उचित दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है। न्यायमूर्ति डीएन पटेल, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय, सेबी, मेसर्स वजीर एक्स, मेसर्स कॉइनडीसीएक्स और मेसर्स कॉइनस्विच कुबेर से… read-more

बुध, 14 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cryptocurrency, Dehli High Court, SEBI

Courtesy: Newstrack Live

Kishore Biyani

फ़ोटो: Getty Images

सेबी ने फ्यूचर ग्रुप के CEO के शेयर मार्केट में लेनदेन पर लगाई 1 साल की रोक

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में वह फ्यूचर रिटेल की प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री नहीं कर पाएंगे। सेबी ने किशोर बियानी, अनिल बियानी और फ्यूचर रिसोर्सेज पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी का यह आदेश 2017 के एक मामले में आया है। किशोर बियानी पर शेयर प्राइस को प्रभावित करने वाली किसी गुप्त जानकारी के इस्तेमाल करने का आरोप है। सेबी का मानना है कि बियानी… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 07:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SEBI, Kishor biyani, anil biyani, SHARE MARKET

Courtesy: Jagran News

SEBI

Photo: TheIndianExpress

15 दिनों के अंदर शेयर बाज़ारों को निकालना होगा निवेशकों की समस्या का समाधान: SEBI

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेशानुसार निवेशकों की शिकायतों का निदान शेयर बाजारों से शिकायतें मिलने के 15 वर्किंग डेज़ में सुनिश्चित करना होगा। नियामक के नए निर्देशों के बाद निवेशक शिकायत समाधान समिति (आईजीआरसी) सूचना के अभाव का तर्क देते हुए शिकायत का निरस्तीकरण नहीं कर सकेगी। SEBI ने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की जगह संबंधित शेयर बाजार को ही आईजीआरसी का खर्च वहन करना होगा। शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी सात… read-more

रवि, 08 नवंबर 2020 - 12:55 AM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: SEBI, SHARE MARKET, shareholders, Stock market

Courtesy: AMARUJALA NEWS

SEBI

फोटो: The Economic Times

SEBI आयोजित करेगा 147 अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) साल 2021 में जनवरी और फरवरी महीने में वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। सेबी ने कहा है कि, ''फेज I और फेज II की ऑनलाइन परीक्षाएं क्रमशः 17 जनवरी और 27 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएंगी।'' कुल 147 वरिष्ठ अधिकारियों के पदों के लिए वैकेंसी निकली जाएगी। 

बुध, 21 अक्टूबर 2020 - 04:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: SEBI, business, Examination, SEBI Officers

Courtesy: JAGRAN NEWS

Rana Kapoor

फोटो: Business Today

SEBI ने YES Bank के सीइओ राणा कपूर पर लगाया एक करोड़ रुपये का फाइन

बाजार नियामक सेबी ने Yes Bank के पूर्व एमडी और सीइओ राणा कपूर पर मॉर्गन क्रेडिट से जुड़ी लेनदेन की जानकारी नहीं देने की वजह से एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। इस वजह से बैंक के बाजार पूंजीकरण में बुरा प्रभाव पड़ा है। सेबी ने कहा है कि, ''इस समझौते में गारंटर के तौर पर कपूर ने मोर्गन की 410 करोड़ रुपये तक की देनदारी की निजी गारंटी उपलब्ध कराई थी।'' 

शनि, 26 सितंबर 2020 - 03:59 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Yes Bank, SEBI, Rana Kapoor

Courtesy: JAGRAN NEWS